20 एचपी श्रेणी में आने वाले 7 ट्रैक्टरों के बारे में जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 02-Oct-2024
20

किसान भाइयों, आप जानते हैं कि ट्रैक्टर एक कृषि मशीन है जो खेती को आसान बनाती है। यह मुख्य रूप से फसल काटना, बीज बोना, भूमि की जुताई और अन्य कृषि कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है। 

ट्रैक्टर खेती की उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाता है, विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को खींचने और चलाने में सक्षम होता है। 

आज यहां हम आपको ऐसे ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो 20 एचपी श्रेणी में आते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 

1. Mahindra JIVO 225 DI ट्रैक्टर

  • महिंद्रा कंपनी का ये ट्रैक्टर आकर्षक डिज़ाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है।
  • महिंद्रा जीवो 225 डीआई में 20 एचपी का इंजन आता हैं, इसमें 2 सिलेंडर हैं जो 2300 इंजन रेटेड आरपीएम पर चलते हैं। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 18.4 एचपी दी गयी है।
  • ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश का ट्रांसमिशन मिल जाता है जिसमे 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते हैं। 
  • इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें Oil Immersed Brake मिल जाते हैं। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम हैं। 
  • ट्रैक्टर में 5.00 X 14 के फ्रंट टायर और 8.00 X 24 के रियर टायर आपको मिल जाते हैं। ट्रैक्टर की कीमत 4.62-4.90 लाख रूपए तक हैं।

2. ACE Veer 20 

  • ये ट्रैक्टर खास कर बागवानी के कार्य के लिए बनाया गया है। ये ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • यह ट्रैक्टर 20 एचपी के साथ आता है। ACE Veer 20 की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। 
  • इस ट्रैक्टर में 863 CC का इंजन मिल जाता है ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन मिल जाता है साथ ही इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिल जाता है। 
  • ACE Veer 20 आयल इम्मरसेड ब्रेक से इस ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 60 Kg है। 
  • ACE Veer 20 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.40-3.60 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: 50 से 60 एचपी में आने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

3. Massey Ferguson 5118 (4WD)

  • Massey Ferguson ट्रैक्टर कंपनी के ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली होते हैं। ये ट्रैक्टर खास कर बगवानी और छोटी खेती के लिए बनाया गया है। 
  • Massey Ferguson 5118 (4WD) ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 20 HP का इंजन दिया है जो की 2400 RPM बनाता है। साथ ही इंजन में 1 सिलिंडर दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 17.2 hp की दी गयी है। 
  • ट्रैक्टर में क्लच Single diaphragm Clutch दिया गया है, इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते है। ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम दी गयी है। 
  • साथ ही इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.00 X 12 और 8.00 x 18 रियर टायर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत 4.28 लाख रूपए तक है।

4. Sonalika DI 20 Gardentrac (GT-20)

  • यह ट्रैक्टर सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी द्वारा निर्मित है। सोनालिका जीटी 20 एक 20 एचपी का ट्रैक्टर है। 
  • सोनालिका जीटी 20 इंजन की क्षमता 959 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर है जो कि इंजन रेटेड 2700 आरपीएम उत्पन्न करते हैं। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 14.1 एचपी है, साथ ही इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश का ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग आपको मिलता है। इस ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम इस ट्रैक्टर में दी गयी हैं। 
  • ट्रैक्टर में 5.00 X 12 के फ्रंट टायर और 8.00 X 18 के रियर टायर मिल जाते हैं। साथ ही इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.60-3.90 लाख रूपए तक है। 

5. Captain 200 DI 2WD 

  • Captain 200 DI 2WD एक कॉम्पैक्ट और हल्का ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर छोटे खेतों, बागानों, और संकरी जगहों पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • Captain 200 DI में 1 सिलिंडर का डीजल इंजन है, जिसकी क्षमता 20 HP (हॉर्सपावर) है। 
  • इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, ट्रैक्टर में मैनुअल स्टीयरिंग दी गई है, जो छोटे क्षेत्रों में सटीक मोड़ने में मदद करती है। 
  • ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता लगभग 750 किलोग्राम है, जिससे यह हल्की और मध्यम श्रेणी के उपकरणों को खींचने में सक्षम है। 
  • ट्रैक्टर में सामने के टायर 5.00x12 और पीछे के टायर 8.00x18 के होते हैं, जो ट्रैक्टर को स्थिरता और संतुलन प्रदान करते हैं। 
  • Captain 200 DI 2WD की कीमत आमतौर पर ₹3,00,000 से ₹4,00,000 के बीच होती है, जो इसे छोटे और मझोले किसानों के लिए एक किफायती विकल्प बनाती है।

ये भी पढ़ें: 30 HP में आने वाले 3 सबसे शानदार ट्रैक्टर मॉडल

6. Indo Farm 1020 DI 

  • Indo Farm 1020 DI एक कॉम्पैक्ट और मजबूत ट्रैक्टर है, यह ट्रैक्टर हल्के और मध्यम कृषि कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है
  • Indo Farm 1020 DI में 20 HP (हॉर्सपावर) का 1-सिलिंडर, डीजल इंजन दिया गया है। इसमें 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। 
  • ट्रैक्टर में Oil immersed multiple डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Mechanical - Recirculating ball type (optional) स्टीयरिंग आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर में 540 RPM की पीटीओ स्पीड दी गई है, जो खेती के उपकरणों जैसे रोटावेटर, स्प्रेयर आदि के लिए उपयुक्त है। 
  • इसमें सामने के टायर 5.00x12 और पीछे के टायर 8.00x18 के होते हैं, जो ट्रैक्टर को स्थिरता और संतुलन प्रदान करते हैं। 
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता लगभग 750 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत 4.40-4.55 लाख तक हैं।

7. VST SHAKTI VT-180D JAI 2W

  • ये ट्रैक्टर एक शक्तिशाली इंजन और आकर्षक डिज़ाइन के साथ में आता है
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको 19 एचपी का इंजन मिल जाता है, जो की 2700 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • इसमें कांस्टेंट मेश और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन सिस्टम के कॉम्बिनेशन के साथ 6 फॉरवर्ड+2 रिवर्स गियर लोड किए गए हैं। 
  • स्टीयरिंग टाइप स्मूथ मैकेनिकल स्टीयरिंग है जिसमें सिंगल ड्रॉप आर्म स्टीयरिंग कॉलम है। 
  • ट्रैक्टर 5.00x12 मीटर फ्रंट टायर और 8.0x18 मीटर रियर टायर से लैस है। 
  • वीएसटी शक्ति VT-180D HS/JAI-4W ट्रैक्टर में ऑटोमैटिक ड्राफ्ट और डेप्थ कंट्रोल लिंकेज सिस्टम के साथ 500 किलोग्राम की मजबूत पुलिंग कैपेसिटी है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 2.98 - 3.35 लाख रूपए तक है।

किसान भाइयों इन ट्रैक्टरों को खरीद कर आप अपने खेती और बागवानी के कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad