Mahindra OJA - महिंद्रा ने लांच की नयी oja ट्रैक्टर सीरीज

By : Tractorbird News Published on : 25-Sep-2023
Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा किसानों के लिए समय समय पर नए ट्रैक्टर लांच करती है। कंपनी निरंतर किसानों की खेती को आसान बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, किसानों को महिंद्रा के ट्रैक्टर बहुत पसंद आते है। कंपनी ने किसानों के लिए अब एक नयी सीरीज लांच की है जिसका नाम OJA है। इस सीरीज में कंपनी ने कॉम्पैक्ट सीरीज लांच की है जो की बागवानी से लेकर हर काम को आसानी से कर सकते हैं। इस सीरीज के सभी ट्रैक्टर नयी तकनीकों से भरपूर है।

इन ट्रैक्टरों में पोटेंशियल इंजन, एडवांस फीचर्स, कम्फर्टेबले सीट , ठंडा और चौड़ा काम करने के लिए स्पेस दिया गया है। इस सीरीज में आपको 21 - 40 hp के ट्रैक्टर है जिनकी कीमत 4 लाख रुपए से शुरू है। किसान भाइयों ट्रैक्टर बर्ड के इस लेख में हम आपको आज OJA सीरीज के ट्रैक्टरों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

महिंद्रा OJA सीरीज  

महिंद्रा ओजेए में शक्तिशाली इंजन, उन्नत सुविधाओं, आरामदायक सीटों, शांत और विशाल कार्यक्षेत्र से भरे अभिनव ट्रैक्टर शामिल हैं। Mahindra Oja ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। जो 21-40 एचपी से शुरू होती है, महिंद्रा ओजेए की कीमत 4.80 लाख से शुरू होती है। 

इस सीरीज के टॉप सात ट्रैक्टरों के बारे में हम आज बात करेंगे जिनके नाम है - ओजा 3140 4WD, ओजा 3136 4WD, ओजा 2121 4WD, ओजा 2130 4WD, ओजा 2127 4WD, ओजा 2124 4WDऔर ओजा 3132 4WD हैं। आइये जानते है इन ट्रैक्टरों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

ये भी पढ़ें: Mahindra OJA 2124 4WD ट्रैक्टर की इंजन क्षमता, विशेषता और कीमत की जानकारी

1. महिंद्रा ओजा 3140 4WD 

यह ट्रैक्टर 40 एचपी के साथ आता है। ओजा 3140 4WD शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज देता है। ये ट्रैक्टर खेत में अच्छा प्रदर्शन करता है। इस ट्रेक्टर में तेल में दुबे ब्रेक दिए गए hein। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है। महिंद्रा ओजा 3140 4WD ट्रैक्टर की कीमत 7.50 लाख रूपए तक है। 

2. ओजा 2121 4WD 

महिंद्रा ओजा 2121 4WD सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ आता है जो की बहुत शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर दिए गए हैं। ट्रैक्टर के इंजन की पावर 21 HP है। ये ट्रैक्टर 2400 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 18 HP है। महिंद्रा ओजा 2121 4WD में 950 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। 

3. महिंद्रा ओजा 2130 4WD 

ये ट्रैक्टर 30 एचपी कैटेगिरी के इंजन के साथ आता है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है। ट्रैक्टर 3000 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 25.4 पीटीओ एचपी है। महिंद्रा ओजा 2130 4WD Oil Immersed Brake के साथ आता है। ओजा 2130 4WD में 950 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर की कीमत ६ लाख रूपए तक है।

4. महिंद्रा ओजा 2127 4WD 

महिंद्रा ओजा 2127 4WD महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा लॉन्च किया गया एक प्रभावी ट्रैक्टर है। OJA का ये नया मॉडल सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। महिंद्रा ओजा 2127 4WD Oil Immersed Brake के साथ आता है। महिंद्रा ओजा 2127 4WD में 950 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। महिंद्रा ओजा 2127 4WD की कीमत 5.65 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: जानिऐ महिंद्रा के न्यू लॉन्च ट्रैक्टर महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर व इसकी विशेषताओं के बारे में

5. महिंद्रा ओजा 2124 4WD 

महिंद्रा ओजा 2124 4WD सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक आपको मिलते हैं। यह ट्रैक्टर खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी हर प्रकार की सुविधा प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर की कीमत 5.35 लाख रूपए तक है।

6. महिंद्रा ओजा 3136 4WD

महिंद्रा ओजा 3136 4WD एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की अद्भुत डिज़ाइन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर को कंपनी ने किसानों के कृषि कार्य को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया है।

ये ट्रैक्टर 36 HP के इंजन के साथ आता है। ये ट्रैक्टर 2500 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ओजा ट्रैक्टर में कंपनी 31.5 HP की पीटीओ पावर प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.98 लाख रूपए तक है।

7. महिंद्रा ओजा 3132 4WD

महिंद्रा ओजा 3132 4WD सुपर आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। ये ट्रैक्टर 32 एचपी की इंजन पावर के साथ आता है। ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 27.5 HP है। 

इस लेख में आपने महिंद्रा की नयी सीरीज के बारे में जाना। अगर आप महिंद्रा के ब्रांड के दूसरे ट्रैक्टरो के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ट्रैक्टर बर्ड पर विजिट कर सकते हैं। ट्रैक्टर बर्ड आपको हर समय अपडेटेड रखता है, ट्रैक्टर बार्ड पर आप हर प्रकार के ट्रैक्टरों, उपकरणों और कृषि की जानकारी आसानी से ले सकते है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad