आ गया है नए फीचर्स के साथ Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 06-Mar-2023
आ

जैसा की हम जानते है ​सोनालिका दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में से एक है। भारत में  सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स हमेशा से अपने उन्नत तकनीक से सम्पूर्ण ट्रैक्टर्स द्वारा बेजोड़ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। 

किसानो की मांग को देखते हुए कंपनी ने लॉन्च किया ज्यादा क्षमता और बड़े उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए Sonalika Sikander DLX RX 50, 52 HP ट्रैक्टर श्रेणी है। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर की सारी जानकारी प्रदान करेंगे।

Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर के इंजन की विशेषताएँ

  • सोनालिका आरएक्स 50 52 एचपी श्रेणी में एक अनुकूलित ट्रैक्टर है। 
  • Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर शक्तिशाली 3 सिलेंडर 52 एचपी इंजन से लैस है, RX 50 2000 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। RX 50 को विशेष रूप से भारत के किसान की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है। ट्रैक्टर में एयर क्लीनर ड्राई टाइप दिया गया है। ट्रैक्टर में दमदार HDM इंजन टार्क 210 nm है। 

Sonalika Sikander DLX RX 50 Features And Specification 

  • Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट टाइप 12 फ़ॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर कुशल कार्यक्षमता के लिए डुअल क्लच विकल्प के साथ हैवी ड्यूटी कॉन्स्टेंटमेश के साथ आता है।
  • Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की कैपेसिटी 55 लीटर है। 
  • ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग, स्टीयरिंग विकल्प के साथ, यह भारत के किसान के बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिज़ाइन किया गया है।
  • Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर 7.50x16 सामने के टायर का आकार और 14.9x28/ 16.9x28 पिछले टायर का आकार होने के कारण, RX 50 OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। 
  • इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। ट्रैक्टर की लिफ्ट इस ट्रैक्टर में स्मार्ट सेंसिंग के साथ दी गयी है। 
  • हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, पोटैटो प्लांटर, हॉलेज, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया, अत्याधुनिक सोनालिका आरएक्स 50 एक तकनीकी चमत्कार है जो भारत की फसल और मिट्टी की विशिष्ट स्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है। 
  • इससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है। यह उन्नत प्रौद्योगिकी संचालित आरएक्स 50 ट्रैक्टर किफायती मूल्य सीमा के तहत पूरे भारत में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Sonalika Tiger DI 65 CRDS है CRDS TREM स्टेज IV में बेहतरीन ट्रैक्टर

Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7,10,999 रू. तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। किसान भाइयों ये ट्रैक्टर आपकी खेती के कार्यों को आसान बनाने के लिए अच्छा विक्लप साबित हो सकता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad