50 HP के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है ACE CHETAK DI 65

By : Tractorbird News Published on : 24-May-2024
50

ACE DI 65 चेतक ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला 4088 CC का शक्तिशाली इंजन लगा है। 

50 HP ट्रैक्टर शक्ति के साथ, ACE DI 65 चेतक ट्रैक्टर का निर्माण विभिन्न कृषि गतिविधियों जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, लेजर लेवलर, डोजर और लोडर, हार्वेस्टर कंबाइन, हैवी हॉलेज, एमबी प्लो, स्ट्रॉ रिपर जैसे सभी उपकरणों को आसानी से चलने के लिए किया गया है। 

कृषि गतिविधियों के अलावा यह ट्रैक्टर निर्माण और औद्योगिक ढुलाई के लिए भी उपयुक्त है। इस लेख में हम आपको इस ट्रेक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

ACE DI 65 CHETAK इंजन पावर?

  • ACE DI 65 CHETAK ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली 50HP का इंजन मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 4 कीलिंडेरो के साथ में वाटर कूल्ड इंजन मिल जाता है जिससे की लम्बे समय तक कार्य करने के बाद भी इंजन गर्म नहीं होता है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की cubic capacity 4088 cc है। ट्रैक्टर का इंजन 2200 (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई एयर क्लीनर क्लॉगिंग के साथ में आने वाला एयर फ़िल्टर मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: ACE DI 7575 ट्रैक्टर से किए जा सकते है सभी कार्य आसानी से

ACE CHETAK DI 65 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको constant mesh का Transmission मिलता है साथ ही इस इस ट्रैक्टर में आपको 8 forward और 2 Reverse गति के लिए गियर्स मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में कंपनी ने तेल में डूबे ब्रेक प्रदान किए है। 
  • इसके साथ ही ऐस चेतक डीआई 65 की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है।
  • ऐस चेतक डीआई 65 का स्टीयरिंग टाइप पॉवर वाला दिया गया है।
  • ऐस चेतक डीआई 65 में 2000 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • ट्रैक्टर में आगे के टायर 149X28 के दिए गए है। 

ACE CHETAK DI 65 ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

ACE CHETAK DI 65 ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। ये ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स और शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad