माइलेज का बादशाह है ऐस कंपनी का यह 45 HP ट्रैक्टर
By : Tractorbird News Published on : 06-Feb-2025
ट्रैक्टर खेती किसानी में उपयोग होने वाला बेहद महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है। ACE Company के द्वारा तैयार किया गया यह उपकरण कृषि से जुड़े विभिन्न कार्यों को बड़ी ही आसानी से पूरा करने की शक्ति रखता है।
ACE Company की तरफ से तैयार किया गया ACE DI-450 NG काफी आकर्षक और दमदार ट्रैक्टर है।
ACE DI-450 NG ट्रैक्टर खेत में बेहद शानदार प्रदर्शन के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।
ऐस कंपनी का यह ट्रैक्टर काफी अत्याधुनिक तकनीक के साथ आता है। आइए ट्रैक्टरबर्ड के इस लेख में आज हम Ace DI-450 NG ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे।
ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर की विशेषताएं
- ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर 45 हॉर्सपावर के साथ आता है।
- ऐस डीआई-450 एनजी की इंजन क्षमता बेहद शानदार माइलेज प्रदान करती है।
- ऐस डीआई-450 एनजी बेहतरीन माइलेज प्रदान कर किसानों की लागत को कम करता है।
ये भी पढ़ें: ACE Company के इस ट्रैक्टर की खासियत जान किसान इसे खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर
ऐस डीआई-450 एनजी के गुणवत्तापूर्ण फीचर्स
- ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स आते हैं।
- ऐस डीआई-450 एनजी की फॉरवर्ड स्पीड 31.91 किलोमीटर प्रति घंटा है।
- ऐस डीआई-450 एनजी ड्राई डिस्क ब्रेक /तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (ऑप्शनल) के साथ आता है।
- ऐस डीआई-450 एनजी का स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग /मैनुअल (ऑप्शनल) है।
- ऐस डीआई-450 एनजी में बिना रुके खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक दिया जाता है।
- ऐस डीआई-450 एनजी में 1200 / 1800 (Optional) वजन उठाने की दमदार क्षमता होती है।
- ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर में अच्छे कार्य प्रदर्शन के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं।
- ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर के टायरों के साइज की बात करें तो 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रिवर्स टायर होता है।
ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर की कीमत और वारंटी
कीमत
- भारतीय किसानों की क्रय क्षमता को ध्यान में रखकर ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर की कीमत तय की गई है।
- भारतीय बाजार में ऐस डीआई-450 एनजी की कीमत 6.40-6.90 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए के आसपास है।
- ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के मुताबिक तय की गई है।
- इसी वजह से ऐस डीआई-450 एनजी बाजार में लॉन्च होते ही भारतीय किसानों के दिल पर राज करने लगा।
वारंटी
भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में बिकने वाले इस ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर के साथ ऐस कंपनी की तरफ से 2 वर्ष या 2000 घंटे की वारंटी उपलब्ध कराई जाती है।
निष्कर्ष -
ऐस डीआई-450 एनजी ट्रैक्टर बहुत सारी खूबियों से लैश है।
किसानों के लिए यह काफी सहयोगी साबित होता है क्योंकि, यह कम ईंधन खपत में अधिक कृषि कार्य पूरा कर देता है। इस वजह से किसान कम खर्च में अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं।