2026 के टॉप 10 ट्रैक्टर मॉडल्स: कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

By : Tractorbird Published on : 11-Apr-2026
2026

2026 में किसानों के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर

भारत में खेती तेजी से आधुनिक हो रही है और किसानों की जरूरतें भी लगातार बदल रही हैं। ऐसे में सही ट्रैक्टर का चुनाव खेती की लागत, उत्पादन और समय प्रबंधन पर सीधा प्रभाव डालता है। साल 2026 में कई कंपनियों ने नए और उन्नत ट्रैक्टर मॉडल पेश किए हैं, जो बेहतर पावर, ईंधन दक्षता, आधुनिक फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ आते हैं।

इस लेख में बताए गए टॉप ट्रैक्टर मॉडल—जैसे स्वराज, न्यू हॉलैंड, फार्मट्रैक, महिंद्रा, जॉन डियर और मैसी फर्ग्यूसन—विभिन्न हॉर्सपावर (HP) कैटेगरी में उपलब्ध हैं और छोटे, मध्यम तथा बड़े किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। 

इन ट्रैक्टरों में मजबूत इंजन, बेहतर गियर सिस्टम, उच्च लिफ्टिंग क्षमता और टिकाऊ डिजाइन जैसी खूबियां शामिल हैं, जो इन्हें खेत के हर काम के लिए भरोसेमंद बनाती हैं।

1. स्वराज 855 एफई

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर 52 HP की श्रेणी में आता है, जो इसे भारी कृषि कार्यों के लिए आदर्श बनाता है। इसमें 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीज़ल इंजन दिया गया है, जिसमें 3 सिलेंडर लगे हुए हैं। 

इस ट्रैक्टर की इंजन क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है, जो उच्च टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है। इंजन 2000 आरपीएम की रेटेड स्पीड पर काम करता है। स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं। 

इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है, इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर का साइज 9.50 X 20 / 9.50 X 24 और रियर टायर का साइज 16.9 X 28 / 14.9 X 28 दिया गया है। जिससे अलग-अलग खेत परिस्थितियों में बेहतर ग्रिप मिलती है। स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹ 9.96 - 10.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

2. स्वराज 744 एफई

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 3307 CC क्षमता का इंजन दिया गया है, जो 47 HP की पावर जनरेट करता है। इसका इंजन 2000 RPM पर काम करता है, जिससे यह बेहतर टॉर्क और फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। 

यह ट्रैक्टर कठिन से कठिन खेतों में भी आसानी से काम करने में सक्षम है। इसका पीटीओ पावर 41.8 HP है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य पीटीओ आधारित उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त है। स्वराज 744 एफई में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है। 

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो इसे भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाती है। इस ट्रैक्टर में आगे 6.00 x 16 या 7.50 x 16 और पीछे 13.6 x 28 या 14.9 x 28 टायर का विकल्प मिलता है। स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की कीमत ₹7.42 लाख से ₹7.73 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

3. न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर अपनी दमदार ताकत और बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 55 HP की श्रेणी में आता है। इसका इंजन 2931 सीसी क्षमता का है और 2100 RPM पर कार्य करता है, जिससे यह खेतों में भारी कृषि उपकरणों के साथ भी बेहतरीन प्रदर्शन देता है। 

इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 46 HP है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड मिलती है। 

इसके फ्रंट टायर का साइज 7.50 x 16 या 9.5 x 24 है, जबकि रियर टायर का साइज 14.9 x 28 या 16.9 x 28 है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹9.75 लाख से ₹10.15 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

4. फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स टी 20 

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स T20 ट्रैक्टर 55 एचपी श्रेणी में आता है और इसमें 3 सिलेंडर तथा 3514 सीसी क्षमता वाला दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 1850 RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन देता है, जिससे कम RPM पर भी ज्यादा टॉर्क (240 Nm) मिलता है। 

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स T20में 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2500 किलोग्राम है, जिससे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठाया जा सकता है। 

इसमें फ्रंट टायर 7.50 x 16 और रियर टायर 16.9 x 28 या 14.9 x 28 विकल्प में मिलते हैं, जो खेत में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹8.38 लाख से ₹8.72 लाख के बीच रखी गई है। 

5. स्वराज 735 एफई

स्वराज 735 FE ट्रैक्टर में 40 hp श्रेणी का दमदार इंजन दिया गया है, जो खेती के लगभग सभी हल्के और मध्यम कार्यों के लिए पर्याप्त माना जाता है। इसमें 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है, जिसकी इंजन डिस्प्लेसमेंट 2734 cc है। 

यह इंजन 1800 RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है, जिससे ट्रैक्टर भारी उपकरणों के साथ भी आसानी से काम करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। यह गियर संयोजन खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में ट्रैक्टर को बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है। 

स्वराज 735 FE ट्रैक्टर में 32.6 HP क्षमता वाला पीटीओ मिलता है। स्वराज 735 FE ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 × 16 और पीछे के टायर 13.6 × 28 साइज के दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1650 किलोग्राम है, जिससे यह भारी कृषि उपकरणों को उठाने और संचालित करने में सक्षम बनता है। स्वराज 735 FE ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.26 लाख से ₹6.51 लाख के बीच है। 

6. जॉन डियर 5310 पॉवरटेक 4WD 

जॉन डियर 5310 पॉवरटेक 4WD ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 57 एचपी का दमदार इंजन दिया गया है, जो 2100 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इसका इंजन पोवेर्टेक तकनीक से लैस है, जो बेहतर ईंधन दक्षता और अधिक पावर प्रदान करता है। 

इस ट्रैक्टर की PTO पावर 49 एचपी है, जिससे यह विभिन्न कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स दिया गया है, जो विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सही स्पीड चुनने में मदद करता है। 

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 से 2500 किलोग्राम तक है, इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50 x 24 और पीछे के टायर 16.9 x 28 साइज के दिए गए हैं। जॉन डियर 5310 पॉवरटेक 2WD ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹13.15 लाख से ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

7. फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स

फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स ट्रैक्टर 50 एचपी की शक्ति के साथ 3 सिलेंडर और 3443 सीसी इंजन क्षमता से लैस है, जिसका इंजन रेटेड आरपीएम 1850 है और यह 209 एनएम का दमदार टॉर्क पैदा करता है। इसमें वेट टाइप एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रहती है। 

इसका पीटीओ पावर 43.3 एचपी है। ट्रैक्टर में आगे के टायर का साइज 6.50 x 16 और पीछे के टायर का साइज 14.9 x 28 है, तथा यह ट्रैक्टर 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी के साथ आता है, जो इसकी मजबूती और भरोसे को दर्शाता है। फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स ट्रैक्टर की कीमत भारत में लगभग ₹7.45 लाख से ₹7.75 लाख के बीच होती है। 

8. महिंद्रा 575 डीआई 

महिंद्रा 575 डीआई एक 45HP क्षमता वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो खेतों में निरंतर और स्थिर प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। इसमें 4-सिलेंडर का उच्च क्षमता वाला इंजन लगाया गया है, जिसे 2979 RPM पर रेट किया गया है। 

यह इंजन न केवल ताकतवर है, बल्कि ईंधन की बेहतर बचत भी करता है, जिससे किसानों की लागत कम होती है और मुनाफा बढ़ता है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 41.1 HP है, ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त गति प्रदान करते हैं। 

इसके फ्रंट टायर का साइज 6.00 x 16 और रियर टायर का साइज 13.6 x 28 / 14.9 x 28 है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है। महिंद्रा 575 डीआई एक 45 HP श्रेणी का शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसकी कीमत लगभग 7.45 लाख से 7.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है

9. मैसी फर्ग्यूसन 241 R 

मैसी फर्ग्यूसन 241 R ट्रैक्टर में आपको 42 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन देखने को मिलता है, जो खेती के रोज़मर्रा के कार्यों के लिए पूरी तरह सक्षम है। इस ट्रैक्टर में सिम्पसंस S325.1 TIII A इंजन दिया गया है, जो अपनी मजबूती और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। 

इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे ट्रैक्टर स्मूथ और संतुलित प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2500 cc है। मैसी फर्ग्यूसन 241 R के गियर बॉक्स में कंपनी ने 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए हैं। 

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 16 और रियर टायर 12.4 x 28 के दिए गए है। मैसी फर्ग्यूसन 241 R ट्रैक्टर की बाजार कीमत लगभग ₹6.94 लाख से ₹7.22 लाख तक है।

10. जॉन डियर 5050 डी

जॉन डियर 5050 डी एक बेहद सक्षम 50 HP के इंजन से लैस है, जो अपनी श्रेणी में पावर, माइलेज और स्थायित्व के बेहतरीन मिश्रण के रूप में जाना जाता है। इसका 2900 cc का बड़ा इंजन 2100 ERPM जनरेट करता है, जो ट्रैक्टर को लगातार भारी कार्य करने और लंबे समय तक बिना ओवरलोड हुए काम करने की क्षमता देता है। 

इस मॉडल में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का मजबूत गियरबॉक्स दिया गया है। जॉन डियर 5050 डी में 42.5 HP पीटीओ पावर मिलती है, जो 6-स्प्लाइन इंडिपेंडेंट पीटीओ के साथ आती है। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम की दमदार लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है। 

जॉन डियर 5050 डी के फ्रंट टायर 6.00 x 16 के और रियर टायर 14.9 x 28 के आते हैं। इसके अलावा ऑप्शनल रूप में 7.50 x 16 फ्रंट और 16.9 x 28 रियर टायर भी उपलब्ध हैं। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर लगभग 8.66 लाख से 9.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

2026 के ये सभी ट्रैक्टर मॉडल भारतीय किसानों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। यदि आप ज्यादा पावर और हैवी-ड्यूटी कार्यों के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो 50–60 HP श्रेणी के मॉडल जैसे जॉन डियर और न्यू हॉलैंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं। 

वहीं, मध्यम और छोटे किसानों के लिए 40–45 HP के ट्रैक्टर जैसे स्वराज, महिंद्रा और मैसी फर्ग्यूसन किफायती और भरोसेमंद साबित होते हैं।

ट्रैक्टर खरीदते समय केवल कीमत ही नहीं, बल्कि उसके फीचर्स, माइलेज, मेंटेनेंस और आपके खेत की जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए। सही ट्रैक्टर का चुनाव न सिर्फ आपकी मेहनत को कम करता है, बल्कि आपकी आय को भी बढ़ाने में मदद करता है।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। 

साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यूहॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts