39 HP श्रेणी में आता है ACE Forma DI 350, जानिए इसके फीचर्स के बार में

By : Tractorbird News Published on : 16-May-2024
39

किसान भाइयों जैसा की आप जानते है भारत में ACE जानी मानी ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी है। ये कंपनी किसानों की ज़रूरत के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। 

ACE के ट्रैक्टर किसानों द्वारा बहुत पसंद भी किये जाते है। कंपनी किसानों के लिए समय-समय पर तकनिकी में बदलाव के हिसाब से ट्रैक्टर लांच करती है। 

न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर वर्तमान में भारत में अत्याधुनिक तकनीक वाले 35 HP से 90 HP ट्रैक्टरों की श्रृंखला प्रदान करती है। 

आज के इस लेख हम आपको इस न्यू हॉलैंड ACE Forma DI 350 ट्रैक्टर के बारे में बात करने वाले है।

ACE Forma DI 350 ट्रैक्टर की इंजन पावर

  • ACE Forma DI 350 का इंजन 39 HP है। 2200 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर ट्रैक्टर का इंजन अच्छा काम करता है, जो बड़े और लंबे समय तक कृषि करने के लिए अच्छा है। 
  • ट्रेक्टर में तीन सिलेंडर मिलते हैं। ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर के अंदर एक इंटरकूलर सिस्टम है। 
  • इंजन को धूल और मिटटी से बचाने के लिए ड्राई एयर फिलटर ट्रैक्टर में लगाया गया है। ट्रैक्टर का इंजन आसानी से जोरदार काम करता है और फ्यूल बचाता है। 
  • जिससे कम बजट में कृषि करना आसान होता है और तेल की बचत होती है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर का इंजन ऐसा बनाया है कि वह सभी तरह की मिट्टी में काम कर सकता है। 
  • साथ ही, इंजन पीटीओ संचालित इम्प्लीमेंट्स को चलाने के लिए 51 HP पीटीओ पावर प्रदान करता है। इंजन में कम शोर, उच्च ईंधन लाभ और अधिकतम कार्य क्षमता जैसे कई उन्नत सुविधाएँ हैं।

ये भी पढ़ें: ACE कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

ट्रांसमिशन और स्पीड 

ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर आपको मिल जाते हैं। अधिक गियर्स के विक्लप से ट्रैक्टर की स्पीड भी अधिक होती है। 

ट्रैक्टर की आगे की गति 32.34 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि पीछे की गति 11.4 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

क्लच और स्टीयरिंग

ट्रैक्टर में कंपनी ने ड्यूल क्लच (Dual clutch) प्रदान किया जो की इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ दिया गया है,जिससे गियर बदलने में आसानी होती है। 

ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग प्रदान किया है जिससे ट्रैक्टर बिल्कुल आराम से मुड़ जाता है। 

टायर

ACE Forma DI 350 मॉडल 6.00 x 16 आकार के फ्रंट टायर और 13.6 x 28 आकार के रियर टायर के साथ आता है।

ACE Forma DI 350 other Features 

  • मॉडल में 2020 mm व्हीलबेस के साथ 1905 kg वजन है। 
  • कृषि उपकरणों को उठाने के लिए, मॉडल में 1200 kg उठाने की क्षमता होती है।
  • ट्रैक्टर में 55 लीटर की बड़ी ईंधन टैंक क्षमता प्रदान की गयी है। बड़ी ईंधन टैंक क्षमता होने से ट्रैक्टर से खेत में बिना रूके लंबे समय तक काम किया जा सकता है।
  • मॉडल में 42 एम्प अल्टरनेटर के साथ 75 Ah बैटरी है और इस मॉडल में क्रीपर स्पीड, ग्राउंड स्पीड पीटीओ, क्यूआरसी के साथ रिमोट वाल्व, स्विंगिंग ड्रॉबार, फोल्डेबल आरओपीएस और कैनोपी आदि सहित एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: ACE Veer 3000 4WD ट्रैक्टर को खरीद कर होंगे बागवानी के साथ खेती के कार्य भी आसान

ACE Forma DI 350 ट्रैक्टर की कीमत

ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ACE Forma DI 350 की कीमत 5.60-5.99 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

ट्रैक्टर की कीमत इसकी पावर के आधार पर निर्दहरित की गयी है। इस शक्तिशाली इंजन वाले ट्रैक्टर से किसान आसानी हर कार्य कर सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad