ACE Veer 3000 4WD ट्रैक्टर को खरीद कर होंगे बागवानी के साथ खेती के कार्य भी आसान

By : Tractorbird News Published on : 14-May-2024
ACE

ACE Company का ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है इस ट्रैक्टर का निर्माण कंपनी ने किसानों के सभी कार्यों को आसान करने के लिए किया है इस ट्रैक्टर से खेती के साथ में बागवानी के सभी कार्य आसानी से किए जा सकते है। 

ये ट्रैक्टर छोटी बॉडी के साथ में आता है। साथ ही इस ट्रैक्टर की पावर जबरदस्त है। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

ACE Veer 3000 4WD Engine Capacity क्या है?

  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली 26 HP का इंजन मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलिंडर मिल जाते है साथ ही इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1318 CC है। 
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 1800 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • ट्रैक्टर में आपको Dry with clogging sensor वाला एयर फ़िल्टर मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर से आप आसानी से बागवानी के साथ सभी कार्य कर सकते है जिसे की आपके समय और श्रम दोनों की बचत होगी। 
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी ने पीटीओ पावर भी शानदार दी है। 
  • इस ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 22.36 HP दी गयी है जिससे की पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ACE कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Constant Mesh ट्रांसमिशन मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 6 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको मिल जाते है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छा नियंत्रण प्राप्त होता है।
  • कठिन स्थिति में ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए आपको इसमें Oil Immersed Disc Brake 
  • मिल जाते है। 
  • ऐस वीर 3000 4डब्ल्यूडी का स्टीयरिंग टाइप Power Steering है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको 25 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसमें देखने को मिल जाता है। 
  • Lifting कैपेसिटी कीबात करे तो इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 800 Kg है। 

ACE VEER 3000 4WD सुपर आकर्षक डिजाइन वाला एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ACE वीर 3000 4WD ACE ट्रैक्टर द्वारा लॉन्च किया गया एक प्रभावी ट्रैक्टर है। 

VEER 3000 4WD खेत पर प्रभावी काम के लिए सभी उन्नत तकनीक के साथ आता है। यहां हम ACE वीर 3000 4WD ट्रैक्टर की सभी विशेषताएं, गुणवत्ता और उचित कीमत के बारे में जाना है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad