AUTONXT X60H2 ट्रैक्टर 60 HP श्रेणी में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 21-Apr-2025
/

AUTONXT कंपनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाती है, किसानों के विकास के लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का निर्माण किया है। 

इन ट्रैक्टरों के इस्तेमाल से किसानों के डीज़ल का खर्च बचेगा जिससे की किसानों की आय में वृद्धि होगी। AUTONXT X60H2 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी इस लेख में हम आपको देंगे। 

AUTONXT X60H2

  • AUTONXT X60H2 ट्रैक्टर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 60 HP की पावर के साथ में आता है। ट्रैक्टर की बेटरी की पावर 35 KWH है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 8 घंटे का समय लगता है।
  • इस ट्रैक्टर के एक बार चार्ज होने के बाद आप इससे 8 घंटे लगातार कार्य कर सकते है। इस ट्रैक्टर से आप 8 एकड़ जमीन की जुताई बिना रूके कर सकते है। 
  • इस ट्रैक्टर में फसल स्वास्थ्य विश्लेषण जैसे स्मार्ट फीचर्स का उपयोग किया गया है। जिससे किसान फसल से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ये भी पढ़ें: AutoNxt कंपनी लॉन्च करेगी अपने नए ट्रैक्टर मॉडल

AUTONXT X60H2 ट्रैक्टर के फीचर्स 

  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आटोमेटिक सिस्टम दिया गया है जिससे की किसानों को सुविधा मिलेगी। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको फॉरवर्ड स्पीड भी अच्छी मिल जाती है।
  • ऑटोनेक्सटX60H2 का स्टीयरिंग टाइप Smart electrically controlled पावर steering है।
  • मेड इन इंडिया मोटर उच्च टॉर्क अनुप्रयोगों में काम करने के लिए लिक्विड कूल्ड और मजबूत है।
  • ऑटोनेक्सटX60H2 में 1800 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • ऑटोनेक्सटX60H2 ट्रैक्टर मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर के साथ में आता है। 
  • ये ट्रैक्टर 2 WD वेरिएंट में आता है। 

AUTONXT X60H2 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

AUTONXT X60H2 ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की गयी है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत अभी कंपनी ने प्राइवेट ही रखी है, अगर आप इस ट्रैक्टर की कीमत के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो ट्रैक्टरबर्ड पर संपर्क कर सकते है।

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आप ने AUTONXT X60H2 ट्रैक्टर के बारे में जाना है। आपके पास Autonxt इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और नयी अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts