ड्यूज-फार (Deutz Fahr) कंपनी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 22-Mar-2024
ड्यूज-फार

ड्यूज-फार भारत में एक प्रसिद्ध जर्मन ट्रैक्टर निर्माता है। ड्यूज-फार कंपनी 1864 में जर्मनी के क्लेनबर्ग में स्थापित हुई थी। 

1927 में कंपनी ने Dutz MTH 222 नामक अपना पहला ट्रैक्टर बनाया। ड्यूज-फार ट्रैक्टर उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।

स्थापना से लेकर आज तक, इस कंपनी ने तीन मिलियन से अधिक ट्रैक्टर बनाए हैं।ड्यूज-फार कंपनी आपके ट्रैक्टर दुनिया भर में 120 से अधिक देशों में निर्यात करती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर किसानों को बहुत पसंद आते हैं।

1927 में, ड्यूज-फार बाजार में आए। उस समय दुनिया में ट्रैक्टर बनाने वाली बहुत सी कंपनियां थीं। ड्यूज-फार ने अपने ट्रैक्टरों को उनकी विश्वसनीयता और उच्च गुणवत्ता की वजह से बेचा। कंपनी ने जल्दी ही ट्रैक्टर बाजार में एक बड़ा नाम बनाया।

ड्यूज-फार (Deutz Fahr) का मुख्यालय कहा है ?

ड्यूज-फार (Deutz Fahr) का मुख्यालय जर्मनी के क्लेनबर्ग में है। 100 से अधिक वर्षों से DEUTZ-FAHR ने नवीनतम जर्मन ट्रैक्टर प्रौद्योगिकी के गुणों को अपनाया है, जो उसे विश्वसनीय बनाए रखता है। 

ड्यूज-फार कंपनी में 100 से अधिक डीलर हैं और 120 से अधिक देशों में ट्रैक्टर निर्यात करती है। कंपनी के ट्रैक्टरों को 'इंग्लैंड में वर्ष का ट्रैक्टर' पुरस्कार दिया गया है।

ये भी पढ़ें : सोनालिका कंपनी के टॉप 5 शानदार ट्रैक्टर

अन्य कृषि उपकरणों का भी निर्माण करती है कंपनी 

  • ड्यूज-फार ट्रैक्टर (Deutz Fahr tractor)के अलावा, कंपनी अन्य कृषि उपकरण भी बनाती है। इनमें शामिल हैं 
  • फसल अवशेष प्रबंधन के लिए भी कंपनी उपकरण बनाती है। 
  • कंपनी सिंचाई के उपकरण भी बनाती है।
  • कृषि में इस्तेमाल होने वाली सभी प्रकार की मशीनीकरण उपकरण कंपनी बनाती है।
  • कंपनी कई प्रकार की कृषि सेवाएं भी प्रदान करती है। 
  • ट्रैक्टर बाजार में प्रवेश के बाद कंपनी की उत्पादन क्षमता में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है। 
  • कंपनी 2WD ट्रैक्टर और 4WD ट्रैक्टर बनाती है।

कंपनी 50 HP, 60 HP, 70 HP और 80 HP श्रेणी में उत्तम ट्रैक्टर बनाती है, जो की किसानों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। कंपनी के ट्रैक्टर खेतों पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते है।

डीयूटीज़ फ़ाहर (Deutz Fahr) एक विश्वसनीय और भरोसेमंद ब्रांड है। अब तक, कंपनी ने लाखों ट्रैक्टर बनाए हैं, जो किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय ब्रांड है। कम्पनी ने लगातार नए उत्पादों और सेवाओं को बनाया है ताकि वह अपने प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला कर सके। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad