सोनालिका कंपनी के टॉप 5 शानदार ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 16-Mar-2024
सोनालिका

सोनालिका कंपनी किसानों के लिए समय समय पर नए ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। किसानों को इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत ज्यादा पसंद आते है। 

इसलिए इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए है सोनालिका कंपनी के टॉप 5 शानदार ट्रैक्टर जिनको खरीद कर आप खेती के कार्यों को आसानी से कर सकते है।

1. Sonalika DI 60 Sikander DLX TP 

  • Sonalika DI 60 Sikander DLX TP सोनालिका कंपनी का दमदार ट्रैक्टर है जो की 60 HP की इंजन पावर के साथ में आता है। 
  • साथ ही इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 51.6 HP है इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स आपको देखने को मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी प्रदान करती है साथ ही इस ट्रैक्टर के साथ आपको 2000 घंटे/ 2 साल वार्रन्टी मिल जाती है। इस ट्रैक्टर की कीमत 8.25-8.95 लाख रूपए तक है। 

2. Sonalika DI 750 III

  • Sonalika DI 750 III ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 55 एचपी का इंजन देखने को मिल जाता है साथ ही इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 43.58 एचपी है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिल जाता है साथ ही इस ट्रैक्टर में ड्यूल और इंडिपेंडेंट दोनों क्लच का ऑप्शन आपको मिल जाता है। ट्रैक्टर की कीमत 8.26 -8.76 लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें : फोर्स मोटर्स कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर्स

3. Sonalika Tiger DI 50

  • सोनालिका कंपनी का ये ट्रैक्टर 52 एचपी श्रेणी के इंजन के साथ में आता है इसमें आपको 44 एचपी की पीटीओ पावर मिल जाती है। 
  • Sonalika Tiger DI 50 ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में गियर्स के कई ऑप्शन आपको देखने को मिलते है 8 forward + 2 रिवर्स/16 फॉरवर्ड + 4 Reverse/12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स /12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स आदि। 
  • तेल में डूबे ब्रेक दिए गए है। ट्रैक्टर की कीमत 7.74 - 8.20 लाख तक है। इस ट्रैक्टर के साथ आपको 5 साल की वार्रन्टी भी मिलती है। 

4. Sonalika DI 42 & 42 PP 

  • सोनालिका कंपनी का ये ट्रैक्टर 42 HP के इंजन के साथ में आता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर आपको मिल जाते है। 35.7 HP का शक्तिशाली पीटीओ इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है। 
  • साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते है। 
  • 55 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है जिससे की आप लंबे समय तक कार्य कर सकते है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.60-6.99 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें : VST कंपनी की टॉप 3 ट्रैक्टर सीरीज

5. Sonalika DI 35

  • Sonalika DI 35 में आपको 39 HP का 3 सिलिंडर वाला इंजन मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 34 एचपी है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड के लिए गियर्स मिल जाते है। 
  • सोनालिका डीआई 35 में 2000 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर में आपको 13.6 - 28 के टायर मिल जाते है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 5.93 - 6.54 लाख रूपए है। 

हम आशा करते है कि आपने सोनालिका कंपनी के टॉप 5 शानदार ट्रैक्टर की कीमत, विशेषताओं, इंजन क्षमता और अन्य विवरणों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की है। ऐसी ही ट्रैक्टर अपडेट के लिए बने रहे ट्रैक्टर बर्ड के साथ।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad