EICHER 188 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 15-Mar-2024
EICHER

EICHER 188 4WD ट्रैक्टर कंपनी भारत में लंबे समय से किसानों के लिए कार्य करती है। किसानों के लिए आधुनिक ट्रैक्टरों का निर्माण करती है जिससे की किसानों का खेती का कार्य आसान हो सके। 

इस कंपनी के ट्रैक्टर किसानों द्वारा बहुत पसंद किये जाते है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए कंपनी ने किसानों के लिए EICHER 188 4WD ट्रैक्टर का निर्माण किया है जिससे की किसान बागवानी के बागों में सभी कार्य आसानी से कर सकते है।

इस लेख में हम आपको EICHER 188 4WD ट्रैक्टर से जुडी संपूर्ण जानकारी देंगे।

Eicher 188 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • इस ट्रैक्टर में 13.24 kW (18 hp) का इंजन आपको मिलता है जिसमे 1 सिलिंडर दिया गया है, ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी (Cubic Capacity) 825 cc है 
  • EICHER 188 4WD ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड सिस्टम (Water Cooled system) मिलता है। ट्रैक्टर में फ्यूल इंजेक्शन पंप Inline का दिया गया है। 
  • Clutch टाइप की बात करे तो सिंगल क्लच आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता है।
  • Transmission टाइप ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश (Side Shift Partial constant mesh) के साथ आता है।
  • EICHER 188 4WD ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है।
  • टायर डाइमेंशन्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 12.7 cm x 30.48 cm (5.0 x 12) फ्रंट टायर और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) रियर आपको देखने को मिलता है।
  • EICHER 188 4WD Oil immersed brakes के साथ आता है।
  • EICHER 188 4WD का स्टीयरिंग टाइप Mechanical Steering है।
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है।
  • आयशर 188 4WDमें 700 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • ट्रैक्टर में कुल वजन 840 किलोग्राम है। जिससे की आप आसानी से भारी वजन भी उठा सकते है।
  • Fuel Tank capacity की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 28 लीटर का फ्यूल टैंक मिल जाता है। 

ये भी पढ़ें : जानिए Eicher 280 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Eicher 188 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

भारत में आयशर 188 4WD की कीमत 3.30-3.50 लाख रुपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इस ट्रैक्टर को खरीद कर आप अपने बागवानी के सभी कार्यों को आसनी से कर सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad