Eicher 312 - Features Specification And Price

By : Tractorbird News Published on : 03-May-2023
Eicher

Eicher हमारे देश में ट्रैक्टर का जाना माना ब्रांड है, किसान भाइयो द्वारा इस कंपनी के ट्रैक्टरो को बहुत ख़रीदा जाता है। Eicher किसानों के लिए नए - नए ट्रैक्टरो का निर्माण करती है। Eicher 312 भी ऐसा ही ट्रैक्टर है। 

इंजन पावर

इस ट्रैक्टर के इंजन की Power की बात करें तो इस ट्रैक्टर के इंजन की पावर 30 HP है और ट्रैक्टर के इंजन के साथ 2 सिलिंडर इस ट्रैक्टर में कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1963 cc है। 

इस ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने एयर कूल्ड कूलिंग सिस्टम प्रदान किया है। 

Eicher 312 ट्रैक्टर में फ्यूल इंजेक्शन के लिए Inline Bosch का पंप दिया है। 

ट्रैक्टर में क्लच टाइप की बात करें तो सिंगल क्लच इस ट्रैक्टर में कंपनी ने प्रदान किया है। 

ये भी पढ़ें: Eicher 650 4WD - ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • ट्रांसमिशन टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में Partial constant mesh ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदान किया है। 
  • गियर्स की पोजीशन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में सेण्टर शिफ्ट गियर्स लीवर की पोजीशन इस ट्रैक्टर में मिलता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिलते है। 
  • टायर डाइमेंशन्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 15.24 cm x 40.64 cm (6.0 x 16) फ्रंट टायर और 31.51 cm x 71.12 cm (12.4 x 28) रियर टायर दिए गए है। 
  • Eicher 312 ट्रैक्टर की फॉरवर्ड  स्पीड 27.93 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • PTO टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में Live 21 स्प्लिनेड शाफ़्ट वाला पीटीओ आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के PTO की स्पीड 1000 RPM है जो की 1616 चक्रो पर मिलती है, सिंगल स्पीड वाला पीटीओ इस ट्रैक्टर में मिलता है। 
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करें तो इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी Lower links at horizontal पोजीशन पर 1600 किलोग्राम है। 
  • लिफ्टिंग सेंसिंग की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 3 पॉइंट लिंकेज कंट्रोल्स ड्राफ्ट पोजीशन और रिस्पांस  कण्ट्रोल दिया गया है। 
  • Brake टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक्स दिए गए है।  
  • स्टीयरिंग टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग आपको मिलता है। 
  • इलेक्ट्रिकल्स सिस्टम की बात तो आपको इस ट्रैक्टर में 12V 75Ah की बैटरी मिलती है। 
  • Eicher 312 ट्रैक्टर की कुल लंबाई (Overall Length) 3370 mm है। 
  • ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई (Overall Width)1630 mm है। 
  • ट्रैक्टर की कुल ऊंचाई 2230 mm है।
  • ट्रैक्टर के Wheelbase की चौड़ाई 1825 mm है। 
  • Eicher 312 ट्रैक्टर में कुल वजन 1710 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 45 लीटर है। 

ये भी पढ़ें: भारत में शीर्ष 7 मिनी ट्रैक्टर

Eicher 312 ट्रैक्टर की कीमत 

Eicher 312 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.90 - 5.10 लाख रूपए तक है।  कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

कंपनी ने इस ट्रैक्टर की कीमत किसनो के बजट के हिसाब से निर्धारित की है। किसान भाइयों आप इस टैक्टर को खरीद कर खेती से जुड़े काम आसानी से कर सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad