Top 7 Mini Tractors In India | भारत में शीर्ष 7 मिनी ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 27-Apr-2023
Top

भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश में बागवानी भी बड़े पैमाने पर की जाती है। इसलिए बागवानी के लिए भी मिनी ट्रैक्टर की आवश्यकत होती है। इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 7 मिनी ट्रक्टरों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। 

  • MF 30 DI Orchard Plus

30 DI Orchard प्लस ट्रैक्टर को खास कर भारत के बागवानी वाले किसानों  के लिए कंपनी ने Design किया है, इस ट्रैक्टर से आप अपने बागों में हर प्रकार के काम कर सकते है। 

जिससे आपका बागों का काम आसान बन सकता है। किसान भाइयों ये ट्रैक्टर 30 HP में आता है, जिससे आप कई उपकरण भी आसानी से चला सकते है। बिना किसी रूकावट के आप इस ट्रैक्टर से किसी भी प्रकार की मिट्टी में काम कर सकते है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत  

TAFE 30 DI Orchard प्लस ट्रैक्टर की इंजन शक्ति की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 30 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इस ट्रैक्टर में आपको SIMPSONS S217 TIII A टेक्नोलॉजी का इंजन मिलता है, जिसमें कंपनी द्वारा 2 सिलेंडर दिए गए है। इंजन की Cubic Capacity 1670 cc है। 

इंजन में फ्यूल इंजेक्शन के लिए INLINE पंप दिया गया है। ट्रैक्टर के Clutch टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Single और Dual क्लच के दोनों ऑप्शन मिलते है। ट्रैक्टर में आपको Sliding mesh ट्रांसमिशन मिलता है। 

ये भी पढ़ें: भारत में टॉप 12 ट्रैक्टर कंपनियां

ट्रैक्टर में आपको दो gears option मिलते है 6 फॉरवर्ड  + 2 रिवर्स  / 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, आप अपने हिसाब से ट्रैक्टर चुन सकते है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.5 x 16 (13.97 cm x 40.64 cm) के और रियर टायर 12.4 x 24 (31.49 cm x 60.96 cm) के मिलते है। PTO टाइप Live Two-स्पीड पीटीओ / सिंगल स्पीड पीटीओ मिलता है। 

ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 और 1000 आरपीएम है जो 1500 ERPM generate करता है। ट्रैक्टर में Hydraulics Lifting Capacity  1100 किलोग्राम  है। ट्रैक्टर में आपको Internally expandable mechanical ब्रेक्स मिलते है। ट्रैक्टर के स्टीयरिंग टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Manual स्टीयरिंग मिलता है। ट्रैक्टर में 12 V 65 Ah की बैटरी और 12 V 36 A अल्टरनेटर मिलता है। 

ट्रैक्टर की लंबाई 2800 mm,चौड़ाई 1420 mm और Overall ऊंचाई 1380 mm है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1600 mm का है। ट्रैक्टर का कुल वजन 1400 किलोग्राम है। ट्रैक्टर के Fuel टैंक की  कैपेसिटी 25 लीटर दी गयी है।

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5-5.4 लाख रूपए तक है।

  • New Holland Simba 30

ये ट्रैक्टर खास कर बागवानी के लिए तैयार किया गया है। इस ट्रैक्टर को कंपनी ने मुख्य रूप से किसानों के लिए फलों के बाग़ में काम करने के लिए तैयार किया है, जिससे किसानों को काम करने में आसानी हो।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत 

ट्रैक्टर में आपको 29 HP का इंजन मिलता है और इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1318 cc की है। New Holland Simba 30 ट्रैक्टर Max टार्क 82(nm) बनाता है। ट्रैक्टर में Air क्लीनर ड्राई टाइप और Clogging Sensor के साथ मिलता है। ट्रैक्टर में सिंगल (Single) - डायाफ्राम क्लच दिया गया है। 

अगर हम ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड की बात करे तो इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 26 किलोमीटर प्रति घंटे मिलती है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक देखने को मिलते है।

ये भी पढ़ें: 2023 में दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड

ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है। अगर हम ट्रैक्टर के पीटीओ की बात करे तो इसमें आपको 540 RPM क्षमता वाला पीटीओ मिलता है। New Holland Simba 30 ट्रैक्टर की Hydraulics लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में आटोमेटिक ड्राफ्ट कण्ट्रोल लिफ्टिंग क्षमता आपको मिलती है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5x12 और पिछले टायर 8x20 के है, जो की narrow ट्रैक के साथ दिये गया है। 

ट्रैक्टर का टर्निंग radius 24 मीटर मिलता है। ट्रैक्टर का कुल वजन 960 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1500 mm है और ट्रैक्टर की चौड़ाई 1040 किलोग्राम है। New Holland SIMBA 30 ट्रैक्टर की कुल ऊचाई 950 किलोग्राम है। New Holland Simba 30 ट्रैक्टर की कीमत 5,20,000-5,50,000 रूपए तक मिलती है। 

  • Farmtrac Atom 26

फार्मट्रैक एटम 26 बागवानी का सच्चा राजा है। 4-व्हील ड्राइव, कॉम्पैक्ट डायमेंशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और प्रभावशाली 19.38 kw (26 HP) इंजन जैसी सुविधाओं के साथ यह आसानी से आयातित स्प्रेयर, रोटावेटरकल्टीवेटर आदि जैसे बाग की खेती के लिए आवश्यक उपकरण चला सकता है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत 

Farmtrac Atom 26 एक प्रभावशाली 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जो बागवानी और पंक्ति-फसल की खेती के लिए आदर्श है। 4 पहियों पर वितरित अधिक कर्षण और शक्ति के साथ फार्मट्रैक एटम 26 ट्रैक्टर को आसानी से चलाने के लिए सही शक्ति और संतुलन देता है।     

ट्रैक्टर के इंजन की पावर 26 hp है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर कंपनी प्रदान करती है। इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1318 cc है। ट्रैक्टर में एयर क्लीनर ड्राई टाइप का दिया गया है।                    

ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन कांस्टेंट Mesh दिया गया है। ट्रैक्टर में क्लच टाइप सिंगल दिया गया है। 

ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.0x16 और पिछले टायर 13.6x28 के है जो की narrow ट्रैक के साथ दिया गया है। 

ट्रैक्टर का टर्निंग radius 24 मीटर मिलता है। ट्रैक्टर का कुल वजन 990 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1550 mm है और ट्रैक्टर की चौड़ाई 1090 किलोग्राम है। New Holland SIMBA 30 ट्रैक्टर की कुल ऊचाई 950 किलोग्राम है। New Holland Simba 30 ट्रैक्टर की कीमत 5,80,000-6,00,000 रूपए तक है।

  • Eicher 280 4WD

Eicher 280 4WD ट्रैक्टर को कंपनी ने खास कर बागवानी के कार्यों के लिए बनाया है। इस ट्रैक्टर से बागवानी वाले किसान बागों में हर प्रकार के कार्य कर सकते है, इस ट्रैक्टर की सहायता से किसानों के काम आसान बनेंगे, इसी सोच के साथ कंपनी ने इस ट्रैक्टर का निर्माण किया है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत 

Eicher 280 4WD के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में टाइप MVS3L2-T3CC10 वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है। ट्रैक्टर के इंजन की पावर (HP range) 19.12 kW (26 HP) है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है। इस ट्रैक्टर में क्लच टाइप सिंगल मिलता है।

ट्रैक्टर में Side shift गियर लीवर की Position के साथ Partial constant mesh ट्रांसमिशन आपको मिलता है। ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिलते है। 

ये भी पढ़ें: 50 एचपी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 7 ट्रैक्टर मॉडल

ट्रैक्टर में टायर 12.7 cm x 30.48 cm (5.0 x 12) के फ्रंट के टायर और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 24.89 किलोमीटर प्रति घंटे है। ट्रैक्टर में पीटीओ टाइप Live, 6 स्प्लिनेड शाफ़्ट, Two-speed पीटीओ इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। ट्रैक्टर की पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम है और पीटीओ 2321 ERPM /1764 ERPM जनरेट करता है। 

ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर की Lower links at horizontal पोजीशन पर वजन उठाने की क्षमता 739 किलोग्राम है। लिफ्टिंग में Three-Point लिंकेज दिए गए है जो की ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस को कण्ट्रोल करता है। लिफ्टिंग के जो लिंक्स है CAT-II (Combi Ball) के साथ फिट इस ट्रैक्टर में दिए गए है। ब्रेक टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक्स मिलते है। 

ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 12 V 65 Ah की बैटरी दी गयी है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2965 mm, चौड़ाई 1140 mm और कुल ऊंचाई 1320 mm है। ट्रैक्टर के व्हीलबेस की बात करे तो इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1550 mm का है। 

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 975 किलोग्राम है। ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 23 लीटर है।   

  • MAHINDRA JIVO 225 DI 

महिंद्रा जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर 14.9 किलोवाट (20 HP) शक्ति प्रदान करता है, और यह अपनी श्रेणी में एकमात्र 2WD ट्रैक्टर है जिसके हुड के नीचे डीआई इंजन है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

20-एचपी ट्रैक्टर 2300 का रेटेड आरपीएम (आर/मिनट), 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर, वैकल्पिक पावर स्टीयरिंग, दो सिलेंडर और 750 किलोग्राम की हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता भी प्रदान करता है।

ट्रैक्टर का इंजन 72 एनएम का उच्चतम टॉर्क - सभी कार्यों को करने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है।

इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज प्रदान करता है और इस प्रकार संचालन की लागत कम होती है। इस ट्रैक्टर का रखरखाव आपको अधिक बचत देता है।

पुर्जों की कम लागत के साथ आसान पुर्जे की उपलब्धता है।

औटोमटिक ड्राफ कण्ट्रोल हल और कल्टीवेटर जैसे औजारों की सेटिंग को नियंत्रित करने में मदद करता है।

भारी भार को आसानी से उठाने के लिए 750 कि.ग्रा. की उच्च वजन उठाने की क्षमता इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान की गयी है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा जीवो 225 डीआई – कपास, गन्ने और बागवानी का स्पेस्लिस्ट

आसान नियंत्रण के लिए पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर में दिया गया है।

गियर्स बदलने में आसानी के लिए साइड शिफ्ट गियर्स इस ट्रैक्टर में दिए गए है।

इस ट्रैक्टर का निर्माण गन्ने, कपास और बागवानी फसलों में काम करने के लिए किया गया है।

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.20-4.40 लाख रूपए तक है।

  • Swaraj 724 XM Orchard

भारत में सबसे अच्छे मिनी ट्रैक्टरों में से एक, स्वराज 724 XM Orchard में एक कॉम्पैक्ट और चिकना डिजाइन है, जो इसे हर खेती के लिए आदर्श बनाता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • इंजन का प्रकार: ट्रैक्टर का इंजन 25 से 30 HP की शक्ति सीमा के अंतर्गत आता है। इसमें 2 इंजन सिलेंडर होते हैं जो 1800 आरपीएम इंजन की गति उत्पन्न करते हैं।
  • ईंधन क्षमता: यह मॉडल 60 लीटर ईंधन टैंक के साथ आता है।
  • वजन और उठाने की क्षमता: ट्रैक्टर का वजन 1430 किलोग्राम है और इसकी उठाने की क्षमता 100 किलोग्राम है। इसके अलावा, 2850 mm और 1320 mm उनकी संबंधित लंबाई और चौड़ाई हैं।
  • कृषि कार्यान्वयन: अधिकतर, किसान इस ट्रैक्टर को अंतर-खेती और बगीचे के कृषि कार्यों के दौरान पसंद करते हैं।
  • यूएसपी: इस मॉडल की कुछ यूएसपी में संकीर्ण रियर ट्रैक चौड़ाई, डाउनड्राफ्ट साइलेंसर, तेल में डूबे हुए ब्रेक और बहुत कुछ शामिल हैं।

  • Massey Ferguson 5118 2WD

Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर के इंजन पावर की बात करे तो ट्रैक्टर में 20 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। ट्रैक्टर में इंजन 182E15 का मिलता है। 

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

ट्रैक्टर के इंजन में 1 सिलेंडर दिया गया है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 825 cc है। फ्यूल इंजेक्शन पंप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Bosh का Inline पंप दिया गया है। Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर में क्लच टाइप की बात करे तो Single डायाफ्राम क्लच दिया गया है। ट्रैक्टर में  गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है। 

Massey Ferguson 5118 2WD ट्रैक्टर के टायर साइज 4.75 x 14 फ्रंट के और 8 x 18 रियर टायर इस ट्रैक्टर में मिलता है। 

ये भी पढ़ें: जानिये ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक सिस्टम क्या होता है और कैसे कार्य करता है?

ट्रैक्टर की PTO टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में लाइव, दो स्पीड वाला पीटीओ मिलता है। PTO की स्पीड 540 RPM है और पीटीओ 2180 ERPM जनरेट करता है। ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम प्रति घंटे है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक्स मिलते है। ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप मैन्युअल स्टीयरिंग मिलते है। इस ट्रैक्टर में 12 V 75 Ah की बैटरी और 12 V 35 A का अल्टरनेटर कंपनी ने दिया है।

ट्रैक्टर की कुल लंबाई Overall Length 2595 mm है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई (Overall Width) 950 mm है। ट्रैक्टर की कुल ऊंचाई (Overall Height) 1300 mm है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1436 mm का है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 790 किलोग्राम है। 

ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की कैपेसिटी 28.5 लीटर है। ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.15 - 3.50 लाख रूपए तक है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad