50 एचपी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 7 ट्रैक्टर मॉडल

By : Tractorbird News Published on : 06-Apr-2023
50

Mahindra Arjun Ultra - 1 555 DI Tractor

Mahindra Arjun Ultra - 1 555 DI ट्रैक्टर शक्ति का दूसरा नाम है। यदि आप कम समय में काम पूरा करने में मदद के लिए 50 HP के महिंद्रा ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा - 1 555 डीआई सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 50 HP का शक्तिशाली इंजन आता है। ट्रैक्टर का इंजन 2100 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 

ट्रैक्टर में लंबे जीवन के साथ एक इष्टतम शक्तिशाली इंजन, अद्वितीय प्रौद्योगिकी, चिकनी संचरण, उच्च परिशुद्धता हाइड्रोलिक्स, आरामदायक सीट, इष्टतम ब्रेकिंग प्रदर्शन, कम रखरखाव शुल्क और बेहतर कर्षण के लिए बड़े टायर शामिल हैं। ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग और मैकेनिकल स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन आपको मिलते है। ट्रैक्टर में सिंगल क्लच और ड्यूल क्लच के भी ऑप्शन है।  

इस नवीनतम ट्रैक्टर के साथ, आप सटीक और शक्ति की उम्मीद कर सकते हैं जैसे पहले कभी नहीं किया होगा। ट्रैक्टर में लिफ्टिंग कैपेसिटी 1850 किलोग्राम प्रदान की गयी है। इस ट्रैक्टर से आप रोटावेटर, डिस्क हल, हैरो, थ्रेशर, वाटर पंपिंग, सीड ड्रिल, कल्टीवेशन, और हर प्रकार के उपकरण चला सकते है। 

ये भी पढ़ें: 2023 में दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड

Massey Ferguson 7250 DI PowerUp

ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर का इंजन 50 HP (36.76 kW) का आता है। ट्रैक्टर में Simpsons TIII A SJ327 टेक्नोलॉजी का इंजन मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिलते है। ट्रैक्टर के इंजन की Cubic Capacity 2700 cc है। ट्रैक्टर के इंजन में Fuel इंजेक्शन के लिए Inline Bosch का पंप आपको मिलता है। 

ट्रैक्टर में Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Comfimesh ट्रांसमिशन कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है। ट्रैक्टर में आपको 6.00 x 16 के फ्रंट टायर और 13.6 x 28 के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। ऑप्शन में 7.5 x 16 के फ्रंट और 14.9 x 28 रियर टायर मिलते है। ट्रैक्टर की Forward स्पीड 34.87 किलोमीटर प्रति घंटे है। MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में PTO टाइप RPTO आपको मिलता है। 

ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 RPM है जो की 1735 ERPM पर मिलती है। ट्रैक्टर की Hydraulics लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lower Links at Horizontal Position) 1800 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में Brake टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है। MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप की बात करे तो Manual Steering और Power स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन मिलते है। ट्रैक्टर में 12 V 75 Ah की बैटरी कंपनी द्वारा प्रदान की गयी है और 12 V 36 A अल्टरनेटर ट्रैक्टर में आता है। 

MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में Overall Length 3545 mm, Overall Width 1700 mm और ट्रैक्टर की कुल ऊंचाई (Overall Height) 1560 mm है। ट्रैक्टर के Wheelbase की बात करे तो इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1930 mm है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2045 किलोग्राम है। ट्रैक्टर के Fuel टैंक की कैपेसिटी 60 लीटर इस ट्रैक्टर में कंपनी आपको प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें: सीआरडीआई इंजन क्या है और इसके क्या फायदे है?

मैसी 7250 DI कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आता है जैसे कि यह 7 फीट रोटावेटर चला सकता है, और इसमें एक मोबाइल चार्जर, साइड शिफ्ट आदि है। इसके अलावा, इसमें कुछ एसेसरीज हैं जो इसे ओर अधिक आकर्षक और डिमांडिंग बनाती हैं। साथ ही, इसमें टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बंपर, ड्रॉबार आदि जैसी कई सुविधाएं हैं। मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप की कीमत 7.20 लाख से 7.70  लाख रुपये तक है।

New Holland 3630 TX Super

इस ट्रैक्टर के इंजन की हम बात करे तो आपको इस ट्रैक्टर में 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है जो की बहुत ही शक्तिशाली है और इंजन में 3 सिलेंडर के साथ आता है। ट्रैक्टर में FPT S8000 इंजन टेक्नोलॉजी वाला इंजन है।  

ट्रैक्टर में डबल क्लूट इंडिपेंडेंट पीटीओ लीवर के साथ दिया गए है। ट्रांसमिशन की बात करे तो न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ ट्रैक्टर में आपको Fully Constant mesh/Partial Synchro mesh दोनों प्रकार का ट्रांसमिशन मिलता है। ट्रैक्टर में 8 फ़ॉरवर्ड + 2 रिवर्स/12F + 3R क्रीपर गियरबॉक्स दिए गए है। जो ट्रैक्टर को अच्छी गति प्रदान करते है। 

ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड: 0.92 - 33.70 किलोमीटर प्रति घंटे है और रिवर्स  स्पीड: 1.30 - 15.11 किलोमीटर प्रति घंटे है। न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ ट्रैक्टर में Mechanically Actuated तेल में डूबे हुए Disc ब्रेक्स मिलते है। न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ ट्रैक्टर में टायरों की बात करे तो इसमें 7.50x16(0.190m x 0.406m) के आगे के टायर और 16.9x28(0.429m x 0.711m) के पीछे के टायर आपको मिलते है। 

ट्रैक्टर में पीटीओ स्पीड 540आरपीएम जो की 1800 चक्रो पर मिलती है। ट्रैक्टर में आपको रिवर्स और फॉरवर्ड दोनों टाइप का पीटीओ मिलता है। पीटीओ की HP पावर 45 HP आपको इस ट्रैक्टर में मिलती है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 Kg/2000 किलोग्राम है, जो की Assist arm के साथ मिलती है। 

ट्रैक्टर में Sensomatic 24 के साथ 24 sensing पॉइंट्स - Lift-O-Matic, Height Limiter - DRC valve और Isolator वाल्व के साथ मिलते है। ट्रैक्टर में 88 Amp की बैटरी आपको मिलती है जो की ट्रैक्टर में आगे की तरफ रखी हुई आपको मिलती है। 45/55 Amp का अल्टरनेटर मिलता है। ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गए है जिससे चालक को ट्रैक्टर को मोड़ने में आसानी मिलती है। 

ये भी पढ़ें: New Holland 5620 Power King Features And Specification

ट्रैक्टर में ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर दी गयी है जिससे आप लम्बे समय तक बिना रुके काम कर सकते है। ट्रैक्टर आपको दो वेरिएंट में मिलता है: 2 wheel drive और 4 wheel drive, न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ एक 50 एचपी ट्रैक्टर है जो 7.58 - 8.87 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 

John Deere 5050 D

जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर में 50 HP पावर वाला इंजन है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2900 cc है। वहीं यह इंजन 21,00 ERPM जनरेट करता है। इसका इंजन 3 सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। ट्रैक्टर में ड्यूल एलिमेंट के साथ ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स है जो कलशाफ्ट के साथ दिया गया है। 

ट्रैक्टर में ब्रेक्स की बात करे तो तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स हैं। ये फिसलन से होने वाली संभावित दुर्घटना से बचाते हैं। ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन दिया गया है। John Deere 5050 D ट्रैक्टर में पीटीओ 42.5 HP का है। पीटीओ इंडिपेंडेंट 6 स्प्लिंड वाला पीटीओ आपको मिलता है। पीटीओ की स्टैंड्रड स्पीड 540 आरपीएम है और ये पीटीओ 2100 ERPM जनरेट करता है। और ट्रैक्टर में इकॉनमी पीटीओ की गति 540 आरपीएम है और ये पीटीओ 1600 ERPM जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर 1600 kg हाइड्रोलिक लिफ्टिंग पावर में आता है। 3 पॉइंट लिंकेज इस ट्रैक्टर में दिए गए है। 

John Deere 5050 D ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक क्षमता 60 लीटर है। ट्रैक्टर के टायर साइज की बात करे तो ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5x16 के और पीछे के टायर 14.9x28 के दिए गए है। ट्रैक्टर में कुल वजन 1870 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में व्हील बेस की बात करे तो 1950 mm का ट्रैक्टर का व्हील बेस है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3355 mm है, और इस ट्रैक्टर में कुल वजन 1778 किलोग्राम है। 

ट्रैक्टर के ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करे तो इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 375 mm है। John Deere 5050 D ट्रैक्टर की कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू होती है। John Deere 5050 D ट्रैक्टर पर कंपनी की ओर से 5000 Hrs या 5 साल की वारंटी प्रदान की गई है। ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो John Deere 5050 D 7.99-8.70 रुपय तक की बाजार कीमत पर मिलता है

ये भी पढ़ें: John Deere 5039 D PowerPro Tractor – Features, Specification And Price

Swaraj 744 FE 4WD

इंजन की क्षमता 33.55 – 37.28 kW (50 HP) है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक क्षमता - 3136 cm3 और इंजन की आरपीएम (RPM) गति -2000r/min है। इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है। Swaraj 744 FE 4WD ट्रैक्टर में 10 गियर (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) आते है। ट्रैक्टर की hydraulics lifting क्षमता 1700 किलोग्राम होती है। ट्रैक्टर के टायर की हम बात करें तो ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50x20 के आते हैं और ट्रैक्टर में पिछले टायरों का आकर 14.9x28 होता है। 

ट्रैक्टर के अगले टायर बड़े होते है। ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सेल आसानी से ट्रैक्टर को घुमा देता है जिससे चालक को स्टीयरिंग पर ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता है। पीछे वाले वाल्व की हम बात करें तो ट्रैक्टर में डायरेक्शनल कण्ट्रोल वाल्व दिया गया है। जिससे आप कोई भी उपकरण जो हाइड्रोलिक्स (Hydraulics) से चलाते है उन्हें आसानी से जोड़ सकते हैं। ट्रैक्टर की कुल लम्बाई (length) 3475mm होती है और चौड़ाई (width) 1830mm होती है। ट्रैक्टर के व्हील बेस (wheel base) की हम बात करें तो 2085 mm आता है।

ट्रैक्टर का कुल वजन (overall weight) 2345 kg है। ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) की बात करें तो ट्रैक्टर में पीटीओ स्वतंत्र हस्तचालित लिवर के साथ आता है। पीटीओ फॉरवर्ड और रिवर्स दोनों तरफ काम करता है।ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो स्वराज 744 FE 6,60,000 - 7,00,000 रुपय तक की बाजार कीमत पर हमे मिलता है। स्वराज 744 FE 4WD एक 33.55 - 37.28 kW (50 HP) श्रेणी का ट्रैक्टर है जो अपने मालिकों को पैसे का वास्तविक मूल्य प्रदान करता है

Sonalika DI 745 III Sikander

Sonalika DI 745 III Sikander ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने बड़ा इंजन दिया है जो ट्रैक्टर को खेती सम्बंधित उपकरण और सड़क पर ढुलाई के लिए ज्यादा पावर प्रदान करता है। ट्रैक्टर के इंजन की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इंजन में कंपनी 3 सिलेंडर प्रदान करती है और इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3065 cc है। Sonalika DI 745 III Sikander ट्रैक्टर का इंजन 1900 आरपीएम पर उत्कर्ष्ट प्रदर्शन प्रदान करता है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 42 RX and 42 Power Plus है रोटावेटर का बादशाह, जानिए इसके बारे में

ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन के लिए BOSH कंपनी का inline पंप दिया गया है। Sonalika DI 745 III Sikander Power Plus को विशेष रूप से किसान की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी कॉन्स्टेंट मेश टाइप 16F + 4R /12F + 3R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और सिंगल/डुअल क्लच विकल्प के साथ आता है। ये ट्रैक्टर मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, सुविधा के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिजाइन किया गया है। ट्रैक्टर में (6.0 - 16)/(7.50 - 16) फ्रंट टायर साइज और - (13.6 - 28)/(14.9 - 28) रियर टायर साइज है। 

Sonalika DI 745 III Sikander तेल में डूबे ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, वेटलैंड कल्टीवेशन, बुवाई, थ्रेशर, आलू प्लांटर, ढुलाई, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

अत्याधुनिक सोनालिका डीआई 745 III एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है जो सबसे उपयुक्त है, भारत की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है। यह उन्नत प्रौद्योगिकी संचालित डीआई 745 III ट्रैक्टर 6.95 - 7.32 लाख रुपये मूल्य सीमा के तहत उपलब्ध है। कई स्थानों पर ट्रैक्टर की कीमत में थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है

Eicher 557 2WD Prima G3 

Eicher 557 2WD Prima G3 ट्रैक्टर का इंजन Power (HP range) 36.78 kW (50 hp) श्रेणी इंजन क्षमता के साथ आता है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर आते है। जो ट्रैक्टर को और भी ताकतवर बनाते है। ट्रैक्टर के इंजन की Cubic Capacity 3300 cc (3.3L) की आती है। और इंजन में mycoboss का Inline Fuel Injection Pump लगा आता है। इस ट्रैक्टर में दो प्रकार के Clutch आते है (Dual और Single Clutch) इस ट्रैक्टर के गियरबक्से की बात करे तो इस में 10 गियर आते है 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स जो साइड में आते है।

Eicher 557 2WD Prima G3 ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो आगे के टायर 16.05 cm x 40.64 cm (7.50 x 16) के आते है और पीछे के टायरों का आकर 42.93 cm x 71.12 cm (16.9 x 28) आता है। ट्रैक्टर की Forward speed full RPM पर 30.51 किलोमीटर प्रति घंटे मिलती है। PTO के प्रकार की बात करे तो इस ट्रेक्टर में Live, Six splined शाफ़्ट के साथ पीटीओ आप को देखने को मिलता है। पीटीओ की  गति (Standard) 540 आरपीएम होती है जो आप को 1944 ERPM पर मिलती है। 

ये भी पढ़ें: Eicher Tractors G3 Series - जाने क्या है नया इस सीरीज में?

विक्लप में आप को इसमें 540 RPM का पीटीओ भी मिलता है जो 1788 ERPM पर काम करता है ट्रैक्टर की Lifting Capacity (Lower links at horizontal position) की बात करे तो इसकी वजन उठाने की क्षमता 2100 किलोग्राम आती है। जिससे आप भारी वजन वाले यंत्रो को आसानी से उपयोग कर सकते है। और इसमें आपको Three-Point Linkage & Controls Draft, position and response control भी देखने को मिलता है। Eicher 557 2WD Prima G3 ट्रैक्टर के ब्रेक की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Multi disc oil immersed ब्रेक्स आते है। 

ट्रैक्टर में आप को स्टीयरिंग प्रकार - Power स्टीयरिंग मिलता है। ट्रैक्टर में 12V की बैटरी आपको मिलती है जो की आगे की तरफ रखी आती है। ट्रैक्टर की Overall Length 3690 mm, Overall Width 1900 mm और Overall Height 2225 mm आती है। ट्रैक्टर का Wheelbase 2015 mm का देखने को मिलता है। ट्रैक्टर का कुल वजन (Total Weight) 2549 किलोग्राम होता है। ट्रैक्टर की Fuel Tank Capacity 65 लीटर आती है। इस ट्रैक्टर की कीमत 735000-790000 लाख रूपए तक आपको मिलती है। कीमत में अलग अलग स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad