Eicher 480 - 45 HP श्रेणी में है शक्तिशाली ट्रैक्टर, जाने इसके बारे में

By : Tractorbird News Published on : 24-Feb-2023
Eicher

Eicher 480 ट्रैक्टर 45 HP शक्तिशाली इंजन क्षमता के साथ आता है, ट्रैक्टर में कंपनी ने कई फीचर्स प्रदान किए है। हमारे इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में बताने वाले है।

Eicher 480 ट्रैक्टर के इंजन की विशेषताएँ

  • Eicher 480 ट्रैक्टर की इंजन की Power (HP range) 33.10 kW (45 hp) है। ट्रैक्टर में Engine टाइप SIMPSON वाटर कूल्ड दिया गया है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है।
  • ट्रैक्टर के इंजन की Cubic कैपेसिटी 2500 cc (2.5L) है।  
  • इंजन में Fuel Injection पंप Inline का दिया गया है।

ये भी पढ़ें: आ गया है दमदार शक्ति के साथ Eicher 551 4WD ट्रैक्टर

Eicher 480 ट्रैक्टर Features

  • ट्रैक्टर में क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में सिंगल और वैकल्पिक में ड्यूल क्लच भी दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में Transmission टाइप Partial constant mesh दिया गया है गियर्स लीवर की पोजीशन की बात करे तो सेण्टर शिफ्ट और ऑप्शन में Side शिफ्ट गियर लीवर दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर में कुल गियर 10 है, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स। 
  • ट्रैक्टर के टायरों की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आगे 15.24 cm x 40.64 cm (6.0 x 16) के टायर दिए गए है और पीछे 34.54 cm x 71.12 cm (13.6 x 28) के टायर दिए गए है विक्लप में 15.24 cm x 40.64 cm (6.0 x 16) के आगे के टायर और 37.85 cm x 71.12 cm (14.9x 28) पीछे के टायर भी आप चुन सकते है। 
  • Eicher 480 ट्रैक्टर की Forward स्पीड 30.84 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • ट्रैक्टर में पीटीओ टाइप Live, 6 splined शाफ़्ट वाला पीटीओ दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 RPM है जो की 1944 चक्रो पर मिलती है। 
  • ट्रैक्टर में पीटीओ मल्टीस्पीड स्पीड रिवर्स स्पीड का भी ऑप्शन दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lower links at horizontal position) पर 1650 किलोग्राम है और ट्रैक्टर में लिफ्टिंग के लिए 3-पॉइंट लिंकेज दिए गए है जो ड्राफ्ट, पोजीशन और प्रतिक्रिया नियंत्रण करते है। 
  • इनमे जो लिंक्स है वो CAT-2 (Combi Ball) के साथ मिलते है। 
  • Eicher 480 ट्रैक्टर में Brake टाइप सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक्स दिए गए है और ऑप्शन में तेल में डूबे हुए ब्रेक्स भी आप चुन सकते है।
  • ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप मैकेनिकल स्टीयरिंग और विक्लप में पावर स्टीयरिंग दोनों मिलते है, आप अपने हिसाब से स्टीयरिंग टाइप चुन सकते है। 
  • ट्रैक्टर में 12 V 75 Ah की बैटरी दी गयी है। 
  • Eicher 480 ट्रैक्टर की कुल लंबाई (Overall Length) 3475 mm है। 
  • ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई (Overall Width) 1700 mm है।
  • Eicher 480 ट्रैक्टर की कुल उचाई (Overall Height) 2220 mm है।
  • ट्रैक्टर में व्हीलबेस 1910 mm का है। 
  • इस ट्रैक्टर में कुल वजन 2042 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर में Fuel Tank कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 45 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 

ये भी पढ़ें: नई तकनिकी से लैस है Farmtrac 60 PowerMaxx T20 ट्रैक्टर

Eicher 480 ट्रैक्टर की कीमत?

इस ट्रैक्टर की कीमत 6.40-6.80 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad