Eicher 485 Super Plus - आ गया है दमदार शक्ति के साथ

By : Tractorbird News Published on : 07-Mar-2023
Eicher

Eicher company समय-समय पर किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है।

Eicher Tractor पूरे देश में किसान भाईयों द्वारा पसंद भी बहुत किए जाते हैं, कम कीमत में अच्छा काम करने की वजह से Eicher ट्रैक्टरों की मांग बहुत है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लांच किया है नया मॉडल Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर अच्छी और कुशल इंजन शक्ति के साथ आता हैं।

Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर की इंजन क्षमता / Capacity Of Engine

  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर का इंजन 49 HP श्रेणी की इंजन क्षमता के साथ में आता हैं। इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है।
  • इंजन की क्यूबिक क्षमता (Cubic capacity) की बात करें तो 2945 cc क्षमता के साथ आता है।
  • इंजन में myco bosch का Inline pump दिया हुआ हैं।

Eicher 485 Super Plus की प्रमुख विशेषताएं

  • Eicher 485 Super Plus में 10 गियर आते हैं (8 Forward + 2 Reserve)। ट्रैक्टर में single or dual दोनों प्रकार के clutch दिए गए हैं।
  • अगर हम ट्रैक्टर के टायर की बात करें तो अगले टायर का आकार 15.24 cm * 40.65 cm (6.0*16) होता है।
  • पिछले टायरों का आकार 14 9x28 आता है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 32.31 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) की हम बात करें तो PTO में 6 Splined shaft दी गई हैं। PTO की गति की बात करें तो इसकी फुल स्पीड 540 RPM है जो 1944 ERPM पर मिलती है।
  • PTO Multi speed और Reverse Standard के साथ दिया गया है।
  • Tractor की Hydraulic lifting capacity 1650 किलोग्राम है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के ब्रेक तेल में डूबे हुए सील्ड Disk ब्रेक के साथ दिए गए हैं।
  • Steering की बात करें तो ट्रैक्टर में power steering दिया गया है।
  • ट्रैक्टर की Overall length 3580 mm और width 1795 mm है।
  • ट्रैक्टर के Wheel base की बात करें तो इसका wheel base 2010 mm का आता है।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन (Weight) 2070 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर की ईधन टैंक की क्षमता 45 लीटर है। जिसमें आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आ गया है नए फीचर्स के साथ Sonalika Sikander DLX RX 50 ट्रैक्टर

Eicher 485 Super Plus की कीमत कितनी है? (What is the price of Tractor Eicher 485 Super Plus?)

Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो ये आपको 6,80,000 - 6,95,500 तक की कीमत में मिलेगा। अलग-अलग स्थानों पर कीमत में थोड़ा फर्क भी देखने को मिल सकता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad