आ गया है दमदार शक्ति के साथ Eicher Prime G3 480, जाने क्या है विशेषताएं?

By : Tractorbird News Published on : 07-Jan-2023
आ

Eicher company समय-समय पर किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है।

Eicher Tractor पूरे देश में किसान भाईयों द्वारा पसंद भी बहुत किए जाते हैं कम कीमत में अच्छा काम करने की वजह से Eicher ट्रैक्टरों की मांग बहुत है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लांच किया है नया मॉडल Eicher Prime G3 480 ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर अच्छी और कुशल इंजन शक्ति के साथ आता हैं।

Eicher Prime G3 480 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता / Capacity Of Eicher Prime G3 480 Tractor Engine

  • ट्रैक्टर का इंजन 40 HP श्रेणी की इंजन क्षमता के साथ में आता हैं। इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है।
  • इंजन की क्यूबिक (Cubic capacity) क्षमता की बात करें तो 2500 CC क्षमता के साथ आता है।
  • इंजन में माइको बॉस का Inline pump दिया हुआ हैं।

Eicher prime G3 480 की प्रमुख विशेषताएं

  • Eicher prime G3 480 में 10 गियर आते हैं। 8 Forward + दो Reserve गेयर बॉक्स आते हैं।
  • ट्रैक्टर में single or dual दोनों प्रकार के clutch दिए गए हैं।
  • अगर हम ट्रैक्टर के टायर की बात करें तो अगले टायर का आकार 15.24 cm * 40.65 cm (6.0*16) होता है।
  • पिछले टायरों का आकार 34.54 cm * 71.12 cm आता है।
  • ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 30.48 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) कि हम बात करें तो PTO में 6 Splined shaft दी गई हैं। PTO की गति की बात करें तो इसकी फुल स्पीड 540 RPM है जो 1944 ERPM पर मिलती है।
  • PTO Multi speed और Reverse Standard के साथ दिया गया है।
  • Tractor की Hydraulic lifting capacity 1650 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर के ब्रेक तेल में डूबे हुए Disk ब्रेक के साथ दिए गए हैं।
  • Steering की बात करें तो ट्रैक्टर में power steering दिया गया है।
  • ट्रैक्टर की Overall length 3475 mm और width 1770 mm है।
  • ट्रैक्टर के Wheel base की हम बात करें तो इसका wheel base 1910 mm का आता है।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन (Weight) 1902 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर की ईधन टैंक की क्षमता 57 लीटर है। जिसमें आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या खासियत है Swaraj 744 FE 4WD मॉडल की?

Eicher Prime G3 480 की कीमत कितनी है? / What is the price of Tractor Eicher Prime G3 480?

ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो ये आपको 7,50,000 - 8,78,500 तक की कीमत में मिलेगा। अलग-अलग स्थानों पर कीमत में थोड़ा फर्क भी देखने को मिल सकता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad