क्या खासियत है Swaraj 744 FE 4WD मॉडल की?

By : Tractorbird News Published on : 06-Jan-2023
क्या

चार पहिया ड्राइव पारंपरिक दो पहिया ड्राइव की तुलना में बेहतर कर्षण प्रदान करता है इस प्रकार सभी प्रकार के कठिन इलाकों, गीली या कठोर मिट्टी में बेहतर कार्य प्रदर्शन और उत्पादकता को सक्षम बनाता है। नए स्वराज 744 FE 4WD में उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतर Termination के लिए 9.50 x 20 का बड़ा और चौड़ा फ्रंट टायर है, संचालन में आसानी के लिए PTO क्लच के संचालन के लिए स्वतंत्र हैंड लीवर है। इसमें पडलिंग (गंदला करना) में बेहतर जीवन के लिए बढ़ी हुई सीलिंग के साथ ड्रॉप डाउन फ्रंट एक्सल भी है। 

Swaraj 744 FE 4WD ट्रैक्टर की इंजन क्षमता क्या है?

इंजन की क्षमता 33.55 – 37.28 kW (50 HP) है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक क्षमता - 3136 cm3 और इंजन की आरपीएम (RPM) गति -2000r/min है। इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है।

Swaraj 744 FE 4WD ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं

  • ट्रैक्टर में 10 गियर (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) आते है।
  • ट्रैक्टर की hydraulics lifting क्षमता 1700 किलोग्राम होती है। 
  • ट्रैक्टर के टायर की हम बात करें तो ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50x20 के आते हैं और ट्रैक्टर में पिछले टायरों का आकर 14.9x28 होता है। ट्रैक्टर के अगले टायर बड़े होते है| ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सेल आसानी से ट्रैक्टर को घुमा देता है जिससे चालक को स्ट्रिंग पर ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता है। 
  • पीछे वाले वाल्व की हम बात करें तो ट्रैक्टर में डायरेक्शनल कण्ट्रोल वाल्व दिया गया है| जिससे आप कोई भी उपकरण जो हाइड्रोलिक्स (Hydraulics) से चलते है उन्हें आसानी से जोड़ सकते हैं । 
  • ट्रैक्टर की कुल लम्बाई (length) 3475mm होती है और चौड़ाई (width) 1830mm होती है। ट्रैक्टर के व्हील बेस(wheel base) की हम बात करें तो 2085 mm आता है। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन (overall weight) 2345 kg है।
  • ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) की बात करें तो ट्रैक्टर में पीटीओ स्वतंत्र हस्तचालित लिवर के साथ आता है। पीटीओ फॉरवर्ड और रिवर्स दोनों तरफ काम करता है। ट्रैक्टर का पीटीओ कम स्पीड में भी ज्यादा घूमता है जिससे ट्रैक्टर में ईंधन की बचत होती है।  

ये भी पढ़ें: John Deere 5405 TREM-III A tractor की प्रमुख विशेषताएं

Swaraj 744 FE 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो स्वराज 744 FE 6,60,000 - 7,00,000 रुपय तक की बाजार कीमत पर हमे मिलता है। स्वराज 744 FE 4WD एक 33.55 - 37.28 kW (50 hp) श्रेणी का ट्रैक्टर है जो अपने मालिकों को पैसे का वास्तविक मूल्य प्रदान करता है। यह एक शक्तिशाली और ईंधन कुशल 3-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन से सुसज्जित है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad