एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023 - जानिए कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे

By : Tractorbird News Published on : 02-Nov-2023
एस्कॉर्ट्स

एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारत में ट्रैक्टर की जानी मानी कंपनी है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अक्टूबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। अक्टूबर महीने में कंपनी को निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस साल अक्टूबर महीने में 1287 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। इस लेख में हम आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा की सेल्स रिपोर्ट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

कंपनी की कुल बिक्री में आयी 8.9 प्रतिशत की गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा को घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 8.9% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी ने अक्टूबर 2023 के दौरान कुल 13205 ट्रैक्टर बेचे हैं वही कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 14,492 ट्रैक्टर बेचे थे। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में 13843 ट्रैक्टर बेचे थे और इस साल अक्टूबर 2023 के दौरान 12642 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। 

कंपनी को इस साल घरेलू बिक्री में 8.7 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है।कंपनी ने अक्टूबर 2023 के दौरान निर्यात बाजार में कुल 563 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2022 में 649 ट्रैक्टर बेचे गए थे। ब्रांड ने निर्यात बाजार में 13.3 प्रतिशत कम ट्रैक्टर बेचे हैं।

7 महीनों में ट्रैक्टर बिक्री में दर्ज की गयी 4.9 प्रतिशत की गिरावट 

वित्त वर्ष 2023-24 के 7 महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की कुल बिक्री 4.9 प्रतिशत गिर गई है। 2023 के पहले सात महीनों में ब्रांड ने 61811 ट्रैक्टर बेचे, जबकि पिछले वित्त वर्ष में 64992 ट्रैक्टर बेचे थे। 3181 ट्रैक्टर कम घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे गए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के सात महीनों में ब्रांड ने घरेलू बाजार में 58341 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वित्त वर्ष में 59847 ट्रैक्टर बेचे गए थे। 

इस प्रकार घरेलू बाजार में 2.5% की कमी हुई है। वहीं, व्यवसाय ने निर्यात बाजार में भारी गिरावट का सामना किया है। अप्रैल से अक्टूबर 2023 के दौरान ब्रांड ने 3470 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं। जबकि पिछले वित्त वर्ष (अप्रैल से अक्टूबर 2022) में 5145 ट्रैक्टर निर्यात किए गए थे। कंपनी को निर्यात बाजार में 32.6% की गिरावट का सामना करना पड़ा है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad