सॉलिस YM 342A 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें यहाँ

By : Tractorbird News Published on : 14-Feb-2024
सॉलिस

किसान खेती करने के लिए कई कृषि उपकरणों और यंत्रों का उपयोग करते हैं। इन उपकरणों में ट्रैक्टर बहुत महत्वपूर्ण है। ट्रैक्टर किसानों को खेती के कई बड़े कामों को आसानी से करने में मदद करता है। 

यदि आप एक किसान हैं और एक शक्तिशाली एडवांस ट्रैक्टर खरीदने की इच्छा रखते हैं, तो सॉलिस वाई एम 342A 4WD एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

सॉलिस कंपनी का  ये ट्रैक्टर 2190 CC इंजन 42 HP पावर उत्पादित करता है, जो 2500 आरपीएम पर चलता है। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान  करेंगे। 

सॉलिस वाई एम 342A 4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

सॉलिस वाई एम 342A 4WD ट्रैक्टर में 2190 सीसी क्षमता में चार सिलेंडर वाला वाटर-कूल्ड इंजन है, जो 42 HP पावर और 142.9 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इस ट्रैक्टर में सूखी प्रकार की हवा का फिल्टर है। इस ट्रैक्टर का इंजन 2500 RPM पर चलता है और 36.12 HP की मैक्स पीटीओ पावर है। 

ये भी पढ़ें : Solis 2216 SN–4WD - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

सॉलिस YM 342A 4WD  ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन    

  • सॉलिस YM 342A 4WD ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग है। कंपनी का यह ट्रैक्टर आठ आगे और आठ पीछे गियर के साथ आता है। 
  • इस सॉलिस ट्रैक्टर में डबल क्लच वाला Synchro-Reverser प्रकार का ट्रांसमिशन है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 29.29 km/h है। इस सॉलिस ट्रैक्टर में तेल से भरे ब्रेक्स आते हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में स्वतंत्र पावर टेकऑफ है, जो 540 / 540E आरपीएम उत्पादित करता है। 8x18 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर के साथ सॉलिस YM 342A ट्रैक्टर 4WD ड्राइव है। 
  • इस ट्रैक्टर में 425 MM ग्राउंड क्लीयरेंस है। सॉलिस YM 342A 4WD ट्रैक्टर का वजन 1450 किलोग्राम है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 1850 किलोग्राम के वजन के साथ आता है। 
  • यह सॉलिस ट्रैक्टर 3531 मिमी लंबा और 1618 मिमी चौड़ा है और 1900 मिमी व्हीलबेस के साथ में आता है।  

सॉलिस YM 342A 4WD  ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

सॉलिस वाई एम 342A 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत भारत में 8.65 लाख रुपये है। वाई एम 342A 4WD ट्रैक्टर का ऑन-रोड मूल्य विभिन्न राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स पर निर्भर करता है। 

कंपनी ने  Solis YM 342A 4WD ट्रैक्टर को 5 साल की वारंटी दी गई है।    

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad