KUBOTA B2441 NeoStar 24 hp में बागवानी के लिए अद्भुद ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 12-Aug-2024
KUBOTA

Kubota Company किसानों के लिए समय समय पर ट्रैक्टर का निर्माण करती रहती है। 

इस कंपनी के ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स से भरपूर होते है, इस कंपनी ने किसानों के लिए बागवानी के कार्यो के लिए एक ऐसे ट्रैक्टर का निर्माण किया है जिससे की सभी कार्य आसनी से किए जा सकते है। 

इस ट्रैक्टर का नाम KUBOTA B2441 NeoStar है। जो की 24 HP के शक्तिशाली इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ में आता है। इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

KUBOTA B2441 NeoStar इंजन पावर

  • KUBOTA B2441 NeoStar में कुबोटा कंपनी का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है, इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली 24 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1123 CC है साथ ही ट्रैक्टर का इंजन 2600 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको लिक्विड कूल्ड वाला कूलिंग सिस्टम मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में एयर फ़िल्टर ड्राई टाइप का आपको मिल जाता है साथ ही इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको सिलेंडर की संख्या 3 देखने को मिलती है। 

ये भी पढ़ें: KUBOTA A211N-OP - छोटे खेतों के लिए शानदार विक्लप

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • ट्रांसमिश की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई सिंगल प्लेट वाला ट्रांसमिशन आपको मिलता है। 
  • साथ ही इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड भी इस ट्रैक्टर में आपको शानदार मिलती है। इसकी फॉरवर्ड गति 1.00 - 19.8 kmph है। 
  • जिससे ट्रैक्टर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से लेजाया जा सकता है।
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक आपको मिल जाते है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको Steering टाइप Manual steering मिलता है।
  • Hydraulic control सिस्टम की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Position Control & Super Draft Control के साथ वाला हैड्रलिक्स सिस्टम मिल जाता है।
  • Category 1 & 1N Three point hitch इस ट्रैक्टर में कंपनी के प्रदान की है।
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है। 
  • जिससे की आसानी से एक साथ से दूसरे स्थान पर धुलाई जैसे कार्य भी आसानी से किए जा सकते है। 
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.0 x 12 के और रियर टायर 8.30 x 20.0 के आपको मिल जाते है। 
  • साथ ही इन टायर से हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से कार्य किया जा सकता है। 

KUBOTA B2441 NeoStar ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

KUBOTA B2441 NeoStar ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.78 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी आपको देखने को मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर और इसमें मौजूदा फीचर्स के आधार पर की गयी है। 

ट्रैक्टर बर्ड पर आपको हमेशा सटीक जानकारी मिलती है। आप KUBOTA कंपनी के सभी ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो ट्रैक्टर बर्ड पर आप इन ट्रैक्टरों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad