क्या खास फीचर्स है Swaraj के इस ट्रैक्टर में, यहाँ जाने

By : Tractorbird News Published on : 15-Feb-2023
क्या

735 XM स्वराज के सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर मॉडल में से एक है। यह बहुउद्देश्यीय ट्रैक्टर (35 HP) श्रेणी में आता है। यह एक शक्तिशाली और ईंधन कुशल वाटर-कूल्ड 3-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है। यह कल्टीवेटर, रोटावेटर और थ्रेशर जैसे अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त है। 

यह पावर स्टीयरिंग, तेल में डूबे हुए ब्रेक, बड़े रियर टायर और सिंगल पीस टॉप हुड जैसी सुविधाओं से लैस है जो आरामदायक ड्राइविंग प्रदान करते हैं। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने वाले है।

Swaraj 735 XM Engine Power

  • Swaraj 735 XM ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 35 hp श्रेणी का 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है। इंजन कम डीज़ल की खपत में अच्छा प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2734cc है। 
  • इंजन की Rated स्पीड 1800 r/min है। 
  • ट्रैक्टर में Air क्लीनर 3- Stage Oil Bath टाइप का दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में इंजन को ठंडा रखने के लिए Cooling सिस्टम Water कूल्ड बिना loss टैंक के दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: Swaraj 855 DT Plus है 52 hp श्रेणी में सर्वश्रेठ ट्रैक्टर

Swaraj 735 XM Tractor Features

  • Swaraj 735 XM ट्रैक्टर में क्लच टाइप Standard Single ड्राई डिस्क फ्रिक्शन वाला मिलता है क्लच plate - 280mm diameter की इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। ट्रैक्टर के क्लच में भी आपको ड्यूल क्लच का भी ऑप्शन मिलता है।  
  • Swaraj 735 XM ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो 8 फॉरवर्ड, 2 रिवर्स गियरबॉक्स इस ट्रैक्टर में आपको कंपनी प्रदान करती है।
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.30 to 27.80 किलोमीटर प्रति घंटे है और रिवर्स गति 2.73 & 10.74 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • Swaraj 735 XM ट्रैक्टर में Standard पीटीओ स्पीड 1000 आरपीएम दी गयी है और 540 आरपीएम पीटीओ स्पीड ऑप्शनल में भी है। 
  • Brake टाइप की बात करे तो स्वराज 735 XM 35 hp ट्रैक्टर में आपको Brake case में दो ऑप्शन मिलते है स्टैंर्डड ड्राई डिस्क टाइप ब्रेक्स और तेल में दुबे हुए ब्रेक्स आप अपने हिसाब से ब्रेक विक्लप को चुन सकते है।
  • इस ट्रैक्टर में ऑपरेटर के लिए बेहतर गतिशीलता और आराम के लिए हैवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ स्टैंडर्ड मैकेनिकल स्टीयरिंग और वैकल्पिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। 
  • लाइव हाइड्रॉलिक्स लिफ्टिंग सिस्टम इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है जिसमे आपको स्थिति नियंत्रण, स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण और मिश्रण नियंत्रण के लिए लीवर दिया गया है । 
  • स्थिति नियंत्रण: किसी भी वांछित ऊंचाई पर निचले लिंक को पकड़ने के लिए दिया गया है। 
  • स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण: एक समान गहराई बनाए रखने के लिए दिया गया है। 
  • मिश्रण नियंत्रण: इष्टतम फ़ील्ड आउटपुट के लिए दिया गया है। 
  • Swaraj 735 XM ट्रैक्टर के निचले लिंक सिरों पर लिफ्टिंग उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर में लिंकेज 3 पॉइंट लिंकेज श्रेणी दी गयी हैI और II प्रकार के इम्प्लीमेंट पिन के लिए उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें: डीज़ल सेवर ट्रैक्टर Powertrac 434 DS Super Saver

Tyre Type

ट्रैक्टर में फ्रंट टायर साइज 6.00 x 16 है और रियर टायर साइज 12.4 x 28 है ऑप्शन में फ्रंट टायर और रियर टायर साइज 6.00 x 16 /13.6 x28 है।

Swaraj 735 XM Tractor price? 

इस ट्रैक्टर की कीमत 5.95 to ₹6.35 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad