Mahindra 275 di tu xp plus ट्रैक्टर आता है आधुनिक फीचर्स के साथ

By : Tractorbird News Published on : 02-Mar-2024
Mahindra

Mahindra 275 di tu xp plus ट्रैक्टर एक सर्वश्रेष्ठ उत्पादकता और लाभ प्रदान करने वाले ट्रैक्टरों में से एक है। इस 275 टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 39 एचपी ईएलएस डीआई इंजन और 145 एनएम टॉर्क है, जो उच्च ईंधन दक्षता देता है। 

इसके अलावा, इस महिंद्रा 2WD ट्रैक्टर में बहुत सारे फीचर्स आपको मिल जाते है जिनके बारे में आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है।

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है? 

275 टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 39 एचपी का शक्तिशाली इंजन आपको मिल जाता है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर आपको मिलते है। 

ट्रैक्टर का इंजन 2200 रेटेड आरपीएम पर कार्य करता है। इस ट्रैक्टर में 34 hp की पीटीओ पावर आपको मिल जाती है, जिससे की आपको सभी उपकरण चलाने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें : Mahindra 275 TU XP Plus - Features, Specification and Price

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर (Mahindra 275 di tu xp plus) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिल जाते है।
  • Mahindra 275 di tu xp plus में ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और मैन्युअल स्टीयरिंग आपको मिलते है आप अपने हिसाब से तय कर सकते है की आपको कौनसे स्टीयरिंग वाला ट्रैक्टर लेना है। 
  • 275 टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 6.0 X 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28/13.6 X 28 रियर टायर है।  
  • ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक आपको मिल जाते है, जिससे अच्छा वाहन नियंत्रण प्राप्त होता है। 
  • Mahindra 275 di tu xp plus में 1500 किलोग्राम हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता से आप भारी भार को सहजता से संभाल सकते हैं और पहले से कहीं अधिक तेजी से काम कर सकते हैं।

275 टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत क्या है? (Mahindra 275 di tu xp plus price)

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.80-6.00 लाख रूपए तय की गई है किसानों के बजट के आधार पर इस ट्रैक्टर की कीमत तय की गई है। 

ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। महिंद्रा एक्सपी ट्रैक्टर उद्योग में छह साल की वारंटी प्रदान करने वाला पहला ट्रैक्टर है। 

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर एक ऑलराउंडर है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यह आपकी सभी कृषि आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad