महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की विशेषताएं और कीमत

By : Tractorbird Published on : 05-Jun-2025
महिंद्रा

किसान साथियों, आज हम ट्रैक्टरबर्ड के इस लेख में भारतीय कृषकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय 2 मिनी हार्वेस्टर की जानकारी देने जा रहे हैं। 

दरअसल, महिंद्रा अर्जुन 605 अपनी कार्य करने की क्षमता की वजह से काफी पसंद किया जाता है। 

महिंद्रा अर्जुन 605 भारत के अंदर खास तौर पर छोटे किसानों के लिए शानदार विकल्प है। महिंद्रा अर्जुन 605 हार्वेस्टर कम जमीन पर गेहूं, धान, सोयाबीन, चना और सरसों आदि की आसानी से कटाई कर सकता है।

महिंद्रा मिनी हार्वेस्टर एक शानदार कृषि उपकरण है, जो फसल कटाई के लिए उपयोग किया जाता है। यह छोटे आकार में होता है और इसे छोटे खेतों में उपयोग किया जा सकता है। 

महिंद्रा के कुछ और लोकप्रिय मॉडल जैसे - अर्जुन 605, महिंद्रा गाहीर 800 और महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हैं।

महिंद्रा मिनी हार्वेस्टर की विशेषताएं

महिंद्रा मिनी हार्वेस्टर की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:- 

  • महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर छोटे खेतों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह कॉम्पैक्ट होता है और कम हॉर्सपावर की आवश्यकता होती है। 
  • महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की कीमत बड़े कंबाइन हार्वेस्टर के मुकाबले में काफी कम होती है। इस वजह से यह छोटे किसानों के लिए काफी किफायती विकल्प है। 
  • महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर फसल कटाई, थ्रेसिंग और अनाज की सफाई जैसे कार्यों को कुशलता से कर सकता है।
  • महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की मदद से आप गेहूं, धान, सोयाबीन, चना और सरसों जैसी विभिन्न फसलों की कटाई कर सकते हैं।

महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की कीमत 

  • महिंद्रा कंपनी ने किसानों की जेब के बजट को ध्यान में रखकर महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की कीमत लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) निर्धारित की गई है। 
  • लेकिन, महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की कीमत मॉडल, खूबियों और राज्यों की पॉलिसी की वजह से थोड़ी बहुत कम ज्यादा हो सकती है। 

प्रश्नोत्तरी 

प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर से कौन-सी फसलों की कटाई की जाती है। 

उत्तर : महिंद्रा अर्जुन 605 हार्वेस्टर कम जमीन पर गेहूं, धान, सोयाबीन, चना और सरसों आदि की आसानी से कटाई कर सकता है। 

प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की कीमत क्या है ?

उत्तर : महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की कीमत लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) निर्धारित की गई है। 

प्रश्न : महिंद्रा के सबसे लोकप्रिय मिनी हार्वेस्टर कौन-कौन से हैं ?

उत्तर : महिंद्रा केलोकप्रिय मिनी हार्वेस्टर मॉडल जैसे - अर्जुन 605, महिंद्रा गाहीर 800 और महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts