महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई आता है दमदार इंजन के साथ

By : Tractorbird News Published on : 17-May-2024
महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर भारत में ट्रैक्टर निर्माण के मामले में जानी मानी कंपनी है। 

महिंद्रा की विशाल ट्रैक्टर रेंज में महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर (Mahindra Arjun 555 DI Tractor) 49.3 HP में एक दमदार ट्रैक्टर है जो 3054 cc इंजन के साथ आता है। 

इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

Mahindra Arjun 555 HP पावर क्या है? 

  • Mahindra Arjun 555 ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 49.3 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में कपनी ने 4 सिलेंडर प्रदान किए है। यह ट्रैक्टर 2100 इंजन रेटेड आरपीएम (RPM) जनरेट करता है। 
  • इसमें इंजन को ठंडा रखने के लिए ड्राई टाइप डुअल एलिमेंट (Dry type dual element) टाइप का एयर फिल्टर दिया है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ HP 44.9 है जिससे यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो आदि जैसे कृषि यंत्रों के साथ बेहतर तरीके से काम करता है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जाने यहां

Mahindra Arjun 555 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

  • इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश टाइप का ट्रांसमिशन (Synchromesh type transmission) दिया गया है। इसमें 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं।
  • इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड 1.5 से 32.0 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि इसकी रिवर्स स्पीड 1.5 से 12.0 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हैं जो कम फिसलन प्रदान करते हैं।
  • इसमें पावर और मैकेनिकल टाइप स्टीयरिंग दोनों के विक्लप मिलते है। 
  • महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 HP ट्रैक्टर एक 2 WD यानी टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर के सामने के टायर 6 x 16 / 7.5 x 16 साइज और इसका पिछला टायर 14.9 x 28 / 16.9 X 28 साइज का है।

Mahindra Arjun 555 DI ट्रैक्टर प्राइस? 

Mahindra Arjun 555 DI Tractor Price की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8.40 - 8.90 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad