पावर और बेजोड़ रफ़्तार के साथ महिंद्रा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल

By : Tractorbird News Published on : 08-Jun-2022
पावर

Mahindra Arjun Novo 605 DI-I

56 एचपी और 3315 सीसी इंजन की क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में बहुत ताकतवर है, भार उठाने से लेकर खेत में काम करने में तेजी और परफेक्शन के कारण इस ट्रैक्टर की डिमांड कभी कम नहीं हुई

यह कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले माडलों में से एक है। माना जाता है कि 56 एचपी और 3531 सीसी इंजन क्षमता के कारण इसके भार खींचने, खेत जोतने की क्षमता बहुत ज्यादा है। कंपनी का दावा है कि यह बहुत कम तेल पीने वाला प्रोडक्ट है जो मूलतः किसानी के कार्य को आरामदायक बना देता है। आइए, जानते हैं कि Mahindra Arjun Novo 605 DI-I किसानों का प्यारा क्यों है। 

स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर-4

एचपी कैटेगिरी-56 एचपी

पीटीओ एचपी-48.5 एचपी

गियर-कुल 18 गियर। 15 आगे, 3 पीछे

ब्रेक-मैकेनिकल और डिस्क ब्रेक्स, तेल में डुबे हुए

वारंटी-2 साल या 2000 घंटे, जो पहले आए

कीमत-7 लाख 10 हजार से 7 लाख 60 हजार

क्लच-ड्यूटी डायफ्राम टाइप

स्टीयरिंग-पावर

वजन उठाने की क्षमता-2200 किलोग्राम

व्हील ड्राइव-4 ड्ब्ल्यू डी

आरपीएम-2100

इंजन की क्षमता-3531 सीसी

कूलिंग-कूलैंट

एयर फिल्टर-ड्राई टाइप विद क्लोग इंडिकेटर

ट्रांसमिशन टाइप-मैकेनिकल, सिंक्रोमेश

फारवर्ड स्पीड-33.23 किलोमीटर प्रति घंटा

रिवर्स स्पीड-17.72 किलोमीटर प्रति घंटा

फ्यूल टैंक की क्षमता-66 लीटर

व्हील बेस-2145 एमएम

लंबाई-3660 एमएम

फ्रंट पहिया-7.5 गुने 16

रिवर्स-16.9 गुने 28




1. दमदार इंजन

Mahindra Arjun Novo 605 DI-I का इंजन 3531 सीसी का है। इसमें 4सिलेंडर हैं। 56 हार्सपावर है। आप मान सकते हैं कि इस ट्रैक्टर में पावर और स्टेबिलिटी, दोनों का गजब का संतुलन है। इसका दमदार इंजन खेती को आसान बना देता है। यह भार खींचने में भी शानदार क्षमता का परिचय देता है। 

2. ड्यूल क्लच

इसमें ड्यूटी डायफ्राम टाइप क्लच है। गियरों की शिफ्टिंग आसानी से हो जाती है। मात्र अंगूठे के संकेत से। 

3. पावर स्टीयरिंग

इस प्रोडक्ट में पावर स्टीयरिंग हैं।

4. कैनोपी

इसमें इनबिल्ट कैनोपी है। यह आपको धूप और बारिश, दोनों से बचाता है। कंपनी का दावा है कि इसे आराम से धोकर बिल्कुल चकाचक नया रूप दिया जा सकता है। यह सभी मौसमों में चालक की सुरक्षा करती है। फ्रेम भी ठीक रहता है। अगर तेज धूप है तो परेशानी की कोई बात नहीं। कैनोपी के साथ फ्लैप भी है। हां, इसे लेने के लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने होंगे। 

5. आरामदायक सीट

कंपनी का दावा है कि इसकी सीट आरामदायक है। सीट में सस्पेंशन है जो आपको झटका नहीं देती। आप सीट को ऊपर-नीचे, आगे-पीछे भी कर सकते हैं। इस सीट के कारण लंबी जुताई के बाद भी थकान नहीं होती। 

6. इंडिकेटर गार्ड

कंपनी का दावा है कि ट्रैक्टर में चार इंडिकेटर गार्ड लगे हैं। ये सभी बेहद मजबूत हैं। थोड़ी-बहुत चोट तो ये आराम से सह लेते हैं। ट्रैक्टर की हेडलाइट की रोशनी भी शानदार है। 

7. रख-रखाव

यह दावा किया जाता है कि इस माडल के ट्रैक्टर के रख-रखाव में कोई खर्च नहीं होता। हां, 2000 किलोमीटर के बाद एर बार इसकी सर्विसिंग जरूरी हो जाती है। 

8. भार उठाने की क्षमता

कंपनी दावा करती है कि उनके इस माडल में इतनी क्षमता है कि एक बार में 1700 किलो का वजन उठा सकती है। इसके साथ ही इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी उबड़-खाबड़ सड़क पर आराम से चल सके। 

9. एवरेज प्रति लीटर

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस माडल का एवरेज एक लीटर डीजल में 10 किलोमीटर चलने की क्षमता है। 

Mahindra Arjun Novo 605 DI-I में लगने वाले कृषि उपकरण

Mahindra Arjun Novo 605 DI-I इस लिहाज से भी बेहतर है कि इसमें आधुनिक कृषि के प्रायः सभी उपकरण फिट हो जाते हैं। उनके लिए अलग-अलग प्वाइंट्स दिये गए हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इस माडल में आराम से रोटावेटर, डिस्क हैरो, कल्टीवेटर, रोटो बीज ड्रील, प्लाटंर, स्प्रेयर, स्ट्रा -रीपर आदि लगाए जा सकते हैं। 

Mahindra Arjun Novo 605 DI-I क्यों खरीदें

दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी बीते कई दशकों से भारत में अपने उत्पाद बना रही है और इन्हें किसान बेहद पसंद करते हैं। मात्र चार दशकों के कार्यकाल में ही इस ट्रैक्टर को किसानों का जो समर्थन मिला, प्यार मिला, वह शानदार है। किसान इसे बेहद पसंद करते हैं। किसानों के पसंद करने के पीछे सबसे बड़े तीन कारण हैं। पहला, इसकी बनावट, दूसरा इसकी विश्वसनीयता और तीसरा इसका कीमत। ये तीनों कारण ऐसे हैं जिनके कारण किसानों को Mahindra  के ट्रैक्टर बेहद पसंद आते हैं। यह कंपनी 10 से 75 एचपी तक के ट्रैक्टर बना रही है। Mahindra Arjun Novo 605 DI-I एक हैवी ट्रैक्टर है जो 56 एचपी की है। यह हैवी ड्यूटी के लिए सर्वथा उपयुक्त है। माना जाता है कि महिंद्रा के हर माडल कामयाबी की कहानी बहुत जल्द लिखते हैं। ऐसा ही Mahindra Arjun Novo 605 DI-I के साथ भी है। 

अन्य इस्तेमाल

इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल आप खेती में तो करते ही हैं, आप चाहें तो अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए इसके अन्य इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जैसे, आप इस ट्रैक्टर से खाद, बीज, कीटनाशक आदि भी मंगवा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल सीमेंट, बालू, ईंट, छड़ आदि ढोने में भी कर सकते हैं। आखिर 1700 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है इसकी। इसके अन्य इस्तेमाल करके आप हर दिन अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं। 

किराये पर दे सकते हैं

इस ट्रैक्टर को आप किराये पर भी दे सकते हैं। इस ट्रैक्टर में आपको सिर्फ ट्राली लगानी होती है। उस ट्राली में 20 से 25 आदमी आराम से बैठ सकते हैं। इनसे होने वाली आमदनी आपके लिए एक्सट्रा इनकम होती है। इसके अतिरिक्त आप अपना ट्रैक्टर उन लोगों को भी दे सकते हैं, जो खेती तो करते हैं पर उनके पास खुद का ट्रैक्टर नहीं है। पूरे देश में किराये पर ट्रैक्टर देने का प्रचलन है और इस खास माडल के ट्रैक्टर को तो लोग खास तौर पर किराये पर लेते हैं। इनका भुगतान प्रति घंटे के हिसाब से होता है। 


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad