महिंद्रा कंपनी ने लॉन्च किया नया मिनी ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 29-Sep-2023
महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत की सबसे पसंद की जाने वाली ट्रैक्टर कंपनी है। किसानों द्वारा इस ब्रांड के ट्रैक्टर बहुत पसंद किये जाते हैं। कंपनी समय - समय पर किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टर लांच करती है। कंपनी ने किसानों के लिए अब नया ट्रैक्टर लॉन्च किया है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने ऐसे फीचर्स दिए हैं जिससे की किसान इस ट्रैक्टर की सहायता से खेती का कार्य आसानी से कर सकते हैं। 

अच्छा से अच्छा फीचर, क्वालिटी और परफॉर्मेंस वाला ट्रैक्टर बेहद कम लागत में बनाने का महिंद्रा को लंबा अनुभव है। इस ट्रैक्टर का नाम महिंद्रा ओजा 2121 है। ये ट्रैक्टर आकार में काफी छोटा है और कॉम्पैक्ट है। इस ट्रैक्टर को कंपनी ने खास कर बागवानी के किसानों के लिए बनाया है। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

ये भी पढ़ें: Mahindra OJA - महिंद्रा ने लांच की नयी OJA ट्रैक्टर सीरीज

ऐसे किसान जो कम कीमत में अच्छे ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, उन किसानों के लिए ये ट्रैक्टर अच्छा शाबित हो सकता है। ये ट्रैक्टर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में बेहतरीन है ही बल्कि काम करने और खेती से जुड़े कार्यों को करने के मामले भी में अच्छा है। महिंद्रा ओजा सीरीज का यह मिनी ट्रैक्टर फीचर्स और तकनीक के मामले में काफी अच्छा है। इस ट्रैक्टर से हर तरह से ज्यादा से ज्यादा काम लिया जा सकता है। 

महिंद्रा ओजा 2121 की खासियत

  • इस ट्रैक्टर में 21 एचपी का जबरदस्त पावर दिया जाता है, जो एक मिनी ट्रैक्टर के लिए बहुत अच्छा पावर माना जा सकता है। ये ट्रैक्टर 2400 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • ये ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव में आता है तो इसलिए ट्रैक्टर के चारों पहिए इंजन से जुड़े हैं। ट्रैक्टर उबड़-खाबड़, पहाड़ी और ऊंचे नीचे जगहों पर भी आसानी से चल सकता है। 
  • इस ट्रैक्टर को किसान हर जगह आसानी से चला सकते हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में मजबूत ग्रिप वाले टायर मौजूद हैं जो इस ट्रैक्टर को फिसलन वाली जगहों पर चलने में सक्षम बनाता है। 
  • ट्रैक्टर में कंपनी ने 18 एचपी पीटीओ पावर दी है। 
  • इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छा दिया गया है। ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12F+12R दिए गए हैं। जो इस ट्रैक्टर पर नियंत्रण को शानदार बनाते हैं। 
  • ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल ढुलाई के कामों में भी किया जाता है।


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad