महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2025 | घरेलू बाजार में 26,201 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

By : Tractorbird Published on : 03-Sep-2025
महिंद्रा

भारत के कृषि उपकरण क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद नाम महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd.) का फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन करता दिखाई दिया। 

अच्छी बारिश, ग्रामीण इलाकों में बढ़ी मांग और कृषि गतिविधियों में तेजी के कारण महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) ने इस महीने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की।

अगस्त 2025 की बिक्री रिपोर्ट

  • अगस्त 2025 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने घरेलू बाजार में 26,201 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष अगस्त 2024 में 20,518 यूनिट्स बेचे गए थे। यानी कंपनी ने साल-दर-साल 28% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की।
  • निर्यात बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। महिंद्रा ने अगस्त 2025 में 1,916 ट्रैक्टर निर्यात किए, जो पिछले साल की तुलना में 37% ज्यादा है। 
  • कुल मिलाकर, महिंद्रा ट्रैक्टर्स की अगस्त 2025 की बिक्री 28,117 यूनिट्स तक पहुंची, जबकि अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 21,917 यूनिट्स था।

अप्रैल से अगस्त 2025 की YTD बिक्री

  • महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच घरेलू बाजार में 1,82,390 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,63,035 यूनिट्स की तुलना में 12% अधिक है।
  • निर्यात में भी कंपनी ने शानदार ग्रोथ दर्ज की। अप्रैल-अगस्त 2025 में महिंद्रा ने 8,524 ट्रैक्टर निर्यात किए, जबकि 2024 में यह संख्या 7,558 यूनिट्स थी। यानी निर्यात में 13% की वृद्धि हुई।
  • कुल मिलाकर, अप्रैल से अगस्त 2025 तक महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री 1,90,914 यूनिट्स रही, जबकि पिछले वर्ष यह 1,70,593 यूनिट्स थी। यह आंकड़ा 12% की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2025: 4,499 यूनिट्स की बिक्री दर्ज

किसानों और त्योहार सीजन के लिए शुभ संकेत

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस के अध्यक्ष वीजय नाकड़ा ने बताया कि अगस्त 2025 में घरेलू बिक्री 28% की वृद्धि के साथ 26,201 यूनिट्स तक पहुंची है। 
  • उन्होंने कहा कि सामान्य से बेहतर मानसून और जलाशयों में पर्याप्त जलस्तर न केवल खरीफ फसलों के लिए अच्छा है, बल्कि आने वाले रबी सीजन के लिए भी सकारात्मक संकेत देता है। 
  • हालांकि सितंबर में अतिरिक्त बारिश खरीफ फसलों के लिए चुनौती बन सकती है, लेकिन सरकारी सहयोग और वित्तीय योजनाएं किसानों की मदद करेंगी। आने वाले त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की मांग और बढ़ने की संभावना है।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स – किसानों की पहली पसंद

भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महिंद्रा ट्रैक्टर्स किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। ट्रैक्टर निर्माण में महिंद्रा को मात्रा के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी माना जाता है। 

कंपनी अपने ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से लैस, मजबूत और किफायती ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है, जो खेती को अधिक आसान और उत्पादक बनाते हैं।

महिंद्रा समूह के बारे में

महिंद्रा समूह (Mahindra Group) की स्थापना 1945 में हुई थी और आज यह 100 से अधिक देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है। 

2,60,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ, महिंद्रा भारत में कृषि उपकरण, ऑटोमोबाइल, आईटी, वित्तीय सेवाओं और ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी है। इसके अलावा कंपनी लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और आतिथ्य क्षेत्र में भी सक्रिय है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts