महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने नवंबर 2025 में रचा रिकॉर्ड, बिक्री में 33% की छलांग

By : Tractorbird Published on : 02-Dec-2025
महिंद्रा

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की नवंबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट

महिंद्रा एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है। महिंद्रा ने ना केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रखी है। यह किसानों के लिए उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर ही बाजार में अपने ट्रैक्टर्स पेश करती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस (FEB) ने नवंबर 2025 के महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री आंकड़े जारी किए। नवंबर 2025 में घरेलू बिक्री 42,273 यूनिट रही, जबकि नवंबर 2024 में यह 31,746 यूनिट थी। इस तरह कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष 33% की मजबूत वृद्धि दर्ज की।

नवंबर 2025 में कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 44,048 यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 33,378 यूनिट था। इस महीने का निर्यात 1,775 यूनिट रहा, जो 9% फीसद की बढ़ोतरी को दिखाता है।

नवंबर माह 2025 की बिक्री का डेटा

F26 में कंपनी के प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। घरेलू बिक्री F25 के 31,746 यूनिट की तुलना में बढ़कर 42,273 यूनिट पहुंच गई, जो 33% की मजबूत वृद्धि को दर्शाती है। 

निर्यात बिक्री में भी सुधार हुआ है, जहाँ F25 में 1,632 यूनिट के मुकाबले F26 में 1,775 यूनिट की बिक्री हुई, जो 9% की बढ़ोतरी है। 

कुल मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री F25 के 33,378 यूनिट से बढ़कर F26 में 44,048 यूनिट हो गई, जिससे कुल 32% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई।

वित्त वर्ष (YTD नवंबर) की संयुक्त बिक्री

वित्त वर्ष (YTD नवंबर) में कंपनी की संयुक्त बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। घरेलू बिक्री F25 के 3,02,308 यूनिट की तुलना में बढ़कर F26 में 3,61,680 यूनिट पहुंच गई, जो 20% की मजबूत वृद्धि दर्शाती है। 

निर्यात बिक्री भी बेहतर रही, जहाँ F25 के 11,372 यूनिट की तुलना में F26 में 13,053 यूनिट की बिक्री हुई, जो 15% की वृद्धि को दर्शाता है। 

कुल मिलाकर कंपनी की कुल संयुक्त बिक्री F25 के 3,13,680 यूनिट से बढ़कर F26 में 3,74,733 यूनिट तक पहुंच गई, जिससे कुल 19% की सराहनीय वृद्धि दर्ज हुई।

निर्यात बाजार में भी सकारात्मक प्रदर्शन 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के अध्यक्ष विजय नाकड़ा ने कहा कि “हमने नवंबर 2025 में घरेलू बाजार में 42,273 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33% की वृद्धि है। 

यह सितंबर और अक्टूबर 2025 की 27% की मजबूत त्योहारी वृद्धि के बाद आया है। इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड उत्पादन और रबी बुवाई क्षेत्र में बढ़ोतरी के कारण किसानों में सकारात्मक भावना है। 

सरकार द्वारा GST दरों में की गई कमी और MSP में बढ़ोतरी ने किसानों की नकदी प्रवाह को मजबूत किया है, जिससे ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मांग बढ़ रही है। निर्यात बाजार में, हमने 1,775 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9% की वृद्धि है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts