महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी ट्रैक्टर है बागवानी का सम्राट

By : Tractorbird News Published on : 01-Mar-2024
महिंद्रा

जैसा की आप जानते है हमारे देश की आधी से ज्यादा जनसँख्या खेती करके अपना जीवन यापन करती है और आज के आधुनिक युग में खेती के लिए सबसे ज्यादा जरूरत ट्रैक्टर की होती है। 

आज यहाँ हम आपको एक ऐसे ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे जिससे आप खेती के कार्य आसानी से कर सकते है।

अपनी संकीर्ण ट्रैक चौड़ाई (711 मि.मी.) के कारण महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी ट्रैक्टर अंतर-सांस्कृतिक संचालन के लिए बेहतरीन है। 

यह ट्रैक्टर 10.4 KW(15 एचपी) इंजन से सुसज्जित है, जो उच्च ईंधन दक्षता देता है, इसलिए किसानों के लिए यह एक लागत प्रभावी विकल्प है। 

215 NXT NT ट्रैक्टर खेती, घूर्णन और छिड़काव में सक्षम है। इसमें विविध खंडों में गियर हैं, जो इसे विभिन्न प्रकार के काम करने की अनुमति देते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी ट्रैक्टर (Mahindra Yuvraj 215 NXT NT) की इंजन पावर क्या है?

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी ट्रैक्टर में कंपनी ने 15 hp का शक्तिशाली इंजन दिया है जो की बहुत से कार्यों को आसानी से कर सकता है। 

इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 1 सिलेंडर मिलता है और ये इंजन 2300 के रेटेड आरपीएम (Rated RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है, जिससे की आप इस ट्रैक्टर से खेती के सभी कार्य आसानी से कर सकते है। 

इस ट्रैक्टर का निर्माण खासकर बागवानी के कार्यों के लिए किया गया है, जिससे की किसान अपने बागो में सभी कार्य आसानी से कर सकते है।

ये भी पढ़ें : जानिए महिंद्रा कंपनी के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी ट्रैक्टर (Mahindra Yuvraj 215 NXT NTके फीचर्स

  • Transmission टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन (Sliding Mesh Transmission) मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 6 फॉरवर्ड गति और 3 रिवर्स गति के लिए गियर्स मिल जाते है। 
  • Mahindra Yuvraj 215 NXT NT में पावर स्टीयरिंग दिया गया है जिससे की ट्रैक्टर को बागों में मोड़ने में बहुत आसानी होती है और कम स्थान होने पर भी किसान ट्रैक्टर को आसानी से घुमा सकते है। 
  • ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 8 x 18 in के रियर टायर (Rear tyre) मिल जाते है और 5.20 x 14 के फ्रंट टायर (Front tyre) मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर की उचाई भी बागों के हिसाब से तय की गयी है जिससे की ट्रैक्टर आसानी से हर प्रकार के पेड़ और पौधों के नीचे से निकल सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 778 किलोग्राम दी गई है।
  • Mahindra Yuvraj 215 NXT NT में 19 लीटर का फ्यूल टैंक (Fuel tank) आपको मिल जाता है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी ट्रैक्टर की कीमत क्या है? (Price of Mahindra Yuvraj 215 NXT NT)

Mahindra 215 Yuvraj NXT की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.20 - 3.40 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर को किसानों के बजट के हिसाब से तय किया गया है। इस ट्रैक्टर के साथ आपको 2000 घंटे या 2 साल की वार्रन्टी भी मिल जाती है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad