Massey Ferguson 1030 DI Maha Shakti है 30 hp श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 12-Feb-2023
Massey

जैसा की आप जानते है की Massey के ट्रैक्टरों में डीज़ल की खपत कम होती है और ये ट्रैक्टर कल्टीवेटर और सुहागे के लिए बहुत अच्छी लिफ्टिंग सेटिंग में आता है। ये ट्रैक्टर खाली चलने में भी कम डीज़ल लेता है। 

कंपनी ने किसानो के Massey ट्रैक्टर की और आकर्षण को देखते हुए लॉन्च किया है न्यू ब्रांड Massey Ferguson 1030 DI MAHA SHAKTI 30 hp के साथ आता है। 

किसानो को बहुत पसंद आ रहा है, ये खेत में सामान्य कार्य करने के लिए बहुत अच्छा ट्रैक्टर है। हमारे इस लेख में हम इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में बताने वाले है। 

Massey Ferguson 1030 DI Maha Shakti Engine Power

  • Massey Ferguson 1030 DI MAHA SHAKTI ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 30 HP (22.06 kW) का इंजन कंपनी प्रदान करती है। इंजन में आपको 3 सिलेंडर प्रदान करती है। 
  • इंजन का प्रकार SIMPSONS S318.1 TIII A है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2270 cc है। ट्रैक्टर में कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है।  
  • ट्रैक्टर के इंजन में  Fuel इंजेक्शन पंप Inline (BOSCH) का दिया गया है। 
  • Massey Ferguson 1030 DI MAHA SHAKTI ट्रैक्टर में Clutch टाइप सिंगल कंपनी द्वारा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: खेती का बादशाह - Massey Ferguson 9000 Planetary Plus

ट्रांसमिशन टाइप और गियर्स 

  • ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप Sliding mesh आता है। 
  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है

Tyre Dimensions

Massey Ferguson 1030 DI MAHA SHAKTI ट्रैक्टर में कंपनी 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) आकार के अगले टायर प्रदान करती है और पिछले टायरों का आकार 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) प्रदान करती है। 

Massey Ferguson 1030 DI Maha Shakti Other Features

  • ट्रैक्टर की आगे की तरफ चलने की गति 23.8 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • ट्रैक्टर में PTO टाइप Live, Single-स्पीड पीटीओ आपको मिलता है, ट्रैक्टर के पीटीओ की गति 540 आरपीएम है जो की 1500 ERPM पर मिलती है। 
  • Massey Ferguson 1030 DI MAHA SHAKTI ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग क्षमता (Lower Links at Horizontal Position)1100 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर में आपको Three-point लिंकेज मिलते है और Draft, position और  response कण्ट्रोल भी मिलते है ये सारे Links CAT-1 (Combi Ball) के साथ फिटेड आते है। 
  • ट्रैक्टर में अगर Brake टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी Dry disc ब्रेक्स (Dura Brakes) प्रदान करती है। 
  • Steering टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Manual स्टीयरिंग मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में 12 V 75 Ah बैटरी आती है और 12 V 36 A अल्टरनेटर आता है। 
  • इस ट्रैक्टर की Overall Length 3320 mm, Overall Width 1675 mm और कुल उचाई Overall Height 2185 mm है। 
  • ट्रैक्टर का Wheelbase1835 mm का आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में कुल वजन Total Weight 1720 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर 47 लीटर की ईंधन क्षमता के साथ आता है।
  • कंपनी ट्रैक्टर में आपको Front बम्पर भी प्रदान करती है जिससे ट्रैक्टर को आगे से support मिलती है।

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन क्षमता के साथ आता है MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर

Massey Ferguson 1030 DI MAHA SHAKTI ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

Massey Ferguson 1030 DI MAHA SHAKTI ट्रैक्टर 30hp श्रेणी के इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो ये ट्रैक्टर आपको 4.75-5.10 लाख रूपए तक की कीमत तक मिलता है। इस की कीमत ट्रैक्टर की पावर की हिसाब से बिलकुल ठीक है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad