MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर आता है दमदार इंजन क्षमता के साथ

By : Tractorbird News Published on : 11-Feb-2023
MF

MF 7250 DI Power Up भारतीय कृषि क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। खेती को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसमें उत्कृष्ट कार्य क्षमता है। यह ट्रैक्टर किसानों को कई सुविधाएं प्रदान करता है।

इसके अलावा, एक सीमांत किसान हमेशा केवल एक ही ट्रैक्टर खरीदना पसंद करता है जिसमें कई गुण होते हैं और कार्य कुशलता से कर सकता है। इसलिए वे लंबी अवधि के उद्देश्यों के लिए मैसी फर्ग्यूसन 7250 50 एचपी ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। 

यह ट्रैक्टर न केवल कृषि कार्यों के लिए बनाया जाता है बल्कि व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए भी काम करता है। हमारे इस लेख के माध्यम से आप इस ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे। 

MF 7250 DI Power Up इंजन Power

  • ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर का इंजन 50 HP (36.76 kW) का आता है। 
  • ट्रैक्टर में Simpsons TIII A SJ327 टेक्नोलॉजी का इंजन मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3  सिलेंडर मिलते है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की Cubic Capacity 2700 cc है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में Fuel इंजेक्शन के लिए Inline Bosch का पंप आपको मिलता है। 
ये भी पढ़ें: डीज़ल सेवर तकनीक के साथ आता है Powertrac 434 Plus Powerhouse ट्रैक्टर

MF 7250 DI Power Up Specification and Features

  • MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच आपको मिलता है।
  • ट्रैक्टर में Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Comfimesh ट्रांसमिशन कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर में आपको 6.00 x 16 के फ्रंट टायर और 13.6 x 28 के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। 
  • ऑप्शन में 7.5 x 16 के फ्रंट और 14.9 x 28 रियर टायर मिलते है। 
  • ट्रैक्टर की Forward स्पीड 34.87 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में PTO टाइप RPTO आपको मिलता है। ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 RPM है जो की 1735 ERPM पर मिलती है। 
  • ट्रैक्टर की Hydraulics लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lower Links at Horizontal Position) 1800 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर में Brake टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है। 
  • MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप की बात करे तो Manual Steering और Power स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में 12 V 75 Ah की बैटरी कंपनी द्वारा प्रदान की गयी है और 12 V 36 A अल्टरनेटर ट्रैक्टर में आता है। 
  • MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में Overall Length 3545 mm, Overall Width 1700 mm और ट्रैक्टर की कुल ऊंचाई (Overall Height) 1560 mm है। 
  • ट्रैक्टर के Wheelbase की बात करे तो इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1930 mm है। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2045 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर के Fuel टैंक की कैपेसिटी 60 लीटर इस ट्रैक्टर में कंपनी आपको प्रदान करती है।
  • मैसी 7250 DI कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आता है जैसे कि यह 7 फीट रोटावेटर चला सकता है, और इसमें एक मोबाइल चार्जर, साइड शिफ्ट आदि है। इसके अलावा, इसमें कुछ एसेसरीज हैं जो इसे ओर अधिक आकर्षक और डिमांडिंग बनाती हैं। साथ ही, इसमें टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बंपर, ड्रॉबार आदि जैसी कई सुविधाएं हैं।
ये भी पढ़ें: नए फीचर्स के साथ आ गया है Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर

MF 7250 DI Power Up ट्रैक्टर की कीमत

मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप की कीमत 7.20 लाख से 7.70  लाख रुपये तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। ट्रैक्टर की कीमत इसके फीचर्स के हिसाब से बिलकुल ठीक है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad