मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत की पहली पसंद है कंपनी किसानों की आवश्यकतानुसार ट्रैक्टर बनाती है। मैसी ट्रैक्टर खेतों में कठोर काम के लिए प्रसिद्ध है समय-समय पर कंपनी नए ट्रैक्टर बनाती रहती हैं। इस लेख में हम आपको इसी कंपनी के दो ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे जिनके नाम हैं Massey Ferguson 1035 DI और Massey Ferguson 7235 DI आइए जानते हैं इन दोनों में से कौन सा बेहतरीन हैं।
Massey Ferguson 1035 di में 40 hp का Simpson S337.1 T III A इंजन दिया है। इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2400 cc है। जो की 3 सिलिंडर के साथ काम करता है। Massey Ferguson 7235 DI में आपको 35 एचपी का इंजन मिल जाता हैं, जो की 3 सिलिंडर के साथ कार्य करता हैं।
दोनों ही ट्रैक्टरों में आयल फ़िल्टर देखने को मिलता है। डीजल से पानी की मात्रा को अलग करने के लिए कंपनी ने इन ट्रैक्टरों में वाटर सेपरेटर भी प्रदान किया है। वाटर सेपरेटर के पीछे dual डीज़ल स्पिन फ़िल्टर दिए गए है जो की डीज़ल की सफाई के लिए बहतरीन कार्य करते है।
दोनों ही ट्रैक्टरों में में ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स ऑप्शन में मिलते है और ट्रैक्टर में Partial constant mesh Transmission Type आपको मिल जाता है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छा नियंत्रण प्राप्त होता है।
Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 34 hp है इसी के साथ ट्रैक्टर में ग्राउंड स्पीड पीटीओ दी गयी है जो की 540 आरपीएम स्पीड पर चलता है। मल्टीस्पीड और लाइव स्पीड पीटीओ का ऑप्शन इस ट्रैक्टर में आपको देखने को मिलता है। Massey Ferguson 7235 di ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 29.8 hp हैं।
Massey Ferguson 1035 DI और Massey Ferguson 7235 DI ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 1100 किलोग्राम है।
दोनों ही ट्रैक्टरों में बैक साइड में सीट के पीछे रिफ्लेक्टर और बोटल करियर भी दिया गया है। इसी के साथ बैक साइड फंडेर पर बड़ा टूल बॉक्स भी आपको देखने को मिलता है।
दोनों ही ट्रैक्टरों में 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) Front टायर और 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) Rear टायर आपको मिल जाते है इसके अलावा 13.6 x 28 (34.54 cm x 71.12 cm) Rear टायर भी आपको मिलते जाते है।
Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की 6.15-6.46 लाख रूपए है और Massey Ferguson 7235 DI ट्रैक्टर की कीमत 5.84-6.17 लाख रूपए तक जो की भारत के किसानों के बजट और ट्रैक्टरों के फीचर्स और पावर के आधार पर निर्धारित की गयी हैं।
ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आप Massey Ferguson 1035 DI और Massey Ferguson 7235 DI दोनों ट्रैक्टरों के बारे में जाना है। आपके पास Massey Ferguson 1035 DI और Massey Ferguson 7235 di से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही प्रीत, स्वराज, महिंद्रा, जॉन डियर,न्यूहॉलैंड, मैसी फर्ग्यूसन, करतार और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।