बागवानी के लिए वरदान है यह 26 हॉर्स पावर वाला दमदार ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 21-May-2024
बागवानी

किसान भाई बागवानी तथा लघु कृषि कार्यों को करने के लिए कम हॉर्स पावर वाला ट्रैक्टर खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। 

भारतीय कृषि बाजार में मिनी ट्रैक्टर्स का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी खेती के लिए दमदार मिनी ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए Massey Ferguson 6026 MaxPro ट्रैक्टर उत्तम विकल्प साबित हो सकता है। 

कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर 26 HP वाले 1.31 लीटर क्यूबिक क्षमता वाले इंजन के साथ आता है। 

भारतीय कृषकों के मध्य मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के ट्रैक्टर अपनी शानदार मैन्युफैक्चरिंग के लिए पहचाने जाते हैं। 

कंपनी के ट्रैक्टर दमदार इंजन के साथ आते हैं, जो कृषि कार्यों को दमदार प्रदर्शन के साथ कर सकते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों को फ्यूल एफिसीएंट टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया जाता है, जिससे खेती के समस्त कार्य कम से कम तेल की खपत में संपन्न करने में सहायता मिलती है। 

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर्स

मैसी फर्ग्यूसन 6026 मैक्सप्रो की क्या-क्या विशेषताएं हैं ? 

  • Massey Ferguson 6026 MaxPro ट्रैक्टर में आपको 1318 CC क्षमता वाला 3 सिलेंडर में MVS3L2-T3CC10 इंजन प्रदान किया जाता है, जो 26 HP पावर उत्पन्न करता है। 
  • कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में शानदार गुणवत्ता वाला एयर फिल्टर देखने को मिल जाता है, जो इंजन को धूल-मृदा से सुरक्षित रखता है। 
  • यह मिनी ट्रैक्टर 23 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है। 
  • मैसी फर्ग्यूसन 6026 मैक्सप्रो ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 739 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसमें CAT-1, Draft with Auto Sense, position and response control टाइप थ्री पॉइंट लिकेंज आती है। 
  • कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर का समकुल भार 980 किलोग्राम है। 
  • मैक्सप्रो सीरीज वाले इस छोटे ट्रैक्टर को 2960 MM लंबाई, 930 MM चौड़ाई और 1290 MM ऊंचाई के साथ 1550 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।

मैसी फर्ग्यूसन 6026 मैक्सप्रो के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

  • Massey Ferguson 6026 MaxPro ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेतों में भी काफी सुगम ड्राइव प्रदान करता है। 
  • कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर 9 Forward + 3 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है।
  • इस छोटे ट्रैक्टर में Single diaphragm क्लच प्रदान किया गया है और इसमें Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। 
  • Massey Ferguson ने अपने इस ट्रैक्टर की 23.3 km/h फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की है। 
  • यह मैसी फर्ग्यूसन मिनी ट्रैक्टर Multi disc oil immersed ब्रेक्स के साथ आता है, जो टायरों पर अपनी काफी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 
  • मैसी फर्ग्यूसन 6026 मैक्सप्रो ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव आता है, इसमें आपको 5.0 X 12 फ्रंट टायर और 8.0 X 18 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन 6026 MaxPro की कितनी कीमत है ? 

भारत में Massey Ferguson 6026 MaxPro ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 6.28 लाख से 6.55 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। 

इस मैसी फर्ग्यूसन 6026 मैक्सप्रो ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। 

कंपनी अपने इस Massey Ferguson 6026 MaxPro Tractor के साथ 5 साल की वांरटी प्रदान करती है।


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad