मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर्स

By : Tractorbird News Published on : 16-Mar-2024
मैसी

मैसी कंपनी समय समय पर किसानों के लिए नई तकनीकों के साथ ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

किसान ज्यादातर इस कंपनी के ट्रैक्टरों को लेना पसंद करते है। इस लेख में हम आपको आज मैसी फर्ग्यूस कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

1. मैसी फर्ग्यूसन 8055 मैग्नाट्रैक (massey ferguson 8055)

  • आज कल massey ferguson 8055 बहुत चर्चा में है इस ट्रैक्टर को बॉस के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर का निर्माण ढुलाई के कार्यो के लिए किया है। 
  • massey ferguson 8055 अच्छा भार उठाने की क्षमता रखता है। मैसी फर्ग्यूसन 8055 मैग्नाट्रैक में एक 50 एचपी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है जो की 2200 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • ट्रैक्टर में डुअल क्लच, पावर स्टीयरिंग, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन जैसी सभी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध है। 
  • massey ferguson 8055 में 1800 किलोग्राम की शक्तिशाली वजन उठाने की क्षमता प्रदान की गयी है। massey ferguson 8055 ट्रैक्टर की कीमत 10.30-10.85 लाख रूपए तक है। 

2. मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK (massey ferguson 254 dynatrack)

  • massey ferguson 254 dynatrack का ये ट्रैक्टर 50 एचपी के इंजन के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर की Cubic कैपेसिटी 2700 cc है, ड्यूल क्लच, कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गति के लिए गियर्स मिलते है। 
  • massey ferguson 254 dynatrack ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक आपको मिल जाते है। 
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2050 किलोग्राम है। 
  • massey ferguson 254 dynatrack की price 9.30-9.80 लाख रूपए है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें : मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर बागवानी के लिए खास पेशकश

3. मैसी फर्ग्यूसन 246 डीआई डायनाट्रैक 

4. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति (massey ferguson 241 di mahashakti)

  • massey ferguson 241 di mahashakti ट्रैक्टर में कंपनी ने 42 HP का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है इसकी पीटीओ पावर 35.7 HP है। 
  • ट्रैक्टर तेल में डूबे ब्रेक के साथ में आता है। गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर आते हैं। 
  • massey ferguson 241 di mahashakti 47 लीटर का ईंधन टैंक और 1700 किलोग्राम की शक्तिशाली लिफ्टिंग क्षमता है। ट्रैक्टर की कीमत 6. 50 से 7.09 लाख रूपए तक है।

5. मैसी फर्ग्यूसन टैफे 30 डीआई ऑर्चर्ड प्लस

  • Massey ferguson tafe 30 di orchard ट्रैक्टर का निर्माण खास कर बागवानी के कार्यों के लिए किया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 30 HP एचपी कैटेगिरी का इंजन है और ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 26 HP है इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गति के गियर्स दिए गए है। 
  • इसकी हाइड्रोलिक क्षमता 1100 किलोग्राम है और मैसी फर्ग्यूसन टैफे 30 डीआई ऑर्चर्ड प्लस हर क्षेत्र में किफायती है। 
  • मैसी फर्ग्यूसन टैफे 30 डीआई की कीमत 5.40-5.72 लाख रूपए तक है। 

हम आशा करते है कि आपने मैसी फर्ग्यूसन के इन टॉप 5 ट्रैक्टर की कीमत, विशेषताओं, इंजन क्षमता और अन्य विवरणों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की है। ऐसी ही और ट्रैक्टर अपडेट जानने के लिए बने रहे ट्रैक्टर बर्ड के साथ।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad