Massey Ferguson कंपनी ने लॉन्च किया अपना नया ट्रैक्टर 7052 L

By : Tractorbird News Published on : 18-Jul-2024
Massey

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत के किसानों की पहली पसंद है कंपनी किसानों की जरुरत के हिसाब से ट्रैक्टरो का निर्माण करती है। 

मैसी के ट्रैक्टर खेतों में जबरदस्त काम करने के कारण मशहूर है कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टरो का निर्माण करती रहती है ऐसा ही ट्रैक्टर है Massey Ferguson 7052 L

हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के विवरण के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Massey Ferguson 7052 L फ्रंट के बारे में

Massey Ferguson 7052 L Look wise अगर आप इस ट्रैक्टर को देखते है तो ट्रैक्टर में आपको LED लाइट के साथ हेड लाइट देखने को मिलती है और सामने वाली ग्रिल भी इसमें बड़ी दी गयी है।

बड़ी ग्रिल होने से ट्रैक्टर में एयर circulation अच्छा बना रहता है जिससे की ट्रैक्टर का इंजन ठंडा रहता है। 

ये भी पढ़ें: बागवानी के लिए वरदान है यह 26 हॉर्स पावर वाला दमदार ट्रैक्टर

Massey Ferguson 7052 L की इंजन पावर

  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 48 hp का Simpson S337.1 T III A इंजन दिया है।
  • इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2190 cc है। ट्रैक्टर में PFR type का Fuel Injection Pump आपको मिलता है जो की 4 सिलिंडर के साथ काम करता है। 
  • इसी के साथ नीचे की तरफ इंजन आयल फ़िल्टर देखने को मिलता है। 
  • डीजल से पानी की मात्रा को अलग करने के लिए कंपनी ने इस ट्रैक्टर में वाटर सेपरेटर भी प्रदान किया है। 
  • वाटर सेपरेटर के पीछे dual डीज़ल स्पिन फ़िल्टर दिए गए है जो की डीज़ल की सफाई के लिए बहतरीन कार्य करते है।

Massey Ferguson 7052 L के features

  • ट्रैक्टर में सीट फुल्ली अर्गोनॉमिक के साथ दी गयी है जो की बहुत ही कम्फर्टेबल है। 
  • इस ट्रैक्टर में काफी चौड़ा हैंडल आपको मिलता है। जिससे की चालक को ट्रैक्टर चलाने में आसानी होती है।
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर्स मिलते है और ट्रैक्टर में Synchro Mesh Transmission Type आपको मिल जाता है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छा नियंत्रण प्राप्त होता है।
  • ट्रैक्टर को नियंत्रण करने के लिए Oil immersed ब्रेक्स इस ट्रैक्टर में दिए गए है सतह ही पावर स्टीयरिंग के साथ में ये ट्रैक्टर आता है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 41.28 है इसी के साथ ट्रैक्टर में ग्राउंड स्पीड पीटीओ दी गयी है जो की 540/750 आरपीएम स्पीड पर चलता है। 
  • मल्टीस्पीड और लाइव स्पीड पीटीओ का ऑप्शन इस ट्रैक्टर में आपको देखने को मिलता है।
  • इसके हाइड्रोलिक्स के लिंक्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको stabilizer चैक चैन वाला दिया गया है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1300 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर में ड्राफ्ट, पोजीशन और response कण्ट्रोल के भी पॉइंट्स दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर के बैक साइड में सीट के पीछे रिफ्लेक्टर और बोटल करियर भी दिया गया है। इसी के साथ बैक साइड फंडेर पर बड़ा टूल बॉक्स भी आपको देखने को मिलता है।
  • ट्रैक्टर में 8 x 18 (20.32 cm x 45.72 cm) फ्रंट टायर आपको मिल जाते है इसके अलावा 13.6 x 28 (34.54 cm x 71.12 cm) Rear टायर भी इस ट्रेक्टर में आपको मिल जाते है। 
  • इस ट्रैक्टर में 50 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिए गया है जिससे लम्बे समय तक खेतों पर जुताई की जा सकती है। 

Massey Ferguson 7052 L ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Massey Ferguson 7052 L ट्रैक्टर की कीमत भारत के किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। अभी इस ट्रैक्टर की कीमत को कंपनी ने सार्वजनिक नहीं किया है। 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आप Massey Ferguson 7052 L ट्रैक्टर के बारे में जाना है। आपके पास Massey Ferguson 7052 L से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

 ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad