मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई आता है बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ

By : Tractorbird News Published on : 21-Aug-2023
मैसी

किसान भाइयों जैसा की आप जानते हैं मैसी फर्ग्यूसन भारत में ट्रैक्टर का जाना माना नाम है। किसानों द्वारा इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत पसंद किये जाते हैं। मैसी कंपनी समय समय पर किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर बनाती है, इनके ट्रैक्टर विश्वसनीय और कम डीज़ल की खपत में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 


भारत में इस ट्रैक्टर ब्रांड की मांग सबसे अधिक है। कंपनी ट्रैक्टरों की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित करती है जिससे की किसान आसानी से इन ट्रैक्टरों को खरीद सके और अपने कार्य को जल्दी कर सकें। 


किसानों की इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई ट्रैक्टर को लॉन्च किया है। ये ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। ट्रैक्टर में कंपनी कई आधुनिक फीचर्स प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर में आपको हर प्रकार की सुविधा प्राप्त होती है जिससे आप ट्रैक्टर से हर प्रकार के उपकरणों को जोड़ के कार्य कर सकते हैं। हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जैसे की ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे विस्तार से जानेंगे। 


मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई ट्रैक्टर के बारे में 

मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 50 hp की इंजन क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई नए फीचर्स प्रदान किये हैं जिससे की किसानों को खेती के कार्य करने में आसानी होगी और किसान आसानी से अपने कार्य कर सकेंगे। 9500 ई ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। यहां हम आपको मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई ट्रैक्टर के सभी फीचर्स, गुणवत्ता और कीमत के बारे में बताएंगे। 

 

ये भी पढ़ें: जानिए Massey ferguson 241 DI ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में

मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई ट्रैक्टर इंजन पावर 

इस ट्रैक्टर में कंपनी 50 hp का शक्तिशाली इंजन प्रदान करती है। जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2700 cc है। इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिलते हैं। ट्रैक्टर में कंपनी SIMPSONS SJ327.1 TIII A का इंजन देती है। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप inline का दिया गया है।


ट्रांसमिशन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको Comfimesh ट्रांसमिशन कंपनी प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर में उत्तम दर्जे का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में आपको 10 गियरबॉक्स मिलते हैं, 8 फॉरवर्ड स्पीड के लिए और 2 रिवर्स स्पीड के लिए दिए गए हैं। अधिक गियर्स विक्लप होने से ट्रैक्टर में अच्छी स्पीड प्राप्त होती है। 


टायर्स 

इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 x 16 के दिए गए हैं और रियर टायर 14.9 x 28 के दिए गए हैं। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में ऑप्शन में 7.5 x 16 और 16.9 x 28 के टायर आपको मिलते हैं। इन टायरों के साथ इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 35.8 किलोमीटर प्रति घंटे हैं। 


ये भी पढ़ें: Massey Ferguson 245 DI - कम डीज़ल खपत में अच्छा काम, जानिए खासियत

पीटीओ पावर 

इस ट्रैक्टर में आपको 49.3 HP पीटीओ पावर मिलती है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 आरपीएम है। 


लिफ्टिंग कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको 2050 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता मिलती है। जिससे की आप ढुलाई जैसे कार्य को भी आसानी से कर सकते हैं। 


ब्रेक और स्टीयरिंग 

इस ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है। जिससे की ट्रैक्टर में अच्छा वाहन नियंत्रण मिलता है। 

ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग आपको मिलता है जिससे की ट्रैक्टर को आसानी से हैंडल किया जा सकता है। 


डाइमेंशन्स 

इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3750 mm है, कुल चौड़ाई 1878 mm है और कुल ऊंचाई 2280 mm है। ट्रैक्टर में कुल वजन 2310 किलोग्राम है। 


फ्यूल टैंक 

इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। जिससे आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं। 


मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई ट्रैक्टर की कीमत 

मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8.34-8.69 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad