New Holland 3630 TX Super VS Mahindra Arjun 555 DI Tractor Comparison

By : Tractorbird News Published on : 22-Jun-2023
New

आज हम हमारे इस लेख में आपको न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर और महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर के बारे में बात करने वाले। हमारे देश में न्यू हॉलैंड और महिंद्रा दोनों ही कंपनियों ट्रैक्टरों की जानी - मानी निर्माता कंपनी है। 

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर बनाम महिंद्रा अर्जुन 555 DI जैसे ट्रैक्टरों की तुलना करें और अपने उपयोग के अनुसार सबसे अच्छा मॉडल खरीदें। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर 50 एचपी में आता है, जबकि महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में 50 एचपी इंजन है।

इसके साथ ही न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 50 एचपी है, जबकि महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की इंजन क्षमता 3054 सीसी है। उदाहरण के लिए, न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर की उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम है, जबकि महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की वजन उठाने की क्षमता 1850 किलोग्राम है, जो ट्रैक्टर को संबंधित उपकरणों के अनुकूल बनाती है। 

इंजन

  • ट्रैक्टरों के इंजन की बात करें तो दोनों ही ट्रैक्टरों में 50 एचपी का इंजन दिया गया है। दोनों ही ट्रैक्टर 2100 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर के इंजन में 3 सिलिंडर है जबकि महिंद्रा अर्जुन 555 DI में 4 सिलिंडर आते है।           
  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर में आयल बाथ टाइप का एयर फ़िल्टर दिया गया है और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर दिया गया है। 
  • दोनों ट्रैक्टरों में इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम वाटर कूल्ड दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Yuvraj 215 NXT VS Swaraj 717 VS Escort Steeltrac

ट्रांसमिशन (गियरबॉक्स)

  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर में डबल क्लच इंडिपेंडेंट पीटीओ लीवर के साथ आता है वही अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में Single/Double क्लच के ऑप्शन मिलते है। 
  • दोनों ट्रैक्टरों में ट्रांसमिशन टाइप Fully Constant mesh/Partial Synchro mesh दिया गया है।
  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स व ऑप्शन में 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स गियर्स मिलते है। 
  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है।

ब्रेक्स

  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर में यांत्रिक रूप से सक्रिय तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक आते है और महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक आते है। 
  • 3630 TX सुपर ट्रैक्टर का ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3190 mm है और अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर का ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3300 mm है।

स्टीयरिंग

दोनों ही ट्रैक्टरों में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग के ऑप्शन मिलते है।

Power Take Off

  • दोनों ही ट्रैक्टरों में 6 स्प्लिन्डस वाला पीटीओ दिया गया है। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर में 540  आरपीएम स्पीड 1967 ERPM & GSPTO.
  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 42.5 HP है और अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 43 HP है।

ये भी पढ़ें: Captain 200 DI-4WD VS Kubota NeoStar A211N 4WD VS Captain 200 DI

फ्यूल कैपेसिटी 

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर फ्यूल टैंक कैपेसिटी 60 लीटर दी गई है वही महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 65 लीटर है।

टायर साइज

  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर में 6 X 16 / 7.5 X 16 / 6.5 X 16 फ्रंट टायर है और 14.9 X 28 / 16.9 X 28 के रियर टायर है।
  • महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में 6 X 16 / 7.5 X 16 के फ्रंट टायर है और 14.9 X 28 / 16.9 X 28 के रियर टायर है। दोनों ट्रैक्टर 2wd में ही आते है। 
  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर की 6000 घंटे यानि की 6 साल की वारन्टी के साथ आता है और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर 2000 घंटे यानि की 2 साल की वारन्टी के साथ आता है। 

डायमेंशन और वेट

  • न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर का कुल वजन 2035 किलोग्राम है, इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3460 mm है और ट्रैक्टर की चौड़ाई 1825 mm है, न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2035 mm है।
  • महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर का कुल वजन 2350 किलोग्राम है। 555 डीआई ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2125 mm का है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3480 mm है और ट्रैक्टर की चौड़ाई 1965  mm है।

ये भी पढ़ें: Mahindra 255 DI Power Plus VS Swaraj 724 XM VS Escort MPT Jawan 

लिफ्टिंग कैपेसिटी

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर की उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम है, जबकि महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की वजन उठाने की क्षमता 1850 किलोग्राम है। 

कीमत

इसके अलावा, यहां आप ट्रैक्टर की कीमत की तुलना कर सकते हैं, जैसे कि न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर की कीमत ₹7,55,000 से शुरू होती है, जबकि महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की कीमत ₹7,65,000 से शुरू होती है। इन विशिष्टताओं के अलावा, आप ट्रैक्टर मॉडल न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की तुलना करते हुए बाकी विवरणों की जांच कर सकते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad