किसानों के लिए आया Mahindra Yuvo 585 MAT - 49 HP का बेहतरीन ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 21-Jan-2023
किसानों

हमारे भारत देश में अधिकतम आबादी आजीविका के लिए कृषि पर आधारित है और उन्हें अच्छे से अच्छे ट्रैक्टर की ज़रूरत होती है ताकि वो अपनी खेती अच्छे तरीके से कर सकें। ट्रैक्टर्स की ज़रूरत किसानो को सामान ढोने के लिए, और खेती से सम्बंधित कार्यों के लिए इस्तेमाल करते है। 

Tractorbird कीआज इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे ही ट्रैक्टर के बारे मैं बताने वाले है जो आपके कार्यों को कम समय में और अच्छे तरीके से कर सकेगा। 

आज हम बात करने वाले है Mahindra Yuvo 585 MAT 49 HP ट्रैक्टर के बारे में यह ट्रैक्टर बहुत ही पावरफुल और अच्छे फीचर्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का मॉडल और फीचर्स लोगों को अपनी और आकर्षित करता है

यह बहुत ही शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो किसानो के लिए खेती और मंडी के कार्य के लिए बनाया गया है। अब हम बात करते है इस ट्र्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन की : 

Mahindra Yuvo 585 MAT 49 HP ट्रैक्टर की विशेषताएं

इंजन क्षमता

  • इस ट्रैक्टर मैं 2979 सीसी का इंजन आता है। 
  • MAHINDRA YUVO 585 MAT 49 HP ट्रैक्टर 4 सिलिंडर के साथ आता है। 
  • इसकी Engine रेटेड आरपीएम 2000 है। इस ट्रैक्टर की PTO पावर 44.8 एचपी है। 
  • इस ट्रैक्टर की Torque की बात करें तो वो 197 एनएम है।

ट्रांसमिशन

  • Mahindra Yuvo 585 MAT 49 HP ट्र्रैक्टर में साइड शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • इस 49 HP के ट्रैक्टर मैं 12 Forward + 12 Reverse गियर दिए गए है। अगर हम इसकी Battery की बात करें तो इसमें 12 V 75 Ah की बैटरी दी गयी है। 
  • इस ट्र्रैक्टर की स्पीड की बात करें तो इसकी फॉरवर्ड स्पीड 2.9 से लेकर 29.8 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 4.1 से लेकर 12.4 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

ये भी पढ़ें: MAHINDRA 585 DI XP PLUS ट्रैक्टर है ताकत का राजा जाने इसकी खासियत

ब्रेक और स्टीयरिंग 

  • अगर हम इस ट्र्रैक्टर के ब्रेक की बाते करें तो इसमें तेल मैं डूबे हुए ब्रेक दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर मैं बहुत ही शानदार और आरामदायक स्टीयरिंग दिए गए है जिससे की ट्र्रैक्टर चालक को कोई भी दिक्कत नहीं होगी। 
  • इस ट्र्रैक्टर के फ्यूल टैंक की बात करें तो इसमें 60 लीटर तक का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इस फ्यूल कपसिटी से आपका ट्रेक्टर लम्बे समय तक बिना रुके काम कर सकता है। 

हाइड्रोलिक

  • Mahindra Yuvo 585 MAT 49 HP ट्र्रैक्टर 1700 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। इसकी भार उठाने की क्षमता बहुत अधिक है।

महिंद्रा युवो 585 ट्रैक्टर टायर्स

  • अगर हम इस ट्र्रैक्टर के टायर्स की बात करें तो बहुत ही अच्छे और मजबूत टायर्स इसमें दिए गए है। 
  • इस ट्र्रैक्टर के फ्रंट टायर 9.5 x 24 और इसके पीछे के टायर्स 14.9 x 28 के दिए हुए है।  

ये भी पढ़ें: उम्मीद से ज्यादा Mileage के साथ आ गया है John Deere 5045 D ट्रैक्टर

ट्रैक्टर की कीमत 

  • इसके अंदर 2 वैरिएंट्स होते है 4WD और 2WD इन् ट्रैक्टर्स की कीमत भी इनके वैरिएंट्स के हिसाब से होती है। 
  • Mahindra Yuvo 585 MAT 49 HP 4WD वैरिएंट के ट्रेक्टर की बात करें तो उसकी कीमत 8.50 से लेकर 8.90 लाख तक है और इसके दूसरे वैरिएंट 2WD की बात करें तो उसकी कीमत 7.40 से 7.90 लाख तक है। 

नोट: यह कीमत पुराने डाटा के बेस पर बताई गयी है।

इन ट्र्रैक्टर्स की कीमत बदलती रहती है और अलग-अलग जगहों पर इन ट्र्रैक्टर्स की कीमत अलग होती है। 

हमने इस आर्टिकल मैं आपको महिंद्रा युवो 585 49 HP ट्र्रैक्टर के बारे मैं बताया है अगर आपको और ट्रैक्टर्स के बारे में जानना हो तो आप हमारी साइट ट्रेक्टरबिर्ड(tractorbird.com) पर जाकर देख सकते हैं। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad