Preet 955 Tractor Price, specifications, Features

By : Tractorbird News Published on : 22-Apr-2024
Preet

नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आपका ट्रैक्टरबर्ड के इस नए लेख में अगर आप भी किसान है और नया ट्रैक्टर खरीदने के बारे में सोच रहे है तो PREET 955 ट्रैक्टर एक अच्छा विक्लप साबित हो सकता है। 

प्रीत 5549 - 55 HP 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर दैनिक कृषि कार्यों में आपकी सहायता के लिए कई सुविधाओं के साथ आता है। उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित PREET 955 लगभग हर कृषि अनुप्रयोग में सक्षम है। 

इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

प्रीत कंपनी के बारे में ?

प्रीत कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है ये कंपनी देश में ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। 

प्रीत कंपनी समय समय पर किसानों के लिए नए ट्रैक्टर लाती रहती है जो की बहुत शक्तिशाली इंजन और फीचर्स के साथ में आते है। 

किसानों के बीच आज कल इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत लोकप्रिय बने हुए है। कंपनी 120 HP तक के ट्रैक्टरों का निर्माण करती है

प्रीत 955 ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है? 

इस ट्रैक्टर में 3066 CC क्षमता वाला ३ सिलिंडर वाला इंजन आपको मिल जाता है जिसे पावर 50 HP है। 

इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलिंडर मिल जाते है साथ ही इस ट्रैक्टर का इंजन 2200 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।

ये भी पढ़ें : आ गया है PREET 9049 - 4WD अब 90 Hp में शक्तिशाली इंजन

प्रीत 955 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • प्रीत 955 ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन (Sliding mesh transmission) मिल जाता है। 
  • प्रीत 955 ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियर्स मिल जाते है जिससे की आप आसानी से सभी कार्य कर सकते है।
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए वाटर सील्ड आयल ब्रेक (water seeled oil break) आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता है।
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग आपको मिल जाता है।
  • ट्रैक्टर में पीटीओ मल्टी स्पीड & रिवर्स मिलता है जो की 540 with GPTO /RPTO है इसमें 43 hp पीटीओ की पावर है। 

प्रीत 955 ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.52-7.92 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी आपको देखने को मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आप ने प्रीत 955 ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जाना है। अगर आपके पास इस ट्रैक्टर से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और नयी अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad