आ गया है PREET 9049 - 4WD अब 90 Hp में शक्तिशाली इंजन

By : Tractorbird News Published on : 19-Apr-2024
आ

किसान भाइयों PREET 9049 - 4WD ट्रैक्टर का उद्देश्य खेती, मुख्य और पूर्व-पौधा जुताई, बुवाई, कटाई में शक्तिशाली सामान्य-उद्देश्य कार्यों को उच्च-प्रदर्शन संयुक्त और चौड़े-कट समुच्चय और परिवहन कार्यों के उपयोग से करना है।

सांप्रदायिक सेवाओं और वानिकी में उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टरों को संशोधित करने के लिए यह आधार module है। 

पारंपरिक असेंबली ट्रैक्टरों की अधिक व्यापक क्षमताओं की पुष्टि करने वाले अपवाद के रूप में, PREET 9049 - 4WD ट्रैक्टर का उपयोग सभी प्रकार के कार्यों पर किया जा सकता है, जिसमें जुताई वाली फसलों की अंतर-पंक्ति खेती भी शामिल है। 

हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानेगे। 

PREET 9049 - 4WD के इंजन की पावर 

PREET 9049 - 4WD ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो ट्रैक्टर में 90 HP श्रेणी का इंजन दिया गया है। जिसमें 4 सिलेंडर है इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी (Cubic capacity) 4087 cc है। ये ट्रैक्टर 2200 rated RPM generate करता है। 

ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन के लिए multi cylinder INLINE (BOSCH ) का फ्यूल पंप दिया गया है। ट्रैक्टर में ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर (Dry type air filter) दिया गया है। 

ट्रैक्टर पर मेटैलिक पैंट किया गया है जो ट्रैक्टर को attractive बनाता है और ये पैंट लम्बे समय तक ख़राब भी नहीं होता। ट्रैक्टर में आगे अंदर की तरफ हलोजन हेड लम्प (Halogen head lamp) वाली लाइट दी गयी है।

ये भी पढ़ें : PREET 955 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स   

PREET 9049 - 4WD गियर्स, ट्रांसमिशन

  • PREET 9049 - 4WD ट्रैक्टर में डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग आपको मिलता है।
  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिलते है। 
  • सीट की लेफ्ट साइड low ,high ,medium के लीवर ट्रैक्टर में आपको मिलते है।
  • Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में SYNCHROMESH Transmission आपको मिलता है। साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने के कारण ट्रैक्टर में सीट के आगे अच्छा space देखने को मिलता है। 

Brakes 

PREET 9049 - 4WD ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए DISC ब्रेक्स दिए गए है। ब्रेक के padle भी काफी आराम दायक है आप आसानी से इसे दबाकर ब्रेक्स लगा सकते है।

Hydraulic लिफ्टिंग कैपेसिटी

ट्रैक्टर में right राइट साइड पोजीशन कण्ट्रोल और ड्राफ्ट कण्ट्रोल के लिए दो लिवर दिए गए हैं। 

आप अच्छे से लिफ्ट को कल्टीवेटर या और उपकरणों को इस्तेमाल करते समय अच्छे से एडजस्ट कर सकते है। 

ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2400 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में जो लिफ्टिंग के लिंकेज पॉइंट है वो TPL category -ii के साथ मिलता है। Hydraulic tube को जोड़ने के लिए इसमें 2 वाल दी गयी है। 

PREET 9049 - 4WD PTO Power and tractor weight  

  • ट्रैक्टर में पीटीओ की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पीटीओ की स्पीड 540 आरपीएम और 1000 आरपीएम मिलती है रिवर्स पीटीओ आपको इस ट्रैक्टर में मिलता है। 
  • पीटीओ की पावर 42 hp इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। 
  • ट्रैक्टर के टैरो की बात करे तो ट्रैक्टर के आगे के टायर 12.4 x24 के or पीछे के टायर 18.4x30 के इस ट्रैक्टर में मिलते है | 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2800 किलोग्राम है। 

ये भी पढ़ें : प्रीत 2549 4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है? 

Fuel Tank Capacity

ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 67 किलोग्राम है जो की काफी बड़ी टैंक क्षमता इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है खेत में आप लम्बे समय तक एक बार डीज़ल भर कर लंबे समय तक काम कर सकते है।

PREET 9049 - 4WD price ?

भारत में प्रीत 9049 - 4WD की कीमत 16.50-17.20 लाख रुपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 9049 - 4WD ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की जाती है।

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आप PREET 9049 - 4WD ट्रैक्टर के बारे में जाना है। आपके पास PREET 9049 - 4WD से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad