PREET 5549 ट्रैक्टर के बारे में संपूर्ण जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 28-Mar-2024
PREET

नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आपका ट्रैक्टर बर्ड के इस नए लेख में अगर आप भी किसान है और नया ट्रैक्टर खरीदने के बारे में सोच रहे है तो PREET 5549 ट्रैक्टर एक अच्छा विक्लप साबित हो सकता है। 

प्रीत 5549 - 55 HP 4WD ट्रैक्टर दैनिक कृषि कार्यों में आपकी सहायता के लिए कई सुविधाओं के साथ आता है। उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित PREET 5549 लगभग हर कृषि अनुप्रयोग में सक्षम है। 

इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।  

PREET 5549 ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?  

PREET 5549 ट्रैक्टर में आपको 4 सिलिंडर वाला 55 HP का इंजन मिलता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक क्षमता (Cubic Capacity) 4087 cc है। 

ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में फ्यूल इंजेक्शन पंप (Fuel injection Pump) आपको multi cylinder inline BOSH कंपनी का मिलता है। 

ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम वाटरकॉलेड (Water Cooled Cooling system) आपको मिल जाता है।    

ये भी पढ़ें : PREET 2549 - 4WD 25 HP ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी                   

PREET 955 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स    

  • PREET 5549 ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन (Sliding mesh transmission) मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाता है जिससे की ट्रैक्टर में आपको अच्छी स्पीड मिल जाती है।    
  • PREET 5549 ट्रैक्टर में क्लच टाइप हैवी वाटर सील्ड आयल ब्रेक इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते है।   
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2400 किलोग्राम है। हाइड्रोलिक्स में आपको TPL -केटेगरी II लिंकेज मिल जाता है।  
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lifting Capacity) अधिक होने से इस ट्रैक्टर से आप ढुलाई के भी कार्य आसानी से कर सकते है।       
  • PREET 5549 ट्रैक्टर में 67 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आपको मिल जाता है जिससे की आप बिना रूके लंबे समय तक कार्य कर सकते है।    
  • ट्रैक्टर के टायरों की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 9.5 X 24 के फ्रंट टायर और 16.9 x 28 के रियर टायर आपको मिल जाते है।    

PREET 5549  ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत  7.52 - 7.92 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा अंतर भी देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के हिसाब से तय की गई है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad