2026 में भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 10-Mar-2026
2026

2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर

भारत में खेती के आधुनिकीकरण के साथ ट्रैक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है। आज किसान ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और आधुनिक फीचर्स के साथ खेतों में हर तरह के काम को आसानी से पूरा कर सकें। 

इसी कारण भारतीय बाजार में कई कंपनियों के ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वर्ष 2026 में भी कुछ ट्रैक्टर मॉडल ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस, मजबूत बनावट और भरोसेमंद तकनीक के कारण बिक्री के मामले में खास पहचान बनाई है। 

इनमें स्वराज 855 एफई, महिंद्रा 575 डीआई प्लस, स्वराज 744 एक्सटी, न्यू हॉलैड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन और जॉन डियर 5050 डी जैसे ट्रैक्टर शामिल हैं। ये सभी ट्रैक्टर अपनी शक्ति, टिकाऊपन और आधुनिक सुविधाओं के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

1. स्वराज 855 एफई 

स्वराज 855 एफई

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 एचपी श्रेणी और 3478 CC का इंजन प्रदान किया है। ये खेतों में लंबे समय तक बिना थके काम कर सके और शानदार परफॉर्मेंस दे सके। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है। 

इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। 

इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी का ज्यादा स्पीड विक्लप होने से किसानों को ट्रैक्टर से लूट में काम करने में आसानी होगी। इस ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग प्रदान करती है। ब्रेक प्रकार की बात करे तो किस ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है। ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

ट्रैक्टर की वजन उठने की क्षमता 2000 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50X16 आकर के प्रदान करती है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90X28 और 16.90X28 आकर के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत 8.46 लाख - 8.81 लाख रूपए तक है। 

2. महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस

महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस

महिंद्रा 575 डीआई XP ट्रैक्टर अपनी दमदार इंजन क्षमता और विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 47 HP की श्रेणी में आता है। इसका इंजन 2979 सीसी क्षमता का है और 2000 RPM पर बेहतरीन कार्यक्षमता प्रदान करता है। 

Mahindra 575 DI XP Plus में मजबूत और टिकाऊ ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है, ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड मिलती है। इस ट्रैक्टर में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं, इस ट्रैक्टर में 50 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। 

इसके फ्रंट टायर का साइज 6.00 x 16 है, जबकि रियर टायर का साइज 14.9 x 28 है। बड़े और मजबूत टायर खेतों में बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं, जिससे ट्रैक्टर कठिन और फिसलन भरी मिट्टी में भी आसानी से काम कर सकता है। भारत में महिंद्रा 575 डीआई प्लस ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹7.42 लाख से ₹7.73 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

3. स्वराज 744 एक्सटी 

स्वराज 744 एक्सटी

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट और दमदार इंजन के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 50 HP की श्रेणी में आता है। इसका इंजन 3478 सीसी क्षमता का है और 2000 RPM पर बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। 

इसमें स्लाइडिंग मेश / PCM ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान बनाता है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड मिलती है। 

Swaraj 744 XT में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे ट्रैक्टर को मोड़ना और नियंत्रित करना काफी आसान हो जाता है। इस ट्रैक्टर में 56 लीटर की क्षमता वाला बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। Swaraj 744 XT में मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम तक है। 

इसके फ्रंट टायर का साइज 6.00 x 16 या 7.50 x 16 दिया गया है, जबकि रियर टायर का साइज 14.9 x 28 है। ट्रैक्टर के साथ कंपनी 6000 घंटे या 6 साल तक की वारंटी प्रदान करती है। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.52 - 7.82 लाख तक है। 

4. न्यू हॉलैड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन

न्यू हॉलैड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन

न्यू हॉलैड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर अपनी दमदार ताकत और बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 55 HP की श्रेणी में आता है। इसका इंजन 2931 सीसी क्षमता का है और 2100 RPM पर कार्य करता है। 

इसमें कॉन्स्टेंट मेश / पार्टियल सिंक्रो मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को स्मूद बनाता है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड मिलती है।

इस ट्रैक्टर में रियल ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो सुरक्षित और मजबूत ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर की क्षमता वाला बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके फ्रंट टायर का साइज 7.50 x 16 या 9.5 x 24 है, जबकि रियर टायर का साइज 14.9 x 28 या 16.9 x 28 है। 

इसके फ्रंट टायर का साइज 7.50 x 16 या 9.5 x 24 है, जबकि रियर टायर का साइज 14.9 x 28 या 16.9 x 28 है। भारत में New Holland 3630 TX Special Edition ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹9.75 लाख से ₹10.15 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी प्रदान करती है, जिससे किसानों को लंबे समय तक भरोसेमंद सेवा और सुरक्षा का लाभ मिलता है।

5. जॉन डियर 5050 डी 

जॉन डियर 5050 डी

जॉन डियर 5050 डी एक बेहद सक्षम 50 HP के इंजन से लैस है, जो अपनी श्रेणी में पावर, माइलेज और स्थायित्व के बेहतरीन मिश्रण के रूप में जाना जाता है। इसका 2900 cc का बड़ा इंजन 2100 ERPM जनरेट करता है। 

जॉन डियर 5050 डी का गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन भी इसकी प्रमुख खूबियों में से एक है। इस मॉडल में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का मजबूत गियरबॉक्स दिया गया है। 

जॉन डियर 5050 डी में तेल में डूबे डिस्क ब्रेक है। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम की दमदार लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है। टायर साइज की बात करें तो जॉन डियर 5050 डी के फ्रंट टायर 6.00 x 16 के और रियर टायर 14.9 x 28 के आते हैं। 

इसके अलावा ऑप्शनल रूप में 7.50 x 16 फ्रंट और 16.9 x 28 रियर टायर भी उपलब्ध हैं, जो इसे अधिक ग्रिप और स्थिरता प्रदान करते हैं। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर लगभग 8.66 लाख से 9.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो 2026 में भारतीय किसानों के बीच ऐसे ट्रैक्टरों की मांग अधिक है, जो कम ईंधन खपत में ज्यादा काम कर सकें और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन दें। Swaraj 855 FE, Mahindra 575 DI XP Plus, Swaraj 744 XT, New Holland 3630 TX Special Edition और John Deere 5050D जैसे ट्रैक्टर अपने दमदार इंजन, बेहतर लिफ्टिंग क्षमता और मजबूत निर्माण के कारण किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts