किसानों की पहली पसंद: भारत के 3 सबसे ताकतवर ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 07-Mar-2026
किसानों

भारत के 3 सबसे दमदार ट्रैक्टर

आज के समय में आधुनिक खेती के लिए शक्तिशाली और उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टरों की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। बड़े खेतों में गहरी जुताई, भारी उपकरणों का उपयोग और कम समय में अधिक कार्य पूरा करने के लिए हाई हॉर्सपावर ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। भारत में 75 से 90 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयुक्त हैं, जो व्यावसायिक खेती या बड़े पैमाने पर कृषि कार्य करते हैं। इस श्रेणी में सोलिस एस90 4डब्ल्यूडी,फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो और मैसी फर्ग्यूसन 2635 4डब्ल्यूडी जैसे मॉडल अपनी ताकत, तकनीकी फीचर्स और दमदार प्रदर्शन के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय हैं। ये ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों के साथ बेहतर ट्रैक्शन, उच्च टॉर्क और अधिक कार्यक्षमता प्रदान करते हैं।

1.सोलिस एस90 4डब्ल्यूडी

सोलिस एस90 4डब्ल्यूडी में 4 सिलेंडर का दमदार इंजन दिया गया है, जो 90 HP की श्रेणी में आता है। यह इंजन 2200 RPM पर कार्य करता है और 375 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। उच्च टॉर्क क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर भारी उपकरणों जैसे एमबी प्लाउ, हैवी रोटावेटर, रीवरसिबल प्लाउ और सीड ड्रिल के साथ भी आसानी से कार्य कर सकता है। 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर का संयोजन विभिन्न कृषि कार्यों के लिए व्यापक गति विकल्प प्रदान करता है। आगे की अधिकतम स्पीड 40 किमी/घंटा तक है,सोलिस एस90 4डब्ल्यूडी में मल्टी डिस्क आउटबोर्ड तेल में डूबे ब्रेक्स दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 12.4 X 24 और रियर टायर 18.4 X 30 साइज के दिए गए हैं। सोलिस एस90 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 14.70 लाख - ₹ 15.30 लाख तक है।

2.फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो

फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो में 4 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 80 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। 2200 आरपीएम पर काम करने वाला यह इंजन कठिन कृषि परिस्थितियों में भी स्थिर और प्रभावी प्रदर्शन देता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स दिया गया है। इस ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 12.4 x 24 और रियर टायर 18.4 x 30 साइज के दिए गए हैं। बड़े और चौड़े रियर टायर खेत में बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं, जिससे भारी कार्यों के दौरान फिसलन कम होती है। इस ट्रैक्टर में 70 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है।

3.मैसी फर्ग्यूसन 2635 4डब्ल्यूडी


मैसी फर्ग्यूसन 2635 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में इंजन की पावर की बात करे तो (hp Range) 75 HP का इंजन इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलेंडर मिलते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 2635 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3600 cc है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स कंपनी ने प्रदान किए है। इस ट्रैक्टर में पार्शियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन आपको मिलता है। मैसी फर्ग्यूसन 2635 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के टायरों की बात करे तो आगे के टायर 12.4 x 24 और पीछे के टायर 18.4 x 30 के दिए है। ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 85 लीटर है, जो कि एक बहुत बड़ी क्षमता है। इस ट्रैक्टर के टैंक में आप एक बार डीजल भरवा कर लंबे समय तक खेत में काम कर सकते हैं। ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 16.14 - 16.79 लाख रूपय तक है।

अगर आप बड़े खेतों में गहरी जुताई, हैवी रोटावेटर, रीवरसिबल प्लाउ या अन्य भारी उपकरणों के साथ काम करते हैं, तो ये तीनों ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। सोलिस एस90 4डब्ल्यूडी अपनी 90 एचपी ताकत और उच्च टॉर्क के कारण सबसे अधिक पावरफुल विकल्प है, जबकि फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो संतुलित पावर और बेहतर फ्यूल टैंक क्षमता के साथ किफायती प्रदर्शन देता है। वहीं मैसी फर्ग्यूसन 2635 4डब्ल्यूडी मजबूत इंजन, बड़े फ्यूल टैंक और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के कारण लंबी अवधि के उपयोग के लिए उपयुक्त है।

 Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts