Solis 7524 S ट्रैक्टर किसानों के लिए अवतार के समान

By : Tractorbird News Published on : 11-Apr-2024
Solis

सोलिस एक जापानी ट्रैक्टर कंपनी है जो की ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। सोलिस 20-120 HP में और दुनिया के लिए 70+ उपकरण का निर्माण करती है। 

आईटीएल का प्रमुख ब्रांड सोलिस दुनिया के अग्रणी ट्रैक्टरों में से एक है ब्रांड दृढ़ता, स्थायित्व, शक्ति और amp का पर्याय बने हुए हैं। सोलिस ने 100 साल पुराने यानमार के साथ सहयोग किया है। 

जापानी डीजल इंजन विशेषज्ञ, अत्याधुनिक जापानी भाषा का परिचय देंगे प्रौद्योगिकी यह सुनिश्चित करने के लिए कि 'भविष्य अभी है' सोलिस के तहत भारतीय किसानों के लिए यानमार ट्रैक्टर रेंज पेश करते है। 

इस लेख में आप इस कंपनी के एक शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे।

सोलिस का विस्तार

सोलिस यानमार नया युग लाने के लिए प्रतिबद्ध है, कंपनी दुनिया भर में कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए प्रौद्योगिकियाँ ला रही है। 

सोलिस एड्रेसेबल सेगमेंट में 15 से अधिक देशों में मार्केट लीडर है इसमें विकसित और विकासशील दोनों देश शामिल हैं जर्मनी, फिनलैंड, पुर्तगाल, आइसलैंड, चेक गणराज्य, म्यांमार,नेपाल और बांग्लादेश आदि में, सोलिस खेत की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित ट्रैक्टर पेश कर रहा है सभी यूरोपीय देशों में इसके ट्रैक्टरों की उपस्थिति सफलतापूर्वक है। 

ये भी पढ़ें : SOLIS S90-4WD ट्रैक्टर खेती के लिए नया अवतार

Solis 7524 S ट्रैक्टर के बारे में ?

  • Solis 7524 S सोलिस कंपनी का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 75 HP के दमदार इंजन के साथ में आता है। इसके शक्तिशाली इंजन में आपको 4 सिलिंडर मिल जाते है।
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4712 CC है। Dry टाइप का Air filter इस ट्रैक्टर में कंपनी प्रदान करती है। Independent PTO इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है। 
  • जो की 540 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 63 HP की पीटीओ पावर के साथ में ये ट्रैक्टर आता है इस ट्रैक्टर से आप पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को आसानी से चला सकते है। 
  • ट्रैक्टर की पीटीओ पावर अधिक होने से इस ट्रैक्टर से रोटावेटर, थ्रेसर पीटीओ से चलने वाले सभी उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है।

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Constent Mesh transmission मिल जाता है साथ ही इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में भी आपको 12 Forward + 12 Reverse गियर्स मिल जाते है। 
  • ड्यूल क्लच होने से ट्रैक्टर में आसानी से आप गियर्स की पोजीशन को चेंज कर सकते है। इस ट्रैक्टर में अधिक गियर्स के विक्लप होने से ट्रैक्टर में अच्छी गति प्राप्त होती है।
  • ट्रैक्टर में Multi Disc Outboard OIB ब्रेक आपको मिल जाते है जिससे की ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  •  ट्रैक्टर की आसान कटाई यानि की मोड़ने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Dual acting Power स्टीयरिंग मिल जाता है। जिससे की ट्रैक्टर को किसान आसानी से कम स्थान में भी मोड़ सकते है।
  • 60 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता है जिससे की आप लंबे समय तक बिना रूके कार्य कर सकते है।
  • Solis 7524 S Hydraulics Lifting Capacity की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 2500 किलोग्राम की हैवी Lifting Capacity मिलती है जिससे की इस ट्रैक्टर के इस्तेमाल से आप ढुलाई के कार्यों कार्यों कोआसानी से कर सकते है।
  • इस ट्रैक्टर में सामने के टायर 11.2*24 और पीछे के टायर 16.9*30 के आपको मिलते है। 
  • सोलिस 7524s-4WD एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है जो फसलों और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे उन्हें अधिक आय अर्जित करने और समृद्धि प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।

Solis 7524 S Tractor Price?

Solis 7524 S ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 12.5-14.2 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा अंतर् भी आपको देखने को मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की जाती है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad