सॉलिस 3016 SN: खेती के लिए नई पेशकश

By : Tractorbird News Published on : 20-Apr-2024
सॉलिस

किसान भाइयों जैसा की आप जानते है, सॉलिस ट्रैक्टर कंपनी के ट्रैक्टर आज कल किसानों द्वारा बहुत पसंद किए जाते है। सॉलिस कंपनी का सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। 

कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।       

सॉलिस 3016 SN ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 

सॉलिस 3016 SN में कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 30 HPश्रेणी और 3307cc (Cubic Capacity) का इंजन प्रदान किया है। 

ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 3000 RPM जनरेट करता है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हैलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनाता है।     

सॉलिस 3016 SN शुद्ध शक्ति प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रतिष्ठित ट्रैक्टर है, यह ट्रैक्टर कठिन क्षेत्र संचालन और कठोर मिट्टी के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

यह दिशा नियंत्रण वाल्व, मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच आदि जैसी सुविधाओं से लैस है। यह एम बी हल, स्ट्रॉ मेकिंग मशीन, रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर जैसे अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें :Solis 6024 S ट्रैक्टर 60 hp श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर

सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर में  गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम से कम जगह में आसानी से मोड़ा जा सकता है। पावर स्टीयरिंग होने से चालक को ट्रैक्टर चलाने में भी आसानी होती है। 
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक होने से ट्रैक्टर को कठिन फिसलन की स्थिति में भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। ब्रेक के साथ ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस काफी बेहतरीन है।
  • पीटीओ के साथ 540 घंटे की क्रांतिकारी रफ्तार से आता है। यह खेत में प्रदर्शन को बढ़ाता है। स्वराज सॉलिस 3016 एसए पीटीओ एचपी 25.8 HP एचपी का है।           
  • सॉलिस 3016 SN ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 600 किलोग्राम है। हाइड्रोलिक्स सॉलिस 3016 एसए में 28 लीटर का ईंधन टैंक है। 
  • इस ट्रैक्टर में लाइव हाइड्रोलिक्स:  स्थिति नियंत्रण: किसी भी वांछित ऊंचाई पर निचले लिंक को पकड़ने के लिए है।   
  • स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण: एक समान गहराई बनाए रखने के लिए है।   
  • मिश्रण नियंत्रण: इष्टतम फ़ील्ड आउटपुट के लिए है। 
  • लिंकेज: श्रेणी- I और II प्रकार के कार्यान्वयन पिनों के लिए उपयुक्त 3 बिंदु लिंकेज इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान किये गए है।    
  • ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 6.00 X 12और 8.3 X 20 है। 

सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर Price?   

सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत  5.70-5.95 लाख रूपए तक है। सॉलिस 3016 एसएन में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। 

सॉलिस 3016 एसएन न्यू मॉडल की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad