Solis 6024 S ट्रैक्टर 60 hp श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 12-Apr-2024
Solis

Solis 6024 S ट्रैक्टर solis कंपनी द्वारा बनाया गया आकर्षक डिजाइन और अद्भुत शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर का निर्माण कंपनी ने किसानों की खेती को आसान करने के लिए किया है। 

ये ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स से भरा हुआ है Solis कंपनी ने इस ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है। इस ट्रैक्टर का निर्माण किसानों के खेती के कार्य को आसान बनाने के लिए किया है। 

इस ट्रैक्टर को हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, बुवाई, थ्रेशर, ढुलाई, मल्चर,स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

ये ट्रैक्टर अत्याधुनिक भारत की फसल और मिट्टी के लिए सबसे उपयुक्त एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है। परिस्थितियाँ, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है। 

इस ट्रैक्टर से किसान हर प्रकार के कार्य को आसानी से कर सकते है। ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, गुणवत्ता और कीमत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले है।

SOLIS ट्रैक्टर के बारे में ?

आईटीएल का प्रमुख ब्रांड सोलिस दुनिया के अग्रणी ट्रैक्टरों में से एक है। सोलिस ने 100 साल पुराने यानमार के साथ सहयोग किया है। 

सोलिस यानमार नया युग लाने के लिए प्रतिबद्ध है, कंपनी दुनिया भर में कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए प्रौद्योगिकियाँ ला रही है।

सोलिस एड्रेसेबल सेगमेंट में 15 से अधिक देशों में मार्केट लीडर है इसमें विकसित और विकासशील दोनों देश शामिल हैं जर्मनी, फिनलैंड, पुर्तगाल, आइसलैंड, चेक गणराज्य, म्यांमार,नेपाल और बांग्लादेश आदि में, सोलिस खेत की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित ट्रैक्टर पेश कर रहा है सभी यूरोपीय देशों में इसके ट्रैक्टरों की उपस्थिति सफलतापूर्वक है। 

ये भी पढ़ें : सोलिस कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जाने यहां

Solis 6024 S  ट्रैक्टर की इंजन क्षमता क्या है ?

  • Solis 6024 S ट्रैक्टर में कंपनी ने 60 hp का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन में 4 सिलिंडर कंपनी ने दिए है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3066 cc (Cubic Capacity) है। 
  • Solis 6024 S ट्रैक्टर का इंजन 2100 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन होने से ट्रैक्टर कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आसानी से कार्य कर सकता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम वाटर कूल्ड (Water cooled cooling system) दिया गया है। ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन होने से इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल कृषि के साथ - साथ ढुलाई के कार्य के लिए भी किया जा सकता है।
  • Solis 6024 S  की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। Solis 6024 S शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। 
  • Solis 6024 S ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। Solis 6024 S सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है।

Solis 6024 S फीचर्स, स्पेसिफिकेशन के बारे में ?

  • ट्रैक्टर के क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी हैवी ड्यूटी ड्राई टाइप ड्यूल क्लच (dry type dual clutch) प्रदान करती है। ट्रैक्टर में क्लच बहुत ही स्मूथ दिया गया है, स्मूथ क्लच होने से चालक को गियर्स बदलते समय क्लच पर ज्यादा दवाब नहीं डालना पड़ता है। 
  • ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में उत्तम दर्जे का Synchromesh ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर के 
  • Solis 6024 Sगियरबॉक्स में 12 Forward + 12 Reverse गियर्स प्रदान किये गए है। इसके साथ ही Solis 6024 S की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है।
  • ट्रैक्टर में Multi Disc Oil Immersed Brakes कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर में डिस्क ब्रेक (disk break) होने से कठिन फिसलन की स्थिति में भी ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • ट्रैक्टर में कंपनी ने स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग (power steering) दिया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम जगह में भी आसानी से मोड़ा जा सकता है। चालक को ट्रैक्टर को घुमाने के लिए स्टीयरिंग पर ज्यादा जोर नहीं लगाना जायेगा।   
  • Solis 6024 S ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी  2500 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का hydraulics tpl केटेगरी ii  के लिंकेज पॉइंट्स के साथ फिटेड है। 
  • ट्रैक्टर में पीटीओ 540 RPM का दिया गया है जो की एक बहुत शक्तिशाली pto है। 
  • ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है। ट्रैक्टर में बड़ा ईंधन टैंक होने से ट्रैक्टर से लंबे समय तक कार्य किया जा सकता है।  
  • ट्रैक्टर में अगले टायर 7.5 x 16 के है और पिछले टायर 16.9 x 28 के है। 

ये भी पढ़ें : Solis 7524 S ट्रैक्टर किसानों के लिए अवतार के समान

Solis 6024 Sट्रैक्टर की कीमत क्या है?

भारत में  Solis 6024 S की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के हिसाब से तय की गयी है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत 8.70 लाख रूपए है ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है, राज्य और डीलर के हिसाब से भी कीमत में फरक देखने को मिलता है। 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आपने Solis 6024 S ट्रैक्टर के बारे में जाना है। आपके पास Solis 6024 S से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और नयी अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad