सोलिस कंपनी के टॉप ट्रैक्टरों के बारे में जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 11-Apr-2024
सोलिस

आईटीएल का प्रमुख ब्रांड सोलिस दुनिया के अग्रणी ट्रैक्टरों में से एक है। सोलिस ने 100 साल पुराने यानमार के साथ सहयोग किया है। 

सोलिस यानमार नया युग लाने के लिए प्रतिबद्ध है, कंपनी दुनिया भर में कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए प्रौद्योगिकियाँ ला रही है।

सोलिस एड्रेसेबल सेगमेंट में 15 से अधिक देशों में मार्केट लीडर है इसमें विकसित और विकासशील दोनों देश शामिल हैं जर्मनी, फिनलैंड, पुर्तगाल, आइसलैंड, चेक गणराज्य, म्यांमार,नेपाल और बांग्लादेश आदि में, सोलिस खेत की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित ट्रैक्टर पेश कर रहा है सभी यूरोपीय देशों में इसके ट्रैक्टरों की उपस्थिति सफलतापूर्वक है।           

इस लेख में आज हम आपको सोलिस कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देने वाले है जिनको खरीद कर आप अपने खेती के कार्यों को आसानी कर सकते है। 

1. Solis 4215

  • सबसे पहले हम बात करते है Solis 4215 ट्रैक्टर की ये ट्रैक्टर छोटे तथा सीमांत किसानों के लिए उत्तम है इस ट्रैक्टर में आपको 41 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • इसके इंजन में 3 सिलिंडर दिए गए है ये ट्रैक्टर 1800 रेटेड आरपीएम (RPM) बनाता है। Constant mesh transmission के साथ में इस ट्रैक्टर में आपको 10Forward  +5Reverse गति के गियर्स इस ट्रैक्टर में मिलते है। 
  • इस ट्रैक्टर में Front टायर्स में आपको ऑप्शन मिलता है कंपनी ने इसमें Front टायर्स 6.00*16/8.00*18 और रियर टायर्स 13.6*28 के प्रदान किए है। 
  • Power स्टीयरिंग इस कंपनी के ट्रैक्टर में आपको मिल जाती है। इसकी पीटीओ पावर (PTO) 38.3 HP है।   
  • ये ट्रैक्टर 4WD और 2WD दोनों वेरिएंट में आता है।

ये भी पढ़ें : Solis 7524 S ट्रैक्टर किसानों के लिए अवतार के समान

2. Solis 4015 E

  • ये ट्रैक्टर भी सोलिस कंपनी का शक्तिशाली मॉडल है इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 41 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। इसमें 10 Forward + 5 Reverse गियरबॉक्स हैं। 
  • सॉलिस 4015 E Multi Disc Outboard Oil Immersed Brake के साथ आता है। इसमें आपको Power Steering मिल जाता है। 2000 kg वजन उठाने की शक्ति के साथ में ये ट्रैक्टर आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में Front टायर्स में आपको ऑप्शन मिलता है कंपनी ने इसमें Front टायर्स 6.00*16/8.00*18 और रियर टायर्स 13.6*28 के प्रदान किए है। 

3. सॉलिस YM 342A 

  • सॉलिस 342A 4WD सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। ये ट्रैक्टर Oil immersed break के साथ आता है। 
  • 342A 4WD में 1450 kg वजन उठाने की क्षमता है। टायरों का साइज 8.00 x 18 फ्रंट टायर और 13.6 X 28 रिवर्स टायर है। 
  • 342A 4WD की कीमत 8.65 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 36.12 HP है। 

ये भी पढ़ें : जापानी तकनीक के साथ आता है सॉलिस 6524 एस ट्रैक्टर

4. Solis 4515 E

  • Solis 4515 E ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों के साथ आता है, जो 1900 आरपीएम (RPM) उत्पन्न करता है। इंजन 48 HP की अधिकतम हॉर्सपावर प्रदान करता है और 4515 PTO HP 43.45 है। 
  • ट्रैक्टर में 10 फॉरवर्ड और 5 रिवर्स गियर हैं। इस ट्रैक्टर के आगे के टायर 2WD मॉडल के लिए 6.5 x 16" या 6.0 x 16" साइज के हैं, जबकि 4WD मॉडल के लिए 8.3 x 20" या 8.0 x 18" साइज के हैं, और दोनों मॉडलों के लिए इस मॉडल के पिछले टायरों का आकार 13.6 x 28" या 14.9 x 28" है। 
  • पावर स्टीयरिंग (Power steering) के साथ ये मॉडल आता है। 2WDमॉडल में 2060 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है और 4WD मॉडल में  2310 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है। 
  • सॉलिस 4515 E की कीमत 6.90-7.40 लाख रूपए तक है।      

5. सॉलिस 5015 E

  • सॉलिस 5015 E एक 50 एचपी का ट्रैक्टर है इसमें 3 सिलेंडर हैं जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम (RPM) उत्पन्न करते हैं। 
  • सॉलिस 5015 ई में सिंगल/ड्यूल क्लच है, जो सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करता है। सॉलिस 5015 ई में पावर स्टेयरिंग है। 
  • सॉलिस 5015 ई में 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर बॉक्स है। 55 लीटर के ईंधन टैंक के साथ में ये ट्रैक्टर आता है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की छमता 2000 किलोग्राम है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad