Sonalika DI 60 MM SUPER के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 29-Feb-2024
Sonalika

खेती करने के लिए आज के युग में ट्रैक्टर बहुत आवशयक है। ट्रैक्टर के बिना खेती का कोई भी कार्य आसानी से नहीं किया जा सकता है। ट्रैक्टर से खेती का कार्य बहुत आसानी से हो जाता है। जिससे समय की भी बचत होती है। 

अगर आप भी किसान है और खेती के लिए एक बड़े  ट्रैक्टर की तलाश में है तो आपके लिए सोनालिका कंपनी का Sonalika DI 60 MM सुपर ट्रैक्टर एक अच्छा विक्लप हो सकता है, ये ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। 

इस लेख में आप इस ट्रैक्टर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में जानेंगे।     

  • सोनालिका डीआई 60 एमएम सुपर ट्रैक्टर में आपको 52 hp का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है, इस ट्रैक्टर में आपको 3707 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में वाटर कूल्ड  इंजन (Water Cooled engine) देखने को मिल जाता है। 
  • कंपनी का ये ट्रैक्टर 2100 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 

ये भी पढ़ें : सोनालिका DI 60 SIKANDER DLX TP ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, जाने यहां

Sonalika DI 60 MM SUPER ट्रैक्टर के फीचर्स क्या है?

  • इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन (constant mesh transmission) आपको मिलता है। साथ ही इसके गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स मिल जाते है।  
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग और विक्लप में मैकेनिकल स्टीयरिंग भी प्रदान किया है। 
  • क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच का ऑप्शन आपको मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 65 लीटर का डीज़ल टैंक है जिससे की आप लम्बे समय तक बिना रूके कार्य कर सकते है।    
  • इस ट्रैक्टर में आपको फ्रंट टायर(Front tyre) – 6.5 x 16 / 7.5 X 16  और रियर टायर (Rear tyre) – 14.9 x 28 / 16.9 x 28 के मिल जाते है। इस ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है जिससे की आप ढुलाई जैसे कार्य भी आसानी से कर सकते है। 
  • ट्रैक्टर में 6 स्प्लिन्डस वाला पीटीओ आपको मिल जाता है, जिससे की आप पीटीओ से चलने वाले सभी यंत्रो को आसानी से चला सकते है।   

सोनालिका डीआई 60 एमएम सुपर की कीमत क्या है? (Price Of Sonalika DI 60 MM SUPER)

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.20 लाख से 7.70 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानो के बजट के आधार पर निर्धारित की है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad